Bose Open-Ear लाइनअप लॉन्च: मिलेगा शानदार डिजाइन, 9 घंटे की बैटरी और Cinema Mode; कीमत ₹19 हजार से शुरू
Bose Open Earbuds Launch: ऑडियो ब्रांड Bose ने अपने ओपन-ईयर ईयरबड्स लाइनअप को अपडेट करते हुए Bose Sport Open Earbuds और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, नए Sport Open Earbuds को खास तौर पर रनिंग, वर्कआउट और आउटडोर एक्टिविटीज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
वहीं, दूसरी पीढ़ी के Ultra Open Earbuds में पिछले मॉडल के खास कफ-शेप डिजाइन को बरकरार रखते हुए बेहतर ऑडियो, क्लियर कॉलिंग, लंबी बैटरी लाइफ और नया Cinema Mode दिया गया है।
Bose Sport Open Earbuds और Ultra Open Earbuds की कीमत
Bose Sport Open Earbuds की कीमत $199 (करीब ₹19,000) रखी गई है। वहीं, Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) की कीमत $299 (करीब ₹28,600) है। दोनों ईयरबड्स की अमेरिका में बिक्री 1 अक्टूबर से शुरू होगी। इनकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 19 सितंबर से Bose की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेलर्स के जरिए शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने भारत में दोनों मॉडल की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
अलग-अलग कलर ऑप्शन में आए ईयरबड्स
Bose Sport Open Earbuds को Black, White Smoke और लिमिटेड एडिशन Eucalyptus Green कलर में पेश किया गया है। वहीं, Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) Black, White Smoke, Cherry Chocolate, Olive Green और Sky Pink कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।
Open-Ear डिजाइन से क्या है खास?
दोनों मॉडल Bose के OpenAudio डिजाइन पर आधारित हैं। इनमें ईयरबड्स कान के अंदर जाने के बजाय कान के बाहरी हिस्से के आसपास फिट होते हैं। इससे ईयर कैनाल खुला रहता है और यूजर आसपास की आवाजें भी सुन सकता है। Sport Open Earbuds में सॉफ्ट सिलिकॉन C-arm cuff दिया गया है, जिसे रनिंग, वर्कआउट और आउटडोर एक्टिविटीज के दौरान ईयरबड्स को अपनी जगह पर बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में भी पिछले मॉडल जैसा कफ-शेप डिजाइन मिलता है।
Bluetooth 5.4 और Multipoint कनेक्टिविटी
दोनों नए मॉडल में Bluetooth 5.4 सपोर्ट दिया गया है। इनमें एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट होने के लिए Multipoint Connectivity भी मिलती है। इसके अलावा दोनों ईयरबड्स SBC और AAC codecs को सपोर्ट करते हैं और इनमें Google Fast Pair की सुविधा भी दी गई है।
Sport Open Earbuds के फीचर्स
Sport Open Earbuds में कंपनी ने कस्टम-डिजाइन किए गए डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ Bose OpenAudio तकनीक का इस्तेमाल किया है। इनमें Auto Volume फीचर दिया गया है, जो आसपास के शोर के स्तर के अनुसार प्लेबैक वॉल्यूम को एडजस्ट करता है। ईयरबड्स पर टेक्सचर्ड फिजिकल बटन दिए गए हैं, जिनकी मदद से म्यूजिक, कॉल और वॉल्यूम को कंट्रोल किया जा सकता है।
ये भी पढ़े-ः Apple Store की लाइन छोड़ो! सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंचेगा iPhone 18 Pro, ₹7,000 तक की छूट; जानें कैसे
कॉलिंग के लिए SpeechClarity फीचर भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, दोनों ईयरबड्स में अलग माइक्रोफोन और वॉयस पिकअप यूनिट दी गई है, जो बैकग्राउंड नॉइस के बीच यूजर की आवाज को अलग करने में मदद करती है। Sport Open Earbuds को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे ये पसीने, पानी के छींटों और धूल से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
7 घंटे तक की बैटरी लाइफ
Bose के मुताबिक, Sport Open Earbuds एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, इसका वायरलेस चार्जिंग केस अतिरिक्त 22 घंटे तक की बैटरी उपलब्ध कराता है।
Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में Cinema Mode
Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में अपडेटेड ड्राइवर दिया गया है। Bose का दावा है कि इससे ज्यादा डीप बास औरबेहतर वॉल्यूम मिलता है। मॉडल में SpeechClarity और Auto Volume के साथ नया Cinema Mode भी दिया गया है। यह फीचर Bose की TrueSpatial Technology पर काम करता है और वीडियो व पॉडकास्ट के दौरान ज्यादा वाइड साउंडस्टेज देने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही, डायलॉग को स्पष्ट और सेंटर में रखने की कोशिश करता है।ईयरबड्स में पहले के मुकाबले रिफाइंड मेटलिक कैप और बिवेल्ड फिनिश भी दी गई है।
Ultra Open Earbuds 2nd Gen की 9 घंटे तक बैटरी
Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में 9 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। वहीं, वायरलेस चार्जिंग केस अतिरिक्त 19.5 घंटे की बैटरी देता है। यह मॉडल कम्पैटिबल Android डिवाइसेज पर Snapdragon Sound और aptX Adaptive को भी सपोर्ट करता है।
फिलहाल Bose ने भारत में इन दोनों नए ओपन-ईयर ईयरबड्स की लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता की जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी की ओर से भारत से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद इसकी कीमत और बिक्री की स्थिति स्पष्ट होगी।
Apple Store की लाइन छोड़ो! सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंचेगा iPhone 18 Pro, ₹7,000 तक की छूट; जानें कैसे
iPhone 18 Pro Quick Delivery: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री शुरू हो चुकी है। नए iPhone को खरीदने के लिए जहां Apple Store के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, वहीं अब ग्राहक घर बैठे भी इन फोन को ऑर्डर कर सकते हैं। Blinkit और Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max उपलब्ध हैं।
इन प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि ग्राहकों को तेज डिलीवरी का विकल्प मिलता है। कुछ इलाकों में ऑर्डर के बाद फोन कुछ ही मिनटों में डिलीवर किया जा सकता है। हालांकि, वास्तविक डिलीवरी टाइम आपके इलाके, स्टॉक और उपलब्ध डिलीवरी स्लॉट पर निर्भर करेगा।
Apple Store की लंबी लाइन से मिलेगी राहत
iPhone 18 Pro Series की पहली सेल को लेकर Apple Stores के बाहर काफी भीड़ देखने को मिली है। ऐसे में जो ग्राहक घंटों लाइन में खड़े नहीं होना चाहते, उनके लिए क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एक विकल्प बनकर सामने आए हैं। Blinkit और Zepto पर अपने इलाके में फोन उपलब्ध होने पर ग्राहक ऐप के जरिए सीधे ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए Apple Store जाने की जरूरत नहीं होगी।
₹7,000 तक का डिस्काउंट कैसे मिलेगा?
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर Blinkit और Zepto की ओर से बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। Blinkit पर चुनिंदा Axis Bank, ICICI Bank और SBI Credit Cards से भुगतान करने पर ₹7,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, Zepto पर भी चुनिंदा Axis Bank, ICICI Bank और SBI Credit Cards के जरिए भुगतान करने पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है। ध्यान रखें कि बैंक ऑफर की पात्रता, डिस्काउंट की राशि और लागू शर्तें कार्ड और प्लेटफॉर्म के हिसाब से अलग हो सकती हैं।
ये भी पढ़े-ः iPhone 18 Pro और Pro Max की आज पहली सेल: बैंक कार्ड से मिलेगा ₹8,000 तक डिस्काउंट, जानें कीमत-ऑफर्स
ऐसे करें iPhone 18 Pro ऑर्डर
अगर आपके इलाके में iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max उपलब्ध है, तो इसे क्विक-कॉमर्स ऐप से आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है।
- स्टेप 1: अपने फोन में Blinkit या Zepto ऐप खोलें।
- स्टेप 2: सर्च बॉक्स में iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max लिखकर सर्च करें।
- स्टेप 3: उपलब्ध मॉडल, स्टोरेज और कलर में से अपनी पसंद का विकल्प चुनें।
- स्टेप 4: पेमेंट पेज पर जाकर देखें कि आपके बैंक कार्ड पर कोई ऑफर उपलब्ध है या नहीं।
- स्टेप 5: पात्र कार्ड से भुगतान करें और ऑर्डर कन्फर्म करें।
- स्टेप 6: इसके बाद ऐप में दिए गए डिलीवरी टाइम के अनुसार फोन आपके पते पर पहुंच जाएगा।
iPhone 18 Pro की कीमत
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है। इसके स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार हैं:
- 256GB: ₹1,64,900
- 512GB: ₹1,89,900
- 1TB: ₹2,39,900
- 2TB: ₹3,14,900
iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है।
- 256GB: ₹1,79,900
- 512GB: ₹2,04,900
- 1TB: ₹2,54,900
- 2TB: ₹3,29,900
दोनों फोन Burgundy Red, Glacier, Silver और Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। हालांकि, क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर किसी खास कलर या स्टोरेज वेरिएंट का स्टॉक आपके इलाके के हिसाब से अलग हो सकता है।
10 मिनट की डिलीवरी हर जगह मिलेगी?
यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि 10 मिनट की डिलीवरी सभी जगह या हर ऑर्डर पर जरूरी नहीं है। क्विक डिलीवरी आपके पिनकोड, नजदीकी स्टोर/डार्क स्टोर में उपलब्ध स्टॉक और उस समय की डिलीवरी क्षमता पर निर्भर करेगी। इसलिए ऑर्डर करने से पहले ऐप पर अपने इलाके के लिए दिख रहा वास्तविक डिलीवरी टाइम जरूर चेक करें। इसी तरह ₹7,000 तक के बैंक ऑफर की पात्रता और शर्तें भी पेमेंट से पहले देख लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









