बाहर से क्रिस्पी और अंदर से जूसी, ऐसे बनाएं ओएस्टर मशरूम का लाजवाब पकौड़ा
Mushroom Pakoda Recipe: पश्चिम चम्पारण में मशरूम से तैयार होने वाले स्वादिष्ट और क्रिस्पी पकौड़े की रेसिपी बताई गई है. इसे बनाने के लिए ओएस्टर मशरूम का इस्तेमाल किया जाता है. मशरूम को बेसन, चावल के आटे और मसालों से तैयार घोल में लपेटकर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है. इसे हरी मिर्च-लहसुन की चटनी या सॉस के साथ परोसा जा सकता है.
मंदसौर में निकला गणेश विसर्जन चल समारोह, झांकियां और अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र
मंदसौर में अनंत चतुर्दशी पर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हर किसी ने गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान शहर में विसर्जन चल समारोह निकाला गया। ये इस चल समारोह का 62वां साल था। इसमें अलग-अलग झांकियां और अखाड़े शामिल हुए।
विसर्जन चल समारोह देखने के लिए शहर भर से लोग इकट्ठा हुए। तकरीबन 16 झांकियां और 7 अखाड़े शामिल हुए। इस दौरान हर जगह गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे। रात भर चला चल समारोह का ये सिलसिला सुबह पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पहुंचा।
इन रास्तों से गुजरा चल समारोह
विसर्जन चल समारोह की शुरुआत महाराणा प्रताप चौराहा से हुई। यह बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, बस स्टैंड, घंटाघर और सदर बाजार होते हुए पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचा। रात भर चला झांकियों का क्रम सुबह 7 बजे मंदिर परिसर पहुंचा।
निकली अलग अलग झांकियां और अखाड़े
इस चल समारोह में 16 झांकी और 7 अखाड़े निकले। इसमें सांवलिया सेठ की महिमा से लेकर श्री कृष्ण की रासलीला और बाबा रामदेव जन्मोत्सव जैसे सीन सजाए गए थे। झांकियां का यह सिलसिला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। झांकियां के अलावा युवा और बच्चे अलग-अलग तरह के करतब करते दिखाई दिए। कई जगह पर प्रसादी का वितरण किया गया।
कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
इस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई थी। 300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जगह-जगह वॉच टावर भी बनाए गए थे ताकि निगरानी रखी जा सके। पुलिसकर्मी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालते दिखाई दिए। इस दौरान कलेक्टर दिव्यांक सिंह और एसपी विनोद कुमार मीना ने द्विमुखी चिंताहरण गणपति मंदिर में पूजा भी की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News









