Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स- कबड्डी में भारत को 2 गोल्ड की उम्मीद:मेंस और विमेंस टीम का आज फाइनल मुकाबला; 18 साल की अनाहत स्क्वाश सेमीफाइनल खेलेंगी

एशियन गेम्स में आज कबड्डी में भारत 2 गोल्ड मेडल जीत सकता है। भारत की महिला और पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला ईरान से होगा। महिला टीम का मैच सुबह 9:30 बजे, जबकि पुरुष टीम का मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरु होगा। वहीं 18 साल की अनाहत सिंह महिला सिंगल्स स्क्वाश के सेमीफाइनल में उतरेंगी। उनका मुकाबला सुबह 10:30 बजे जापान की सातोमी वातानाबे से होगा। आज 22 गोल्ड दांव पर आज कुल 22 गोल्ड मेडल इवेंट खेले जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा एथलेटिक्स में 7 गोल्ड दांव पर होंगे। वहीं कैनो स्प्रिंट में 4 गोल्ड मेडल मैच होंगे। सुबह 4 बजे एथलेटिक्स से भारत की शुरुआत सुबह 4 बजे सवान बरवाल और कार्तिक करकेरा पुरुष मैराथन फाइनल में उतरेंगे। 4:30 बजे तीरंदाजी में धीरज बोम्मादेवरा, यशदीप भोगे और नीरज चौहान पुरुष रिकर्व इंडिविजुअल और टीम क्वालिफिकेशन खेलेंगे। इसी समय ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपर्थी महिला कंपाउंड क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। 3:58 बजे कामाली प्रकाश और 4:54 बजे शुगर शांति गायेन महिला शॉर्टबोर्ड के राउंड-2 हीट में उतरेंगी। सुबह 5:50 बजे किशोर कुमार अनबराशु और सिवराज बाबू पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड-2 में हिस्सा लेंगे। शूटिंग में भी मेडल जीतने का मौका सुबह 6:15 बजे तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे और विदर्सा के. विनोद महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन की इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में उतरेंगी। सुबह 9:30 बजे क्वालिफाई करने पर तिलोत्तमा, आशी और विदर्सा इंडिविजुअल फाइनल खेलेंगी। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के मुकाबले बैडमिंटन में सुबह 6 बजे लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स के दूसरे राउंड में सिंगापुर के लोह कीन यू से खेलेंगे। सुबह 11:30 बजे से पहले उन्‍नति हुड्डा महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से खेलेंगी। वहीं पीवी सिंधु का मुकाबला चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान से होगा। उन्होंने इसी साल जुलाई में जापान ओपन जीता था। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थीं। दोपहर 2:30 बजे से पहले ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला डबल्स के दूसरे राउंड में जापान की मायू मात्सुमोतो और युकी फुकुशिमा से खेलेंगी। हॉकी में जापान से मुकाबला दोपहर 1:30 बजे भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल-A के मुकाबले में जापान से भिड़ेगी। इससे पहले सुबह 10:45 बजे भारत की पोकेमॉन यूनाइट टीम ग्रुप-C में जापान के खिलाफ खेलेगी। कैनो स्प्रिंट में फाइनल का मौका सुबह 6:30 बजे हर्षवर्धन सिंह शक्तावत पुरुष कयाक सिंगल 500 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे। 6:50 बजे पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार चेंपडियिल सत्यप्रकाश मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल खेलेंगे। सुबह 8:20 बजे राजू रावत और नेहा देवी लेइचोनबाम मिक्स्ड कैनो डबल 500 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 8:30 बजे पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार क्वालिफाई करने पर मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर फाइनल खेलेंगे। एथलेटिक्स में 6 फाइनल शाम 4:30 बजे तजिंदरपाल सिंह और करनवीर सिंह पुरुष शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे। 5:05 बजे प्रवीण चित्रवेल और कार्तिक उन्नीकृष्णन पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल खेलेंगे। शाम 6:15 बजे किरण और प्राची महिला 400 मीटर फाइनल में उतरेंगी। 6:33 बजे विशाल टीके पुरुष 400 मीटर फाइनल में हिस्सा लेंगे। 6:45 बजे पारुल चौधरी और पूजा महिला 1500 मीटर फाइनल में उतरेंगी। बॉक्सिंग में जदुमणि, कपिल और प्रिया खेलेंगे सुबह 10:15 बजे जदुमणि सिंह मंडेंगबाम पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ-16 में फिलीपींस के कार्लो पालाम से भिड़ेंगे। दोपहर 2:15 बजे कपिल पोखरिया पुरुष 90 किग्रा राउंड ऑफ-16 में ईरान के साम एस्ताकी के खिलाफ उतरेंगे। शाम 5:45 बजे प्रिया घंघास महिला 60 किग्रा राउंड ऑफ-16 में कोरिया की ओह योनजी से मुकाबला करेंगी। फेंसिंग में क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल सुबह 7 बजे भारतीय पुरुष सेबर टीम टेबल ऑफ-16 में उतरेगी। 8 बजे क्वार्टरफाइनल होंगे। क्वालिफाई करने पर सुबह 10:30 बजे महिला फॉइल टीम सेमीफाइनल और दोपहर 12:30 बजे पुरुष सेबर टीम सेमीफाइनल खेलेगी। क्वालिफाई करने पर महिला फॉइल टीम का फाइनल दोपहर 1:50 बजे और पुरुष सेबर टीम का फाइनल 2:50 बजे होगा।

Continue reading on the app

West Asia War: UN महासभा में Netanyahu का 'Pager Bomb' वाला दांव! Hezbollah को सीधा संदेश | N18G

UNGA 2026 में Benjamin Netanyahu ने अपने भाषण के दौरान हाथ में एक Pager उठाकर 2024 में Hezbollah के खिलाफ हुए pager blasts का जिक्र किया। उन्होंने इस घटना को Israel की military campaign का हिस्सा बताते हुए Hezbollah को सीधा संदेश दिया। Netanyahu ने Iran, Hezbollah और Israel के multi-front conflict पर भी बात की। उनके भाषण के दौरान UN General Assembly में कई देशों के प्रतिनिधि बाहर चले गए। देखिए West Asia War, US-Iran War, Netanyahu, Trump और UNGA से जुड़ी इस बड़ी खबर का पूरा अपडेट N18G पर। #westasiawar #usiranwar #netanyahu #iran #israel #hezbollah #unga #trump News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig  न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates:  https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App  https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, delhi extortion case, pm modi council of ministers meeting, up assembly election 2027, greater noida expo, amit shah greater noida visit, election commission paperwork controversy, congress protest against cec, abvp delhi university protest, mukherjee nagar student harassment case, sambhal shahi jama masjid survey case, satya niketan pg building collapse, etawah snake bite case, hathras snake bite case, employment discrimination controversy, asian games 2026, anant chaturdashi 2026, ganesh visarjan, ganpati visarjan 2026, lalbaugcha raja visarjan 2026, sikkim landslide, cyclone arnab

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Medal Tally LIVE: 44 साल बाद भारत ने मैराथन में जीता मेडल, सावन बरवाल ने रचा इतिहास

India Asian Games Medal tally: एशियन गेम्स 2026 में भारत अभी तक 2 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज समेत कुल 24 मेडल जीत चुका है। आज का पहला मेडल सावन बरवाल ने मैराथन में इतिहास रचकर जिताया। Sat, 26 Sep 2026 07:07:58 +0530

  Videos
See all

Jalandhar में दो गुट भिड़े CCTV में कैद खूनी लड़ाई | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T02:15:47+00:00

Car window broke while trying to save toll! | टोल बचाने के चक्कर में फूटा कार का शीशा! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T02:17:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers