छत्तीसगढ़: प्रशासनिक फेरबदल, 22 उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय (सचिवालय सेवा) के प्रशासनिक अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कुल 22 वरिष्ठ अधिकारियों (उप सचिव और अवर सचिव) को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से नए विभागों में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं तो कई के विभागों में पूरी तरह बदलाव किया गया है।
इसके अलावा सुभाषचंद्र कुजूर (उप सचिव) द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के बाद, लवीना पाण्डेय (उप सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग) को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भुआर्य द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है। इसकी प्रतियां सभी संबंधित विभागों, राजभवन, और मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।
छत्तीसगढ़ में इन अधिकारियों के हुए तबादले
- डॉ. विवेक श्रीवास (उप सचिव): जेल विभाग से अब जेल विभाग के साथ-साथ गृह विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी।
- मार्टिन लकड़ा (उप सचिव): पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग से हटाकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ।
- रोमन गंगाकचूर (उप सचिव): वित्त विभाग से अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग।
- रामेश्वर प्रसाद वर्मा (उप सचिव): स्कूल शिक्षा विभाग से सहकारिता विभाग ।
- ज्ञाता खरे (उप सचिव): वित्त विभाग से ग्रामोद्योग विभाग।
- मगनलाल प्यार (उप सचिव): वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
- रेखा साहू (अवर सचिव): संसदीय कार्य विभाग से जन शिकायत निवारण विभाग ।
- सुभाषचंद्र कुजूर (अवर सचिव): महिला एवं बाल विकास विभाग में यथावत बने रहेंगे।
- अमितोष जोन्ज (अवर सचिव): खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
- सुनीता गौतम (अवर सचिव): परिवहन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) ।
- दीपकुमार खेस्स (अवर सचिव): ग्रामोद्योग विभाग से अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग ।
- नूतन अजगर (अवर सचिव): चिकित्सा शिक्षा विभाग से पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग ।
- भोलेनाथ सारथी (अवर सचिव): वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संसदीय कार्य विभाग ।
- जावे कच्छप (अवर सचिव): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग।
- मंजूषा राजपूत (अवर सचिव): मछली पालन विभाग से अब योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ।
- राधेश्याम भोई (अवर सचिव): यथावत महिला एवं बाल विकास विभाग ।
- सुदर्शन प्रसाद यादव (अवर सचिव): यथावत लोक निर्माण विभाग (PWD) ।
- भुवनेश्वर कुमरे (अवर सचिव): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ।
- साबिर खान (अवर सचिव): लोक भवन सचिवालय से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ।
- राजेश तिग्गा (अवर सचिव): गृह विभाग से उच्च शिक्षा विभाग ।
- स्थूलाल ध्रुव (अवर सचिव): खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जेल विभाग ।
- विमल कुमार शांडिल्य (अवर सचिव): योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग (अतिरिक्त प्रभार- धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग) से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अवर सचिव ।
CG Transfer Order
एशियन गेम्स 2026 में भारत की 8वें दिन शानदार शुरुआत, 44 साल बाद रचा इतिहास, सावन बरवाल ने दिलाया मैराथन में मेडल
भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 का आठवां दिन यादगार शुरुआत लेकर आया है। दरअसल शनिवार को जापान के नागोया में पहले सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीता और फिर महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम ने दूसरा सिल्वर अपने नाम कर लिया। इन दोनों पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या में बढ़ोतरी हुई और भारतीय खिलाड़ियों ने दिन की शुरुआत दमदार अंदाज में की।
दरअसल सावन बरवाल की मैराथन उपलब्धि खास इसलिए भी रही क्योंकि इस स्पर्धा में भारत को 1982 के बाद पहली बार पदक मिला है। वहीं शूटिंग में भारत लगातार मजबूत प्रदर्शन करता हुआ नजर आ रहा है।
44 साल पुराना इंतजार खत्म किया
वहीं 28 वर्षीय सावन बरवाल ने 42.195 किलोमीटर की मैराथन दो घंटे 11 मिनट 37 सेकंड में पूरी कर सिल्वर मेडल जीता। गोल्ड जीतने वाले जापान के इचिताका यामाशिता ने यह रेस दो घंटे 10 मिनट 49 सेकंड में पूरी की, जबकि चीन के पेइयू फेंग दो घंटे 12 मिनट 13 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए बड़ी मानी जा रही है क्योंकि एशियन गेम्स की पुरुष मैराथन में भारत को पिछला पदक 1982 में मिला था। सावन बरवाल इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले चौथे भारतीय भी बन गए हैं। रेस के बाद सावन ने कहा कि उनका लक्ष्य रिकॉर्ड बनाना नहीं बल्कि देश के लिए पदक जीतना था। उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरुआत से अपनी रणनीति तय रखी और आखिरी हिस्से तक शीर्ष धावकों के साथ बने रहने की कोशिश की। उनकी इसी रणनीति ने उन्हें सिल्वर मेडल तक पहुंचाया।
शूटिंग में भारत का दमदार प्रदर्शन जारी
वहीं महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम ने भी भारत को दिन का दूसरा सिल्वर दिलाया। आशी चौकसी, तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद की तिकड़ी ने 1763 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस मुकाबले में चीन ने 1773 अंकों के साथ गोल्ड जीता, जबकि कजाखस्तान को ब्रॉन्ज मिला। टीम इवेंट के साथ व्यक्तिगत वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत प्रदर्शन किया। तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए जगह बना ली। तिलोत्तमा ने 590 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि विदर्सा ने 588 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। आशी चौकसी ने भी 585 अंकों का स्कोर बनाया।
दूसरे खेलों में भी भारत का शानदार प्रदर्शन जारी
आठवें दिन दूसरे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब टीम गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला खेलेगी। वहीं स्क्वॉश में अभय सिंह ने जापान के रयूनोसुके त्सुकुए को सीधे गेमों में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन में उन्नति हुड्डा ने उत्तर कोरिया की यी मी सॉन्ग को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। टेबल टेनिस में यशस्विनी घोरपड़े भी तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









