Responsive Scrollable Menu

Imran Khan PTI March: 22 हजार जवान, 1,000 कंटेनरों का पहरा और बहनों की गिरफ्तारी, 12 तस्वीरों में पूरा हाल

इमरान खान की रिहाई के लिए PTI के मार्च से पहले पाकिस्तान में ऐसा क्या हुआ कि इस्लामाबाद की सड़कों पर 1,000 से ज्यादा कंटेनर और 22 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात करने पड़े? 12 तस्वीरों में बंद हाईवे, गिरफ्तारियां और सख्त पाबंदियों के पीछे क्या है पूरा मामला?

Continue reading on the app

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब के बारे में वह क्या महसूस करते हैं, यह अपनी पार्टी (भाजपा) को बताना उनका कर्तव्य है और इसका मतलब यह नहीं है कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। सिंह ने यह भी कहा कि वह ‘‘मुश्किल दौर’’ से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। सिंह ने कहा कि वह 84 वर्ष के हैं लेकिन अभी बूढ़े नहीं हुए हैं।

उन्होंने मोरारजी देसाई का उदाहरण दिया जो काफी अधिक उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी की स्मृति में लिखी गई पुस्तक ‘बिशन विद लव’ के विमोचन के अवसर पर शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं 84 वर्ष का हूं, लेकिन मोरारजी देसाई भी 92 वर्ष के थे...’’ इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे। अब्दुल्ला ने कहा कि वह चाहते हैं कि अमरिंदर सिंह एक बार फिर मुख्यमंत्री बनें और उन्होंने उनके मुख्यमंत्री बनने की कामना की।

सिंह ने कहा, ‘‘क्रिकेट भद्रजन का खेल है... यह ऐसा खेल है जिसे हमेशा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इसलिए आज हमारे देश में जो कुछ भी हो रहा है, उसके बारे में डॉक्टर साहब (फारूक अब्दुल्ला) मुझसे कहीं अधिक आपको बता सकते हैं... लेकिन हम एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और हमें यहां लोगों की जरूरत है...।’’ उन्होंने मजाक में कहा, ‘‘मैं पहले से ही परेशानी में हूं, इसलिए मेरी चिंता मत कीजिए।’’ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सैयद किरमानी और मदन लाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। जब उनसे पूछा गया कि वह भाजपा से नाराज क्यों हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पंजाब की राजनीति में 60 वर्ष बिताए हैं।

कुछ लोग हमारे बाद आए हैं और उन्हें यहां आए हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है.... हमने इन सभी वर्षों में पंजाब की स्थिति देखी है, लेकिन उन्होंने हमसे पूछा तक नहीं।” उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें अपने विचार और अपनी भावनाएं बताऊं। मैंने यह नहीं कहा है कि कांग्रेस या भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में अब मेरी कोई प्रासंगिकता नहीं है। पार्टियां बदलती रहती हैं।

एक समय मैं कांग्रेस में था, लेकिन ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर मैं अकाली दल में चला गया था और बाद में कांग्रेस में वापस लौट आया। इसका मतलब यह नहीं है कि अब मैं पार्टी छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।’’ सिंह ने जोर देकर कहा, ‘‘लेकिन भाजपा नेताओं को अपने विचार और अपनी भावनाएं बताना मेरा कर्तव्य है।’’ अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिंह भाजपा को छोड़कर फिर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत दोनों टीमों के लिए कई सवालों के बीच हो रही है। भारत ने पहले मुकाबले के लिए तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को अंतिम 11 में जगह नहीं दी है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया है। दोनों गेंदबाज अपनी लंबाई और पिच पर तेज उछाल हासिल करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

भारतीय टीम में 3 ऑलराउंडर को भी जगह मिली है। इनमें बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा, मध्यम गति के गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी और पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिन गेंदबाज नमन धीर शामिल हैं। हालांकि, यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले के लिए अंतिम 11 में जगह नहीं बना सके हैं।

भारत की बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। रुतुराज गायकवाड़ और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी टीम का हिस्सा हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया है।

वेस्टइंडीज की टीम में भी एक अहम बदलाव देखने को मिला है। शेरफेन रदरफोर्ड निजी कारणों से पहले वनडे में उपलब्ध नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को टीम में शामिल किया गया है। एंड्रयू ने आखिरी बार एकदिवसीय मुकाबला एक साल से भी ज्यादा समय पहले खेला था। ऐसे में उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका है।

गौरतलब है कि दोनों टीमें इस सीरीजमें अपनी पिछली एकदिवसीय सीरीजहारने के बाद पहुंची हैं। वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत को इंग्लैंड के दौरे पर सीरीजगंवानी पड़ी थी। भारत ने अपनी पिछली 3 एकदिवसीय श्रृंखलाओं में से 2 में हार झेली है और अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले टीम का मुख्य ढांचा तैयार करने पर ध्यान है।

वेस्टइंडीज के लिए 50 ओवर का क्रिकेट लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में सीधे जगह बनाने से चूकने के बाद उसे क्वालीफायर मुकाबलों से गुजरना होगा। अगर टीम क्वालीफायर में सफल नहीं होती है तो लगातार दूसरी बार विश्व कप से बाहर रह सकती है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज में आर्थिक कारणों से इस साल घरेलू स्तर पर 50 ओवर की लिस्टेड प्रतियोगिता भी आयोजित नहीं की गई है। इससे वहां इस प्रारूप के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की चुनौती और बढ़ गई है। इसके बावजूद एकदिवसीय क्रिकेट को बचाए रखने की कोशिश जारी है।

भारत में इस प्रारूप को अब भी काफी पसंद किया जाता है, लेकिन टीम पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार स्थिर संयोजन की तलाश में रही है। अगले साल के विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच सही संतुलन बनाना टीम प्रबंधन के लिए अहम है।

भारत की अंतिम 11 में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। वेस्टइंडीज की टीम में जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप, अमीर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जायडेन सील्स और अल्जारी जोसेफ शामिल हैं।

Sun, 27 Sep 2026 21:14:00 +0530

  Videos
See all

बार-बार हार रहे Rahul Gandhi, अभी तक PM Modi को हरा न पाए। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:43:14+00:00

पूरे देश को Confuse करना चाहते हैं Rahul Gandhi?। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers