भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में MCD सफाईकर्मी का शव मिला, गले में लिपटा था तार
अलीपुर थाना इलाके के मुखमेलपुर में शुक्रवार सुबह खाली सरकारी प्लॉट में एमसीडी सफाईकर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रवि कुमार (40) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर उसके गले में तार लिपटा मिला। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि सुबह अलीपुर थाना पुलिस को मुखमेलपुर के वाल्मीकि मोहल्ले में एक खाली सरकारी प्लॉट में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई। 4 साल में 111 विधायकों, सांसदों ने बदली पार्टी 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने पार्टी बदली। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सदस्य और 78 विधायक शामिल हैं। नगालैंड में सबसे ज्यादा 32 और पश्चिम बंगाल में 20 नेताओं ने पार्टी बदली। नगालैंड के सभी 32 मामले विधायकों से जुड़े हैं। इनमें 25 विधायक सत्तारूढ़ एनडीपीपी से चुने गए थे, जबकि 32 विधायक एनपीएफ में गए। बंगाल में सभी 20 मामले लोकसभा सदस्यों के हैं, जो तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे और बाद में एनसीपीआई में गए।
ओडिशा, छत्तीसगढ़, एमपी और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट:यूपी के 13 जिलों में स्कूल बंद, झारखंड में नदियां उफान पर
अर्नब चक्रवात के असर से ओडिशा में कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बारिश का सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है । चक्रवात के असर से उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को बारिश के साथ 50 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं भी चलीं। भारी बारिश के अलर्ट के चलते शनिवार को 13 जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। इनमें लखनऊ, गोरखपुर, शाहजहांपुर, अमेठी, चित्रकूट, प्रयागराज, लखीमपुर, बहराइच और बस्ती शामिल हैं। बंगाल की खाड़ी से उठे डिप्रेशन से मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस चलते 25 और 26 सितंबर को 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। सतना जिले में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। झारखंड में भी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर है। जमशेदपुर में तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। स्वर्णरेखा और खरकई नदियां डेंजर लेवल पर बह रही हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










