Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह, आकिब नबी को पहली बार मिली जगह

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी इंजरी से रिकवर न होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

Continue reading on the app

टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव की तैयारी:श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद फिजियो और डॉक्टर की भूमिका पर हो सकता है फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों की लगातार बढ़ रही इंजरी को लेकर गंभीर हो गया है। बोर्ड जल्द ही टीम के मुख्य फिजियो कमलेश जैन के कामकाज का रिव्यू करेगा। कमलेश 2022 में नितिन पटेल की जगह भारतीय टीम के मुख्य फिजियो बने थे। हाल के महीनों में कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हुए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सूची में शामिल होने वाले ताजा खिलाड़ी हैं। बुमराह के अलावा हर्षित राणा और नीतिश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वॉशिंगटन सुंदर पहला टेस्ट नहीं खेल सके और दूसरे टेस्ट में भी उनके खेलने पर संशय है। वहीं साई सुदर्शन को भी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही टीम में शामिल किया गया। कप्तान और कोच नाखुश इंग्लैंड में हाल ही में हुई व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान इस विषय पर कई बार चर्चा हुई है। कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने से नाखुश हैं। दोनों के लिए यह दौर निराशाजनक रहा है, क्योंकि उन्हें फिटनेस समस्याओं के कारण अपनी पहली पसंद की टीम के साथ खेलने का मौका नहीं मिला है। लॉर्ड्स में मिली हार के बाद गिल ने कहा था कि सुबह मैदान पर आकर यह पता चलना कि कोई खिलाड़ी चोटिल है, काफी मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी 80 फीसदी फिट है और आप पांच गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं, तो ऐसे में अगर वह खिलाड़ी पांच ओवर के बाद बाहर हो जाए, तो गेंदबाजी कौन करेगा। उन्होंने माना कि टीम को अपनी फिटनेस में सुधार करने की जरूरत है। CoE और सपोर्ट स्टाफ पर उठे सवाल बढ़ती इंजरी के बीच बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) और मेडिकल सपोर्ट सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ सीनियर खिलाड़ी इलाज और सलाह के लिए बीसीसीआई के बाहर के विशेषज्ञों से भी संपर्क कर रहे हैं। साथ ही, पूर्व स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई की जगह एड्रियन ले रू के आने के बाद हुए बदलाव को लेकर भी कुछ खिलाड़ी पूरी तरह सहज नहीं हैं। बोर्ड जवाबदेही तय करने की तैयारी में BCCI से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि जब कप्तान और कोच को अपनी पहली पसंद के 15 खिलाड़ी ही उपलब्ध नहीं होंगे, तो सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 चुनना मुश्किल हो जाएगा। सूत्र के अनुसार, टीम में जगह बनाने की कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कई खिलाड़ी खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालते हैं। ऐसे में सपोर्ट स्टाफ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की जिम्मेदारी है कि वे समय रहते खिलाड़ियों की फिटनेस पर सही फैसला लें और जोखिम न उठाएं। इसी वजह से बोर्ड अब पूरे मेडिकल और सपोर्ट सिस्टम की समीक्षा करने की तैयारी में है। श्रीलंका सीरीज के बाद बड़े बदलाव के संकेत भारत का क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त है, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच शामिल हैं। इस सीरीज के खत्म होने के बाद BCCI हेड फिजियोथेरेपिस्ट और टीम डॉक्टर के पदों के लिए नए नामों पर विचार कर सकता है। फिलहाल कमलेश जैन और डॉ. रिजवान खान इन दो पदों पर काम कर रहे हैं। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर:घुटने की चोट से उबर नहीं पाए, 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill को श्रीलंका टेस्ट से पहले डबल झटका, WTC फाइनल की उम्मीदों पर असर?

श्रीलंका के खिलाफ़ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले, नेट प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दाहिने अंगूठे में चोट लग गई। ट्रेनिंग के समय एक तेज़ गेंदबाज़ की गेंद लगने से 26 साल के गिल को काफ़ी दर्द हुआ। टीम के फ़िज़ियो ने तुरंत उनका इलाज किया। 'रेवस्पोर्ट्ज़' के मुताबिक, चोट गंभीर नहीं थी क्योंकि गिल ने थोड़ी देर बाद ही अपनी बैटिंग जारी रखी।
 

इसे भी पढ़ें: India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम


गिल की चोट की चिंताएँ यहीं खत्म नहीं हुईं। टीम की फ़ील्डिंग ड्रिल के दौरान, पंजाब के इस क्रिकेटर को कैचिंग प्रैक्टिस करते समय अपने दाहिने हाथ में चोट लगती दिखी। 'टाइम्स नाउ' के अनुसार, स्लिप्स में खड़े गिल को टीम के फ़िज़ियो ने तुरंत देखा और वे आइस पैक लेकर पहुँचे। फ़िलहाल, चोट कितनी गंभीर है, यह साफ़ नहीं है, जबकि हाल ही में नियुक्त फ़ील्डिंग कोच सुभादीप घोष स्थिति पर नज़र रखे हुए थे।

टेस्ट सीरीज़ से पहले, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वहाँ के हालात के हिसाब से ढलने के लिए तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेलने का फ़ैसला किया। श्रीलंका की पिचें स्पिनरों को काफ़ी मदद करती हैं और यह भारतीय टीम के लिए थोड़ी चिंता की बात है, क्योंकि हाल के समय में उनके बल्लेबाज़ों को स्पिन के सामने संघर्ष करना पड़ा है। न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका ने उन्हें उनके घरेलू मैदान पर मुश्किल में डाला था और अगर टीम श्रीलंका के हाथों हारती है, तो WTC फ़ाइनल में पहुँचने की उनकी उम्मीदें शायद खत्म हो सकती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Cricket Fans तैयार! 22 फरवरी से 2027 ODI World Cup Qualifier का आगाज, कौन बनेगा किंग?


इस बीच, श्रीलंका ने प्रैक्टिस मैच के लिए 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान कर दिया है। सोनल दिनुशा टीम की कप्तानी करेंगे। दूसरी ओर, उम्मीद है कि भारत कोलंबो में अपने बल्लेबाज़ों को परखेगा। यह भी देखना होगा कि क्या गिल बल्लेबाज़ी करते हैं या इस अहम सीरीज़ से पहले एहतियात के तौर पर आराम करते हैं। इसके अलावा, टीम के सभी सदस्य अभी प्रैक्टिस मैच के लिए फ़िट हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 06 Aug 2026 18:13:21 +0530

  Videos
See all

Sonipat News | दिल दहला देगी ये कहानी! पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:45:11+00:00

Top Headlines Of The Day: Parliament | Atiq Ahmed | Tarun Tejpal | Delhi Rain | Water Logging #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:43:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers