Responsive Scrollable Menu

UPSSSC PET Exam Schedule 2026: यूपी पीईटी की बदली परीक्षा तारीख जारी, देखें संशोधित एग्जाम शेड्यूल

UPSSSC PET Exam Schedule 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET 2026 का संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को किया जाना था। अब आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी और परीक्षा संबंधी योजना बनानी होगी।

दो शिफ्ट में होगी UP PET परीक्षा
UPSSSC PET 2026 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाएगी।

जल्द जारी होगा UPSSSC PET Admit Card 2026
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए UPSSSC PET Admit Card 2026 जल्द जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे PET Admit Card

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां UPSSSC PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

100 अंकों की होगी परीक्षा
UPSSSC PET परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा और परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामयिकी और सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण, गद्यांश तथा ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण से जुड़े प्रश्न भी परीक्षा में शामिल होंगे।

गलत उत्तर पर होगी नेगेटिव मार्किंग
UPSSSC PET 2026 में गलत उत्तर देने पर उम्मीदवारों को नुकसान उठाना पड़ेगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक यानी 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी और बिना सोचे-समझे उत्तर देने से बचना होगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट
UPSSSC PET उत्तर प्रदेश में विभिन्न ग्रुप 'C' पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण प्रारंभिक परीक्षा है। इसलिए परीक्षा की संशोधित तारीखों को उम्मीदवार अभी से नोट कर लें।

संशोधित परीक्षा तारीख: 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026
शिफ्ट 1: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
शिफ्ट 2: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
एडमिट कार्ड: जल्द जारी होगा
आधिकारिक वेबसाइट: upsssc.gov.in

Continue reading on the app

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सच्ची जनसेवा, समावेशी विकास और परिवर्तनकारी सुधारों की उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सिंह के योगदान को याद करते हुए यह भी कहा कि वह एक दूरदर्शी राजनेता थे और उनके ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों ने भारत की विकास यात्रा को बदल दिया, नए अवसर पैदा किए तथा लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने कहा, ‘‘ सिंह के सार्वजनिक जीवन की पहचान उनकी विनम्रता, ईमानदारी और बुद्धिमत्ता थी।

उन्होंने गरिमा और करुणा के साथ नेतृत्व किया तथा समावेशी विकास और कमजोर वर्गों के कल्याण को शासन के केंद्र में रखा। उनकी सरकार का अधिकार-आधारित ढांचा इस दृष्टिकोण की एक स्थायी मिसाल बना हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे राजनेता की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है।

सिंह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। 26 दिसंबर 2024 को उनका निधन हो गया था।

Continue reading on the app

  Sports

15000 के आंकड़े से 59 रन दूर विराट कोहली, भारत-वेस्टइंडीज पहले वनडे में आज रच सकते हैं इतिहास

Virat Kohli 59 runs short of 15000 in ODIs: वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. महज 59 रन बनाते ही वे वनडे में 15,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इसके अलावा, 110 रन बनाते ही वे घरेलू धरती पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे, जबकि 150 रन की पारी उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 4,000 इंटरनेशनल रन तक पहुंचा देगी. Sun, 27 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video | बारिश में टूटा पेड़, कार पर गिरा! बाल बाल बचे लोग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T23:00:36+00:00

Central Employees Salary Hike: 4 गुना होगी सैलरी? 8th Pay Commission का बड़ा अपडेट! Salary Hike News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T23:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers