Responsive Scrollable Menu

‘लव एंड वॉर’ को लेकर बढ़ा क्रेज, रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स ने मचाई धूम, आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हुए एक्साइटेड

संजय लीला भंसाली फिल्म लव एंड वॉर के साथ साल की सबसे बड़ी फिल्म लेकर आने के लिए तैयार हैं, और इस तरह दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में बॉलीवुड के तीन बेहद टैलेंटेड और बड़े नाम रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं. अब जब फिल्म को लेकर लगातार एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है, ऐसे में इसे नए लेवल पर लेकर जाते हुए मेकर्स ने 2 जबरदस्त रणबीर कपूर के पोस्टर्स को जारी करते हुए दर्शकों को लव एंड वॉर की शानदार दुनिया की एक झलक दिखाई है.

रणवीर कपूर ने बढ़ाई उत्सुकता

रणबीर कपूर जारी किए गए पोस्टर्स में बेहद कमाल लग रहे हैं, और अपने कभी न देखे गए अवतार में परफेक्शन के साथ डूबे हुए हैं. SLB की फिल्मों की ग्रैंडनेस और हर छोटी-बड़ी बातों पर ध्यान देने की खासियत पोस्टर्स में भी साफ देखी जा सकती है. पोस्टर इस बात के सबूत हैं कि इस बार सिल्वर स्क्रीन पर संजय लीला भंसाली हर बार से भी बड़ा कुछ कर दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पोस्टर्स ने न सिर्फ फिल्म लवर्स और फैंस बल्कि लव एंड वॉर में रणबीर कपूर के को-स्टार्स की भी उत्सुकता को बढ़ा दिया है. जी हां, अपने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने रणबीर के इस शानदार लुक की तारीफ करते हुए ऑनलाइन एक अलग तरह का माहौल बना दिया है। ऐसे में आलिया ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने को-स्टार और पति रणवीर के लिए अपना समर्थन ही नहीं बल्कि प्यार भी दिखाया है. साथ ही उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है:

"हे हैंडसम.. लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को आ रही सिनेमाघरों में।" 

विक्की कौशल ने भी जोश को मैच करते हुए, इस मेगा कोलैबोरेशन के लिए अपनी उत्सुकता को जाहिर किया है. साथ ही अपने हैंडल से पूरा सपोर्ट देते हुए एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा है: 
"लव. वॉर. प्यार. इनके बीच की हर चीज़। संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर, मिलते हैं 21.01.2027 को"

SLB द्वारा स्क्रीन पर रोमांस लाते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता, ऐसे में दर्शक लव एंड वॉर के जरिए लंबे समय के बाद फिर से प्यार का जादू देखने के साथ महसूस करने वाले हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पोस्टर ने फिल्म की रिलीज़ के लिए एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है. संजय लीला भंसाली की “लव एंड वॉर” में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं. यह 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है. 

Continue reading on the app

कौन हैं क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेगम हसीन जहां? शौहर-देवर को अमरोहा की राजनीतिक पिच पर करेंगी क्लीन बोल्ड!

Who Is Haseen Jahan: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले अमरोहा की राजनीतिक पिच पर उन्होंने एक ऐसा 'बाउंसर' फेंका है, जिसने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है. रालोद यानी RLD प्रमुख जयंत चौधरी के साथ मोहम्मद शमी की मुलाकात के बाद जब से शमी या उनके भाई मोहम्मद हसीब के अमरोहा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हुई थी. इसके बाद ही हसीन जहां ने खुलकर चुनावी जंग का ऐलान कर दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

फुटबॉल मैच के दौरान हादसा, मैदान पर टकराए दो खिलाड़ी, फुटबॉलर ने अस्पताल में तोड़ा दम

Football Player Death: बोकारो थर्मल के नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मैच में प्रतिद्वंद्वी से टकराकर गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी 37 वर्षीय खिलाड़ी कजरा मुर्मू मैदान पर ही अचेत हो गए. देर रात डीवीसी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आयोजकों ने टूर्नामेंट रद्द कर दिया. Sat, 26 Sep 2026 20:24:37 +0530

  Videos
See all

100 करोड़ लोगों पर खतरा? AI का खौफनाक सच | Bill Gates | Tech News | Latest news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T15:08:21+00:00

Saraswati River से Aryan Invasion Theory तक... GD Bakshi ने उठाए बड़े सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T15:16:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers