चेहरे की स्किन हो गई है रूखी और बेजान? चावल और पानी से बनाएं होममेड घोल, बहुत काम आएगा जापानी स्किनकेयर नुस्खा
Japanese Rice Water: जापानी राइस वाटर घर पर चावल और पानी से आसानी से बनाया जा सकता है. इसमें मौजूद स्टार्च और कुछ पोषक यौगिक त्वचा को मुलायम और hydrated महसूस कराने में मदद कर सकते हैं. इसे सीमित उम्मीदों के साथ skincare routine में शामिल किया जा सकता है.
उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई की कोर कमेटी ने शुक्रवार को यहां बैठक कर प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बैठक के बाद कोर कमेटी के निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में सदस्यों ने संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा को सौंपी है। उन्होंने बताया कि मौजूदा राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त होने जा रही इस सीट के लिए सामने आए सभी प्रमुख नामों पर कोर कमेटी ने विस्तृत विचार-विमर्श किया।
रावत के मुताबिक, कोर कमेटी के समक्ष दावेदारों के रूप में करीब 24 नाम सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, युवाओं सहित सभी वर्गों से जुड़े नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद तय किया गया कि तीन या पांच नामों का पैनल मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) द्वारा अंतिम रूप से तैयार किया जाएगा। रावत ने बताया कि कोर कमेटी के सदस्यों ने बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का संदेश जनता तक पहुंचाएं तथा इनके आधार पर संगठन को और मजबूत बनाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की दिशा में आगे बढ़ें।
बैठक में प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और कल्पना सैनी भी मौजूद रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi








