Delhi Weather: दिल्ली में अगले 3 दिनों तक मॉनसून के बाद बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Weather: दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है, क्योंकि शहर अब मॉनसून के बाद के दौर में प्रवेश कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में अगले दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
UPSSSC Result 2026: असिस्टेंट स्टोर कीपर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से करें Direct Download
UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट स्टोर कीपर भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Assistant Store Keeper परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आयोग ने फाइनल रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया है। उम्मीदवार PDF में अपना रोल नंबर या अन्य विवरण देखकर चयन की स्थिति जांच सकते हैं।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें फाइनल रिजल्ट
स्टेप 1: सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Notice Board सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: लिंक खुलने के बाद फाइनल रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें अपना रोल नंबर या संबंधित विवरण चेक करें।
स्टेप 5: रिजल्ट PDF को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ध्यान रखें
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिस और रिजल्ट PDF को जरूर देख लें। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आगे की जानकारी भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi






