MP Chunav : मोदी की गारंटी से इंदौर की सभी 9 सीटों पर खिला कमल, कैलाश के गढ़ में बीजेपी बन गई ‘जादूगर’
कैलाश विजयवर्गीय – इंदौर विधानसभा क्रमांक 1: लगभग 35 सालों से चुनाव लड़ रहे विजयवर्गीय इंदौर की 4 सीटों से चुनाव लड़ और जीत चुके है। इस बार इंदौर 1 से मैदान में आये और 57719 वोटों से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। जीतने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने डबल इंजन सरकार बनने की बात कही और जनता का आभार माना ।
रमेश मेंदोला – इंदौर विधानसभा क्रमांक 2: इंदौर विधानसभा 2 से रमेश मेंदोला ने अपने प्रतिद्वंदी चिंटू चौकसे को हराया। मेंदोला ने यह चुनाव रिकॉर्ड 1 लाख 7 हज़ार 17 वोटों से जीता, पिछले चुनाव में जीत का मार्जिन 71011 वोट था ।
गोलू शुक्ला – इंदौर विधानसभा क्रमांक 3: पहली बार मुक़ाबले में शामिल रहे भाजपा के गोलू शुक्ला ने जीत कर उलटफेर कर दिया, बहुत ही मार्जिन अंतर 11757 वोटों से गोलू शुक्ला ने यह चुनाव जीता। ख़ास चर्चा में यह सीट इसलिए रही क्योंकि यहाँ अंतिम समय तक पार्टी अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पा रहे थी।
चौथी बार विधायक बनी मालिनी गौड़ ने कांग्रेस के राजा मंधवानी को 69837 वोटों से हराया, सिंधी बाहुल्य मतदाता होने पर सिंधी उम्मीदवार का कांग्रेस का पत्ता नहीं चल सका ।
महेंद्र हार्डिया – इंदौर विधानसभा क्रमांक 5 : मतगणना में सबसे गर्मागर्मी में रही। इंदौर विधानसभा 5 पर बाबा नाम से पहचान रखने वाले महेंद्र हार्डिया ने। 15404 मतों से विजयश्री हांसिल की, इसी के साथ 5 बार विधायक बनने का रिकॉर्ड भी बाबा ने अपने नाम किया।
मनोज पटेल – देपालपुर : इंदौर की देपालपुर विधानसभा से मनोज पटेल ने कांग्रेस के विशाल पटेल को काँटे की टक्कर वाले मुक़ाबले में हरा दिया, मतगणना में कभी आगे कभी पीछे होते उम्मीदवारों ने अंत तक सबकी धड़कने बड़ा रखी थी लेकिन अंत में 13698 मतों से विजयश्री भाजपा को मिली ।
2>मधु वर्मा – राऊ : जिस जीत को सबने चौंका दिया वो राऊ विधानसभा रही, इस सीट से भाजपा के मधु वर्मा ने 2 बार विधायक रहे कांग्रेस के चर्चित नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को पटकनी दी। कार्यकर्ताओं के नाराज़गी के बाद भी मधु वर्मा ने यह चुनाव 35489 वोटों से जीत कर इंदौर में भाजपा को क्लीन स्वीप करने में योगदान दिया ।
तुलसीराम सिलावट – सांवेर : सिंधिया समर्थक और कांग्रेस से भाजपा में आये मंत्री तुलसी सिलावट भी अपना चुनाव जीत गये उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी रीना बोरसी को 68854 वोटों से हराया । ख़ास बात यह रही की इस सीट से भाजपा के परंपरागत प्रत्याक्षी राजेश सोनकर को पार्टी ने सोनकच्छ से टिकिट दिया था और वहाँ उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के दिग्गज सज्जनसिंह वर्मा को शिकस्त दी ।
उषा ठाकुर – महु : महु से मंत्री उषा ठाकुर 34075 वोटों के अंतर से जीत गई, कांग्रेस के बाग़ी और निर्दलीय प्रत्याक्षी अंतरसिंह दरबार 68055 वोटों से दूसरे स्थान पर रहे।
NCERT 9वीं की सोशल साइंस, गणित की किताबें जारी:आधा सेशन बीतने के बाद आईं किताबें, 30 सितंबर से होगी बिक्री
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए क्लास 9 की 2 संशोधित किताबें लॉन्च की है। NCERT की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा 9 में गणित की नई किताब गणित मंजरी - पार्ट 2 की प्रिंटिंग पूरी हो चुकी है। यह किताब 21 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई है। वहीं कक्षा 9 की सोशल साइंस की नई किताब 'Understanding Society: India Beyond – Part 2' की बिक्री 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अमेजन से लेकर सेल्स काउंटर पर मिलेगी किताबें NCERT ने बताया कि नई किताबों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और नेशनल कुरिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-SE) 2023 के अनुरूप विकसित किया गया है। काउंसिल ने स्टूडेंट्स, टीचर्स, पेरेंट्स और स्कूलों को सलाह दी है कि वे 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए तय की गई किताबें अमेजन, NCERT सेल्स काउंटर्स या ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं। काउंसिल के अनुसार ये दोनों किताबें पहले से तय किए गए शेड्यूल और योजना के अनुसार उपलब्ध कराई जा रही हैं। किताब की लॉन्चिंग में देरी से छात्र नाराज हालांकि छात्रों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के महीनों बाद सोशल साइंस की ये किताब अभी तक मार्केट में नहीं आई है। उनका कहना है कि 9वीं की मिड टर्म परीक्षाएं 23 सितंबर से शुरू होने वाली हैं। लेकिन छात्रों के पास नया पार्ट - 2 अभी तक नहीं है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। कक्षा 9 के लिए नए सेशन की शुरुआत अप्रैल 2026 से हुई है। स्कूल खुलने के बाद सिलेबस के अनुसार छात्रों ने पढ़ाई शुरू की और किताबें भी खरीदी। जून 2026 में NCERT ने कक्षा 9 सोशल साइंस की पार्ट - 1 की फर्जी कॉपियों के मार्केट में मौजूद होने को लेकर चेतावनी जारी की थी। संस्था ने छात्रों से केवल ऑफिशियल रिर्सोसेस से किताबें लेने को कहा था। इस महीने तक इस किताब के न मिलने पर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की शिकायतें बढ़ीं। इसके खिलाफ एक ऑनलाइन याचिका भी दायर की गई। इसमें छात्रों ने किताबों की समय पर उपलब्धता, रिलीज डेट और परीक्षा में केवल उपलब्ध कराए गए सिलेबस को शामिल करने जैसी मांगें रखीं। ऑनलाइन दर्ज की गई याचिका 21 सितंबर 2026 को Change.org पर एक छात्र ने “Demand justice for class 9, new NCERT book part 2 delayed” नाम से ऑनलाइन याचिका दायर की। इसमें दावा किया गया कि 2026-27 सेशन शुरू होने के बाद भी कक्षा 9 की सोशल साइंस की Part 2 किताब उपलब्ध नहीं है। ----------------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा के 12 हजार शिक्षकों पर संकट : HTET जरूरी, नहीं तो नौकरी छोड़ो या रिटायरमेंट लो, पश्चिम बंगाल में 90 हजार टीचर्स के लिए एग्जाम की तैयारी हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत उन 12 हजार शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जिन्होंने अब तक हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) पास नहीं की है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय (हरियाणा) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए एक नोटिस जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





