Responsive Scrollable Menu

Ank Jyotish 26 September 2026: आज मूलांक 1 को शानदार अवसर, अंक 5 बनाएंगे नया रिश्ता, 9 वालों को लगेगी चोट! जानें अपना अंक ज्योतिष

Ank Jyotish 26 september 2026: आज 26 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए उत्साह और आंतरिक चुनौतियों का मिश्रण लेकर आ रहा है. अंक 1 को अच्छे अवसर और बढ़ती आय की संभावना है. अंक 2 को काम पर तनाव महसूस हो सकता है, शाम तक रोमांस पनपेगा. अंक 3 को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और आर्थिक जोखिमों का सामना करना पड़ेगा. अंक 4 को पेशेवर सफलता मिलेगी और वे मातृत्व के स्नेह और रोमांटिक आनंद का आनंद लेंगे. अंक 5 पुरानी यादों में खोया रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास से भरपूर लक्ष्यों की ओर बढ़ेगा. अंक 6 अकेला और थका हुआ महसूस करेगा. अंक 7 को रिश्तों में अलगाव और स्वास्थ्य संबंधी संवेदनशीलता से जूझना पड़ेगा. अंक 8 को सामाजिक समर्थन मिलेगा. अंक 9 वालों को गलतफहमी होने की चिंता है और उन्हें विवादों से बचना चाहिए, फिर भी आर्थिक संभावनाएँ उज्ज्वल रहेंगी और व्यक्तिगत उपलब्धियों की योजना बनाई जा रही है.

Continue reading on the app

अपनी TRP बढ़ाने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल ना करें Rahul Gandhi । Gyanesh Kumar । ECI

अपनी TRP बढ़ाने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल ना करें Rahul Gandhi । Gyanesh Kumar । ECI ‘पूछता है भारत’ में आज बात लोकतंत्र, जनादेश और विपक्ष के उस पुराने नैरेटिव की, जो हर चुनावी हार के बाद फिर से सिर उठाने लगता है। चुनाव आयोग के निष्पक्ष काम और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की टीम की पारदर्शी व्यवस्था पर सवाल उठाकर क्या राहुल गांधी और विपक्षी खेमा एक बार फिर अपनी राजनीतिक नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं? जब जनता का फैसला पक्ष में न आए तो कभी EVM को विलेन बना देना और कभी सीधे संवैधानिक संस्थाओं पर 'वोट चोरी' का ठप्पा मढ़ देना—क्या यही विपक्ष की आखिरी रणनीति बन चुकी है? 1977 में पूर्ण बहुमत और आपातकाल के दौर के बाद जब 'दादी' यानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सत्ता गंवा सकती हैं, तो फिर आज हर राज्य और राष्ट्रीय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट भरोसा क्यों कायम है? क्या सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency) का फॉर्मूला मोदी लहर के सामने पूरी तरह बेअसर साबित हो चुका है? EVM का पुराना रोना छोड़ अब सीधे चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करने की इस सियासत के पीछे का असली सच क्या है? क्या हार के डर से जनता के सीधे जनादेश को नकारा जा रहा है या इसके पीछे कोई गहरी राजनीतिक साजिश है? इन सभी तीखे सवालों पर देखिए राष्ट्र की सबसे निर्भीक और धारदार लाइव बहस सिर्फ 'पूछता है भारत' में, अर्नब गोस्वामी के साथ। #PoochtaHaiBharat #ArnabGoswami #RahulGandhi #PMModi #NarendraModi #VoteChori #GyaneshKumar #ElectionCommission #ECI #EVM #IndianPolitics #DebateLIVE #RepublicBharat #BharatWithArnab #CongressExposed #RahulGandhiExposed #ModiWave #LokSabhaElections #AssemblyElections #ElectionRow #EVMControversy #DemocracyInDanger #IndiraGandhi #AntiIncumbency #BJPNews #CongressNews #NationalDebate #PrimeTimeLive #BreakingNewsIndia #PoliticalDebate #ArnabDebate #ModiSarkar #VoterAwaaz #IndianMedia #RepublicTV #NewDelhi #PoliticalWar #VoteChoriRow #ElectionReforms #ECPressConference #DeshKiBaat #BharatKiAwaaz #LiveNewsHindi #HindiDebate #TrendingNews #ViralDebate #ModiVsRahul #TruthBehindEVM #NationWantsToKnow #Janadesh2026 Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 दूर:रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे, भारत Vs वेस्टइंडीज पहला मैच आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से मैच शुरू होगा। भारत ने इस साल 3 वनडे सीरीज खेलीं। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली, जबकि टीम ने अफगानिस्तान को हराया। विराट कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 रन दूर हैं। उन्होंने 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में 15 हजार रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली के नाम 43 मैच में 2261 रन और 9 शतक हैं। एक और सेंचुरी लगाते ही वे दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ वे पहले ही ऐसा कर चुके हैं। भारत से 20 साल से सीरीज नहीं जीत पाया वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आखिरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2006 में जीती थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच हुई 13 सीरीज भारत ने अपने नाम की हैं। भारत में वेस्टइंडीज की आखिरी सीरीज जीत 2002 में आई थी। दोनों के बीच अब तक 142 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 72 और वेस्टइंडीज ने 64 मैच जीते हैं, जबकि 6 मुकाबले टाई या बेनतीजा रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2018 में 10 हजार रन पूरे किए थे कोहली ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में 129 गेंद पर नाबाद 157 रन बनाए। इसी पारी के दौरान वे 10 हजार वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे।उन्होंने यह उपलब्धि 205 पारियों में हासिल की थी और सचिन तेंदुलकर का 259 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे रोहित भारत के लिए बतौर ओपनर अपनी 200वीं पारी खेलने उतरेंगे। उन्होंने अब तक 199 पारियों में 9865 रन बनाए हैं। इस दौरान 18 बार नाबाद रहे। उनका बेस्ट स्कोर 264 है। औसत 54.50 और स्ट्राइक रेट 96.39 है। ओपनर के रूप में उनके नाम 32 शतक और 49 अर्धशतक हैं। भारत के लिए नंबर-4 और गेंदबाजी कॉम्बिनेशन अहम वेस्टइंडीज के शाई होप बेस्ट बैटर ग्रीनफील्ड में तेज गेंदबाजों को मदद ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 2 वनडे खेले गए हैं। यहां सीम गेंदबाजों का औसत 25.35 है। 2018 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम 104 रन पर ऑलआउट हुई थी। रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए थे। बारिश की संभावना नहीं मौसम गर्म और उमस भरा है। शुक्रवार को भारत की प्रैक्टिस से करीब एक घंटे पहले तेज बारिश हुई थी, लेकिन फिलहाल मैच पर बारिश का खतरा नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। वेस्टइंडीज- जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स/ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जेयडन सील्स/शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ, वाइटल लॉज। Sat, 26 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Ravi Kishan | UP Rain Alert | Gorakhpur | UP News : जलभराव वाले इलाकों में रवि किशन का ग्राउंड विजिट #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T00:17:08+00:00

CM Devendra Fadnavis Daughter Divija Fadnavis ने चलाया Beach Clean-Up Drive | Sea Shore Shine 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T00:09:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers