Responsive Scrollable Menu

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

ओडिशा में एक बार फिर कुदरत का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है। आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद राज्य में प्रवेश करने वाले गहरे दबाव (Deep Depression) के कारण शुक्रवार को ओडिशा के कई हिस्सों में प्रलयंकारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, राज्य भर में कम से कम 63 स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक की मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। 

इस भीषण वर्षा के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है और शहरों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित जिलों में स्कूलों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। तटीय राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में निचले इलाकों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के करीब 14,500 लोगों को 2,061 राहत केंद्रों में स्थानांतरित किया गया है। एक दिन पहले आंध्र प्रदेश के तट से टकराया गहरे दबाव का क्षेत्र ओडिशा में प्रवेश कर गया जिसके कारण शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें: Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 14500 लोग राहत केंद्रों में भेजे गए

 नबरंगपुर जिले का तेंतुलीखुंटी 395 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे अधिक प्रभावित रहा। इसके बाद नंदाहांडी में 344 मिलीमीटर और कोरापुट जिले के बोरीगुमा में 307.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस आपदा से दक्षिणी ओडिशा के छह जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और भुवनेश्वर समेत पश्चिमी तथा तटीय क्षेत्रों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

 उन्होंने कहा कि बालासोर जिले में जलाका और बुढ़ाबलंगा नदियों तथा जाजपुर जिले में बैतरणी और कानी नदियों का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। मानसून के मौसम की शुरुआत से ही राज्य में पहले ही दो बार बाढ़ आ चुकी है। कंधमाल जिले में कलिंग घाट पर भूस्खलन के कारण करीब 200 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार ढह गई। 

खल्लिकोट के बड़ा घाटी में चट्टानें राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। गजपति जिले के मोहना के कई घाटों और मलकानगिरी के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं। रायगड़ा में कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जबकि रेलवे पटरियों पर भूस्खलन के कारण रायगड़ा मंडल में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार को प्रभावित क्षेत्रों से सड़क संपर्क बाधित होने की भी सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुर शहर के कई हिस्से अभी भी जलमग्न हैं।

इसे भी पढ़ें: Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

भारत-अमेरिका संबंधों को नयी ऊंचाई देगा व्यापार समझौता: अमेरिकी अधिकारी

भारत-अमेरिका संबंधों को नयी ऊंचाई देगा व्यापार समझौता: अमेरिकी अधिकारी

Continue reading on the app

  Sports

क्या भारत को गोल्ड दिलाएंगी 18 साल की अनाहत सिंह:एशियन गेम्स में आज स्क्वाश फाइनल खेलेंगी; 33 गोल्ड मेडल दांव पर

एशियन गेम्स में आज 18 साल की अनाहत सिंह स्क्वाश महिला सिंगल्स का फाइनल मैच खेलेंगी। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। उनका मुकाबला दोपहर 1:30 बजे मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से होगा। वहीं अभय सिंह पुरुष सिंगल्स के फाइनल में दोपहर 12:30 बजे एनग एइन यो से खेलेंगे। इसके अलावा महिला हॉकी टीम सिंगापुर से भिड़ेगी। वहीं पुरुष वॉलीबॉल टीम वियतनाम के खिलाफ उतरेगी। आज 33 गोल्ड दांव पर एशियन गेम्स में आज कुल 33 गोल्ड मेडल के मुकाबले होंगे। एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 11 गोल्ड दांव पर होंगे। इसके अलावा स्क्वैश में 3 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। सुबह एथलेटिक्स से भारत की शुरुआत सुबह 4 बजे मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी महिला मैराथन रेस वॉक फाइनल में उतरेंगी। 7:38 बजे तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद डेकाथलॉन के 110 मीटर हर्डल्स में हिस्सा लेंगे। 8:10 बजे दोनों डेकाथलॉन के डिस्कस थ्रो में उतरेंगे। 9:05 बजे विथ्या रामराज महिला 400 मीटर हर्डल्स हीट में हिस्सा लेंगी। 9:15 बजे मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन पुरुष लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन खेलेंगे। बैडमिंटन में गायत्री-ट्रीसा और उन्नति के क्वार्टर फाइनल सुबह 7 बजे गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से खेलेंगी। इसके 2 घंटे बाद 9 बजे उन्नति हुड्डा महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ उतरेंगी। शूटिंग में मनु भाकर का मुकाबला सुबह 6:10 बजे मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत महिला 25 मीटर पिस्टल की इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट में उतरेंगी। सुबह 6:30 बजे अहवर रिजवी, क्यनान चेनाई और शपथ भारद्वाज पुरुष ट्रैप में हिस्सा लेंगे। इसी समय मनीषा कीर, आशिमा अहलावत और नीरू महिला ट्रैप में उतरेंगी। वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर का फाइनल सुबह 10 बजे हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा फाइनल में उतरेंगी। इसमें भारत के लिए मेडल जीतने का मौका होगा। बॉक्सिंग में 4 भारतीय क्वार्टर फाइनल खेलेंगे सुबह 9:45 बजे अंकुश पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल में नेक्रूज सलीमोव से भिड़ेंगे। दोपहर 2 बजे परवीन महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में नवबहोर खामिदोवा से खेलेंगी। दोपहर 2:45 बजे सचिन सिवाच पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में शुनसुके कितामोटो के खिलाफ उतरेंगे। शाम 3:45 बजे नरेंद्र पुरुष +90 किग्रा क्वार्टर फाइनल में अधथापोंग सेंगतेप से भिड़ेंगे। हॉकी में सिंगापुर से मुकाबला शाम 3:30 बजे भारतीय महिला हॉकी टीम पूल-B के मुकाबले में सिंगापुर से भिड़ेगी। इससे पहले सेपकटकरा में सुबह 5:30 बजे भारत की महिला डबल्स टीम साउथ कोरिया और 11:30 बजे फिलीपींस से खेलेगी। दोपहर 12:30 बजे भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम पूल-C में वियतनाम के खिलाफ उतरेगी। शाम को एथलेटिक्स के फाइनल शाम 3:35 बजे शाइली सिंह और एंसी सोजन महिला लॉन्ग जंप फाइनल में उतरेंगी। 3:55 बजे हरिता भद्रा और उन्नति बोला महिला 200 मीटर फाइनल खेलेंगी। शाम 4:05 बजे अनिमेष कुजूर पुरुष 200 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 4:15 बजे सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम पुरुष हाई जंप फाइनल में हिस्सा लेंगे। शाम 4:53 बजे नंदिनी कोंगान महिला 100 मीटर हर्डल्स फाइनल में उतरेंगी। 5:52 बजे पारुल चौधरी और अंकिता महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में उतरेंगी। Sat, 26 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Viral Video | बारिश में टूटा पेड़, कार पर गिरा! बाल बाल बचे लोग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T23:00:36+00:00

Viral Video | CCTV में दिखी दबंगई! वकील पर ताबड़तोड़ हमला | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T23:10:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers