Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPad Air M4 पर मिलेगा ₹20,000 से ज्यादा का डिस्काउंट, जानें डील
Amazon Great Indian Festival 2026: Amazon की साल की सबसे बड़ी सेल Great Indian Festival 2026 जल्द शुरू होने वाली है। सेल से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लगातार अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर रहा है। अब Amazon ने Apple iPad Air M4 पर मिलने वाली बड़ी डील को टीज किया है।
कंपनी के मुताबिक, Great Indian Festival Sale के दौरान iPad Air M4 को ₹70,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। ऐसे में टैबलेट की मौजूदा कीमत के मुकाबले ग्राहकों को ₹20,000 से ज्यादा की बचत हो सकती है।
iPad Air M4 की Amazon पर क्या होगी कीमत?
Apple ने iPad Air M4 को शुरुआत में ₹64,900 की कीमत पर लॉन्च किया था। यह कीमत 128GB मॉडल के लिए थी। हालांकि, Apple ने हाल ही में टैबलेट की कीमत बढ़ाकर ₹89,900 कर दी है। अब Amazon ने Great Indian Festival Sale के लिए iPad Air M4 को ₹70,000 से कम में उपलब्ध कराने का संकेत दिया है। यानी मौजूदा कीमत के मुकाबले कम से कम ₹20,000 से ज्यादा का अंतर हो सकता है।
अभी यह साफ नहीं है कि Amazon द्वारा बताई गई कीमत में बैंक ऑफर शामिल होंगे या बैंक डिस्काउंट के बाद टैबलेट की कीमत और कम हो सकती है।
ये भी पढ़े-ः Vivo S2 FE भारत में जल्द देगा दस्तक: 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से होगा लैस, इतनी होगी कीमत
Amazon GIF Sale कब शुरू होगी?
Amazon Great Indian Festival Sale के Early Deals 25 सितंबर से लाइव होने की बात कही गई है। हालांकि, iPad Air M4 का यह खास ऑफर 25 सितंबर को उपलब्ध होगा या 8 अक्टूबर को, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। इसलिए खरीदारी से पहले Amazon पर ऑफर की लाइव कीमत और लागू बैंक डिस्काउंट की जानकारी चेक करना जरूरी होगा।
iPad Air M4 के स्पेसिफिकेशन्स
iPad Air M4 में IPS एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। 11-इंच वाले बेस मॉडल का वजन 464 ग्राम और मोटाई 6.1mm है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple M4 चिप मिलती है। इसमें 8 CPU कोर, 9 GPU कोर और 16 Neural Engine कोर दिए गए हैं। टैबलेट iPadOS पर चलता है और Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है।
कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPad Air M4 में 12 मेगापिक्सल का वाइड रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का Center Stage कैमरा मिलता है। टैबलेट में 28.93Wh बैटरी दी गई है, जो इस्तेमाल के आधार पर 10 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और चुनिंदा वेरिएंट में eSIM सपोर्ट मिलता है। iPad Air M4 को Blue, Purple, Starlight और Space Grey कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
‘The Vvaan’ में छठ के नाम पर बिहार के लोगों की आस्था से खिलवाड़? तमन्ना के मेकअप से पूजा तक के तरीके पर उठ रहे सवाल
The Vvaan Criticism Over Chhat Puja Scenes: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan: Force of the Forrest) बीते दिन थिएटर में रिलीज हुई. इस फिल्म की कहानी बिहार की लोककथा, छठ पूजा और वन देवी से जुड़ी है. अब रिलीज के बाद इस फिल्म की किरकिरी होना शुरू हो गई है. दरअसल, कई लोगों का कहना है कि इस फिल्म के जरिए छठ पूजा के नाम पर बिहार के लोगों की आस्था के साथ खिलावाड़ किया गया है. वहीं, कुछ क्रिटिक्स ने भी फिल्म की स्टोरी और इसके एग्जीक्यूशन पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि फिल्म में छठ जैसे पवित्र त्योहार को सही तरीके से पर्दे पर नहीं दिखाया गया है बल्कि इसका इसका इस्तेमाल फिल्म के कमर्शियल यूज के लिए किया गया है.
छठ पूजा के नाम पर बिहार के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़
सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि फिल्म में छठ पूजा को उस तरह नहीं दिखाया गया, जिस तरह बिहार में इसे मनाया जाता है. सोशल मीडिया पर लोगों ने खास तौर पर पूजा के तरीकों और उसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं. बिहार के लोगों का कहना है कि फिल्म में छठ पूजा के सीन्स रात के हैं. जबकि छठ में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. लोगों का आरोप है कि फिल्म में छठ के इस तरह सीन्स सही तरीके से नहीं दिखाए गए हैं. जिससे इस त्योहार को मनाने वालों की आस्था को ठेस पहुंची है. कई लोगों ने इसे छठ पूजा का मजाक उड़ाने से जोड़ा है. खासकर इसलिए क्योंकि छठ पूजा का त्योहार आने में सिर्फ दो महीने बचे हैं और मेकर्स ने अपने फायदे के लिए इसका यूज किया है.
मेकअप और पूजा के तरीके पर भी उठे सवाल
कहा जा रहा है कि फिल्म में तमन्ना भाटिया छठ पूजा करती दिखाई देती हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके लुक को लेकर भी सवाल उठाए हैं. लोगों ने आलोचना करते हुए कहा कि छठ पूजा अपनी सादगी के लिए जानी जाती है, जबकि तमन्ना काफी मेकअप और लिप ग्लॉस के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं. कुछ क्रिटिक्स ने कहा है कि फिल्म में छठ के जरूरी रीति-रिवाजों को ठीक से जगह नहीं मिली. ‘खरना’, ‘नहाय-खाय’ जैसी महत्वपूर्ण परंपराओं का सही तरीके से जिक्र नहीं हुआ है. फिल्म में केवल अर्घ्य देने वाले हिस्से पर ज्यादा ध्यान दिया गया है और वह भी सही तरीके से पेश किया गया.
आस्था या कमर्शियल पर छिड़ी बहस?
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि मेकर्स ने छठ पूजा को अपने कमर्शियल फायदे के लिए इस्तेमाल किया. कुछ दर्शकों का कहना है कि यूपी-बिहार की बड़ी ऑडियंस को सिनेमाघरों तक लाने के लिए छठ के सीन्स को फिल्म की मार्केटिंग के लिए जोड़ा गया है. खास बात यह है कि रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स की तरफ से छठ पूजा के त्योहार को अहमियमत देने की बात कही गई थी. तमन्ना ने भी छठ से जुड़ी परंपराओं को समझने की बात कही थी. अब जब फिल्म रिलीज हुई थी तो इस पर सवाल उठ रहे हैं.
पहले दिन नहीं कर पाई खास कमाई
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की. ऐसे में शुरुआती कमाई को लेकर भी फिल्म ने कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं की. इसकी कम कमाई का कारण छठ पूजा के सीन्स को गलत तरीके से दिखाने से भी है. दरअसल, कई लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं. जिससे यह ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई. ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी कमाई के आंकड़े और घटने के चांस हैं क्योंकि जिस तरीके ये छठ वाला मुद्दा उठ रहा है, उससे इसकी कमाई पर बड़ा असर देखने के लिए मिल सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation











