Responsive Scrollable Menu

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि जल संरक्षण एक साझा जिम्मेदारी है और ‘भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह’ (आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू) के दौरान रखे गए विचारों और प्रौद्योगिकियों को धरातल पर ठोस परियोजनाओं के रूप में लागू किया जाना चाहिए। यहां भारत मंडपम में पाटिल ने भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह के नौवें संस्करण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान हुए विचार-विमर्श से तीन महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं-जल संरक्षण में जनभागीदारी का महत्व, विज्ञान एवं नयी प्रौद्योगिकी का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना और देशों तथा संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना। पाटिल ने कहा, ‘‘जल सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है।

यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।’’ उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल संचय जन भागीदारी जैसी पहल से मिले अनुभव बताते हैं कि जब सरकार और समाज मिलकर काम करते हैं, तो ठोस परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। पाटिल ने कहा कि कार्यक्रम में विज्ञान, कार्यप्रणाली, डेटा और नयी प्रौद्योगिकी की भूमिका पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रौद्योगिकियां केवल प्रस्तुतियों और चर्चाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इन्हें बड़े पैमाने पर धरातल पर लागू किया जाना चाहिए।

Continue reading on the app

रूसी तेल पर अमेरिकी चाबुक से झटका! अगर न लिया रूस से तेल तो भारत को हो सकता है 35 हजार करोड़ का नुकसान

अगर US की टैरिफ की धमकियों के कारण रूस से तेल लेना बंद करना पड़ा, तो भारत को कच्चा तेल इंपोर्ट में अरबों का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रिपोर्ट क्या है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Cricket 2026: पाकिस्तान को बिना मैच खेले ही मिला सेमीफाइनल का टिकट, ये है वजह

Pakistan, Asian Games Cricket 2026: पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में जगह मिल गई है. क्वार्टर फाइनल मैच में पाकिस्तान का सामना हॉन्ग कॉन्ग से था, जो कि नहीं हुआ. Mon, 28 Sep 2026 07:24:57 +0530

  Videos
See all

Election Commission पर विवाद के बीच सियासी घमासान तेज, Rahul Gandhi के आरोपों पर BJP का पलटवार। #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T02:30:06+00:00

दिल्ली में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, CCTV में कैद हुआ हादसा | #Delhi #Bolero #CCTV #RoadAccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T02:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers