एशियन गेम्स- कबड्डी में भारत को 2 गोल्ड की उम्मीद:मेंस और विमेंस टीम का आज फाइनल मुकाबला; 18 साल की अनाहत स्क्वाश सेमीफाइनल खेलेंगी
एशियन गेम्स में आज कबड्डी में भारत 2 गोल्ड मेडल जीत सकता है। भारत की महिला और पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला ईरान से होगा। महिला टीम का मैच सुबह 9:30 बजे, जबकि पुरुष टीम का मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरु होगा। वहीं 18 साल की अनाहत सिंह महिला सिंगल्स स्क्वाश के सेमीफाइनल में उतरेंगी। उनका मुकाबला सुबह 10:30 बजे जापान की सातोमी वातानाबे से होगा। आज 22 गोल्ड दांव पर आज कुल 22 गोल्ड मेडल इवेंट खेले जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा एथलेटिक्स में 7 गोल्ड दांव पर होंगे। वहीं कैनो स्प्रिंट में 4 गोल्ड मेडल मैच होंगे। सुबह 4 बजे एथलेटिक्स से भारत की शुरुआत सुबह 4 बजे सवान बरवाल और कार्तिक करकेरा पुरुष मैराथन फाइनल में उतरेंगे। 4:30 बजे तीरंदाजी में धीरज बोम्मादेवरा, यशदीप भोगे और नीरज चौहान पुरुष रिकर्व इंडिविजुअल और टीम क्वालिफिकेशन खेलेंगे। इसी समय ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपर्थी महिला कंपाउंड क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। 3:58 बजे कामाली प्रकाश और 4:54 बजे शुगर शांति गायेन महिला शॉर्टबोर्ड के राउंड-2 हीट में उतरेंगी। सुबह 5:50 बजे किशोर कुमार अनबराशु और सिवराज बाबू पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड-2 में हिस्सा लेंगे। शूटिंग में भी मेडल जीतने का मौका सुबह 6:15 बजे तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे और विदर्सा के. विनोद महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन की इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में उतरेंगी। सुबह 9:30 बजे क्वालिफाई करने पर तिलोत्तमा, आशी और विदर्सा इंडिविजुअल फाइनल खेलेंगी। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के मुकाबले बैडमिंटन में सुबह 6 बजे लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स के दूसरे राउंड में सिंगापुर के लोह कीन यू से खेलेंगे। सुबह 11:30 बजे से पहले उन्नति हुड्डा महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से खेलेंगी। वहीं पीवी सिंधु का मुकाबला चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान से होगा। उन्होंने इसी साल जुलाई में जापान ओपन जीता था। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थीं। दोपहर 2:30 बजे से पहले ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला डबल्स के दूसरे राउंड में जापान की मायू मात्सुमोतो और युकी फुकुशिमा से खेलेंगी। हॉकी में जापान से मुकाबला दोपहर 1:30 बजे भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल-A के मुकाबले में जापान से भिड़ेगी। इससे पहले सुबह 10:45 बजे भारत की पोकेमॉन यूनाइट टीम ग्रुप-C में जापान के खिलाफ खेलेगी। कैनो स्प्रिंट में फाइनल का मौका सुबह 6:30 बजे हर्षवर्धन सिंह शक्तावत पुरुष कयाक सिंगल 500 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे। 6:50 बजे पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार चेंपडियिल सत्यप्रकाश मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल खेलेंगे। सुबह 8:20 बजे राजू रावत और नेहा देवी लेइचोनबाम मिक्स्ड कैनो डबल 500 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 8:30 बजे पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार क्वालिफाई करने पर मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर फाइनल खेलेंगे। एथलेटिक्स में 6 फाइनल शाम 4:30 बजे तजिंदरपाल सिंह और करनवीर सिंह पुरुष शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे। 5:05 बजे प्रवीण चित्रवेल और कार्तिक उन्नीकृष्णन पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल खेलेंगे। शाम 6:15 बजे किरण और प्राची महिला 400 मीटर फाइनल में उतरेंगी। 6:33 बजे विशाल टीके पुरुष 400 मीटर फाइनल में हिस्सा लेंगे। 6:45 बजे पारुल चौधरी और पूजा महिला 1500 मीटर फाइनल में उतरेंगी। बॉक्सिंग में जदुमणि, कपिल और प्रिया खेलेंगे सुबह 10:15 बजे जदुमणि सिंह मंडेंगबाम पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ-16 में फिलीपींस के कार्लो पालाम से भिड़ेंगे। दोपहर 2:15 बजे कपिल पोखरिया पुरुष 90 किग्रा राउंड ऑफ-16 में ईरान के साम एस्ताकी के खिलाफ उतरेंगे। शाम 5:45 बजे प्रिया घंघास महिला 60 किग्रा राउंड ऑफ-16 में कोरिया की ओह योनजी से मुकाबला करेंगी। फेंसिंग में क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल सुबह 7 बजे भारतीय पुरुष सेबर टीम टेबल ऑफ-16 में उतरेगी। 8 बजे क्वार्टरफाइनल होंगे। क्वालिफाई करने पर सुबह 10:30 बजे महिला फॉइल टीम सेमीफाइनल और दोपहर 12:30 बजे पुरुष सेबर टीम सेमीफाइनल खेलेगी। क्वालिफाई करने पर महिला फॉइल टीम का फाइनल दोपहर 1:50 बजे और पुरुष सेबर टीम का फाइनल 2:50 बजे होगा।
चीन के रूट से हट रहे इंटरनेट केबल:अब ये हिंद महासागर में बिछ रहे, भारत को फायदा; दुनिया का 99% डेटा समुद्र के नीचे चलता है
दुनिया भर में इंटरनेट का 99% डेटा समुद्र के नीचे बिछे केबलों के जरिए चलता है। पिछले दस सालों तक चीन के पास मौजूद दक्षिण चीन सागर और लाल सागर इसके मुख्य रास्ते थे। लेकिन युद्ध, तनाव और लालफीताशाही के कारण अब कंपनियां इन रास्तों से बच रही हैं। नए इंटरनेट केबल सीधे हिंद महासागर से बिछाए जा रहे हैं, ताकि एआई जैसी सेवाओं के लिए बिना रुकावट तेज इंटरनेट मिल सके। इस बड़े बदलाव से भारत को बड़ा फायदा हो रहा है और मुंबई के बाद अब चेन्नई भी दुनिया का नया बड़ा इंटरनेट हब बन रहा है। भारत साउथ एशिया में सुरक्षित ‘डिजिटल हब’ बनकर उभर रहा भारत द. एशिया में सुरक्षित ‘डिजिटल हब’ बनकर उभर रहा है। लक्षद्वीप सागर का केबल कॉरिडोर के रूप में महत्व बढ़ने से भारत को हिंद महासागर में नई रणनीतिक बढ़त मिलेगी। साथ ही, वैश्विक टेक कंपनियों के भारी निवेश और बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे। किसी देश की अर्थव्यवस्था को बना सकता है अपाहिज सबमरीन केबल्स दुनिया के 99% इंटरनेट ट्रैफिक को संभालते हैं, जिसके बिना वैश्विक बैंकिंग, संचार व अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी। आने वाले समय में एआई, क्लाउड डेटा और सुपरकंप्यूटिंग की भारी जरूरतों के कारण इनकी रणनीतिक अहमियत और कई गुना बढ़ेगी। यह स्थिति एक ‘अदृश्य युद्ध’ जैसी ही है, जहां किसी देश के केबल काट देना बिना मिसाइल चलाए उसकी अर्थव्यवस्था को अपाहिज बना सकता है। सबमरीन केबल कैसे काम करती है? फाइबर ऑप्टिक तकनीक: सबमरीन केबल बिजली के तारों जैसी नहीं होतीं। इनमें बेहद पतले ग्लास फाइबर होते हैं, जिनसे डेटा लाइट पल्स के रूप में हजारों किलोमीटर तक जाता है। रिपीटर: लंबी दूरी में सिग्नल कमजोर न हो, इसलिए केबल में जगह-जगह रिपीटर लगाए जाते हैं। इन्हें केबल के अंदर मौजूद धातु की परत के जरिए बिजली मिलती है। सुरक्षा: केबल को समुद्र के दबाव और नुकसान से बचाने के लिए कई सुरक्षात्मक परतों से ढका जाता है। तट के पास इन्हें ज्यादा मजबूत बनाया जाता है और कई जगह समुद्र तल में दबाया जाता है। सबमरीन केबल कटने पर क्या होता है? इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होता। केबल कटने पर डेटा दूसरी केबलों से भेज दिया जाता है। इसे नेटवर्क रिडंडेंसी कहते हैं। कंपनियां डेटा ट्रैफिक को कई केबलों में बांटकर रखती हैं, ताकि एक केबल खराब होने पर दूसरी काम कर सके। जहां केबल कम होती हैं, वहां इंटरनेट धीमा हो सकता है या कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी जरूरी सेवाओं के लिए बैकअप का काम कर सकती है। लेकिन अगर किसी क्षेत्र में सिर्फ एक ही केबल है और वह कट जाए, तो वहां इंटरनेट पूरी तरह बंद हो सकता है। ------------------------- ये खबर भरी पढ़ें… TRAI का नया DCR प्लेटफॉर्म और एप लॉन्च: घर-ऑफिस में नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड पता चल सकेगी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग यानी DCR प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप लॉन्च किया है। इससे अब इमारतों को डिजिटल कनेक्टिविटी की रेटिंग मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










