Responsive Scrollable Menu

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), 26 सितंबर 2026: मकर सहित इन राशियों को मिलेगा मेहनत का इनाम, जानिए किसे रहना है सतर्क

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): कर्क राशि में उच्च के गुरुदेव के साथ नीच के मंगलदेव बैठे हैं. राहुदेव कुंभ और केतुदेव सिंह राशि में हैं. सुबह भद्रा रहेगी और दिनभर पंचक का साया रहेगा.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 26 September 2026: शनिवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, दूर होगी सरकारी नौकरी की बाधा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 September 2026: आज यानी 26 सितंबर 2026 को शनिवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशि के जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खास रहने वाली है. आज ग्रह-नक्षत्र के दृष्टिकोण से विशेष फलदायी और महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की और सरकारी नौकरी मिलने की समस्याओं से निजात मिलेगा. आज के दिन कुछ राशि के लोगों को अपनी पसंद का ट्रांसफर मिल सकता है. चलिए जानते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 26 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 26 September 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज के दिन चतुर्दिक लाभ होगा. आज के दिन आपको अपनी माता से लाभ मिलेगा और प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी और नए कार्य से लाभ मिलेगा. आज कार्यों में विघ्न बाधाएं खत्म होगी.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के परिवार में शुभ कार्य होगा. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी और नए कार्य के अवसर मिलेंगे. आज गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज दांपत्य जीवन में सुधार होगा और मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी- कटु बोलने से परहेज करें
उपाय- मछलियों को दाना खिलाएं 
शुभ अंक- 2  
शुभ रंग- सफेद  
लक मीटर- 9

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आत्मबल से कार्य संपन्न होंगे. आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आर्थिक लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज विद्या, वाणी से धन लाभ होगा. आज दांपत्य जीवन में सुधार होगा.

सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा 
लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा

4.कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी. आज आपकी योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक क्षेत्र में विकास होगा. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कार्य करेंगे और आय से अधिक व्यय हो सकता है.

सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करें
उपाय- भोलेनाथ की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. आज मान सम्मान का योग बन रहा है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज न्यायालय से लाभ मिल सकता है. शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं.

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें 
उपाय- गायत्री उपासना करें 
शुभ अंक- 1  
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 8 

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज का समय अच्छा है और इन्हें लाभ मिलेगा. आज के दिन
व्यापारिक प्रगति होगी. चौतरफा लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. आज के दिन आय के साधन प्राप्त होंगे और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संबंधों में मधुरता आएगी और आज आपको पिता का सहयोग मिलेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- चिड़ियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों की आज योजनाएं पूर्ण होंगी. आज धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा और दांपत्य जीवन में सुधार आएगा. रियल एस्टेट से लाभ मिलेगा. आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी.

सावधानी- भावुकता से बचें
उपाय- चीटियों को आटा और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन व्यापार से धन लाभ होगा. आज आप लोग तनाव में न रहें और गुस्से पर नियंत्रण करें. परिवार को समय दें और परिवार में चल रहा विवाद हल होगा. आज अपनों का साथ मिलेगा.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8 

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. आज आपके लिए जमीन-मकान खरीदने का योग बन रहा है. आज आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी और प्रयासरत कार्यो में बड़ी सफलता मिलेगी. देश-विदेश की यात्रा होगी और मन को एकाग्र कर काम करें.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीला वस्त्र और अनाज दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपनी पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज अपने मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें और 
वाणी पर नियंत्रण रखें. आज आपके आय के साधन बढेंगे तथा छोटी-छोटी बातों से परेशान ना हों.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
जल्दबाजी से बचें
उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने मन को नियंत्रण में रखना चाहिए. आज आय के साधन बढ़ेंगे और अज्ञात कारण से चिंतित हो सकते हैं. आज भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा. आज पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. 

सावधानी- साझेदारी में व्यापार से बचें
उपाय- पौधारोपण करें
चीटियों को आटा खिलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज कर्म क्षेत्र से बड़ा लाभ मिलेगा. आज मान सम्मान में वृद्धि होगी और नया व्यापार करने का अवसर मिलेगा. आज गृह निर्माण का योग बन रहा है और आय के साधन बढ़ेंगे. शासन सत्ता से लाभ मिल सकता है.

सावधानी- सकारात्मक सोचें 
आलस्य का त्याग करें 
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
पीला फल, फूल अर्पित करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में कौवे, गाय और कुत्ते को भोजन क्यों कराया जाता है? जानें पंचबलि का महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

स्क्वाश में 3 मेडल पक्के, अनाहत-अभय फाइनल में पहुंचे, जोशना और वेलावन को ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन स्क्वाश में भारत के लिए कम से कम दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल पक्के हो गए हैं. सबसे पहले मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके बाद महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह और मेंस सिंगल्स में अभयन सिंह ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. Sat, 26 Sep 2026 12:56:36 +0530

  Videos
See all

UP में सीटों का संग्राम, कांग्रेस-सपा में खींचतान | UP Election 2026 | Akhilesh Yadav | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T08:36:41+00:00

26 Sep Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में बदलाव, जानें आज का ताजा रेट |Aaj ka Sone ka Bhaav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T08:44:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers