पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता ब्रॉन्ज:फातिमा सना ने 45 रन बनाए, उम्म-ए-हानी ने 3 विकेट लिए
पाकिस्तान ने एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में बांग्लादेश को 31 रन से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने 30 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। उम्म-ए-हानी ने 10 रन देकर 3 विकेट लिए। 67 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद फातिमा ने संभाला पाकिस्तान की शुरुआत ठीक रही। गुल फिरोजा और शावाल जुल्फिकार ने पहले विकेट के लिए 41 गेंद पर 46 रन जोड़े। फिरोजा ने 23 गेंद पर 31 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान ने लगातार विकेट गंवाए और 12वें ओवर में स्कोर 67 रन पर 5 विकेट हो गया। इसके बाद फातिमा सना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आलिया रियाज के साथ छठे विकेट के लिए 43 गेंद पर 67 रन जोड़े। आलिया ने 22 गेंद पर 25 रन बनाए। फातिमा ने 45 रन की तेज पारी खेली। उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पाकिस्तान ने आखिरी 5 ओवर में 55 रन जोड़कर 145/8 का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के लगातार विकेट गिरे 146 रन का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने शुरुआत में तेजी दिखाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे ओवर से विकेट गिरने शुरू हो गए। उम्म-ए-हानी ने पहले जुऐरिया फरदौस को आउट किया और फिर चौथे ओवर में शोभना मोस्तारी को पवेलियन भेजा। इसके बाद तस्मिया रुबाब ने दिलारा अख्तर को आउट किया। उम्म-ए-हानी ने बाद में शोर्ना अख्तर को भी आउट किया और अपने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट पूरे किए। शर्मिन ने अकेले संभाला मोर्चा बांग्लादेश की ओर से शर्मिन अख्तर ने नाबाद 46 रन बनाए। उन्होंने 45 गेंद की पारी में टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिला। बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन ही बना सका और पाकिस्तान ने 31 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। एशियन गेम्स में पाकिस्तान को चौथा क्रिकेट मेडल पाकिस्तान ने एशियन गेम्स में क्रिकेट में अब तक 4 मेडल जीते हैं। इनमें 2 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पाकिस्तान की महिला टीम ने 2010 ग्वांगझू और 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि पुरुष टीम ने 2010 ग्वांगझू में ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ सुदर्शन, कुशाग्र और कोटियन की फिफ्टी:अनऑफिशियल टेस्ट में पहले दिन इंडिया-A का स्कोर- 257/5
इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। तनुश कोटियन 68 और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले कुमार कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया-A के गेंदबाज कोरी रोचिसियोली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। इंडिया-A ने 97 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे इंडिया-A की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 12 रन के स्कोर पर अमान मोक्हाडे (6 रन) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सुदर्शन ने शेख रशीद के साथ मिलकर तीसरे विकेट लिए 58 रन जोड़े। 78 रन के स्कोर पर रशीद (16 रन) का विकेट गिरा। फिर यश राठौड़ 1 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 97 रन था, तब सुदर्शन भी रोचिसियोली की गेंद पर कैच थमा बैठे। कुशाग्र-कोटियन के बीच शतकीय साझेदारी इसके बाद कुशाग्र और कोटियन ने छठे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी कर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। कुशाग्र ने 160 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके लगाए। वहीं कोटियन 134 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया है। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर रोचिचियोली ने 14 ओवर में 66 रन देकर 3 विकेट लिए है। टॉड मर्फी और फर्ग्यूस ओ'नील को 1-1 विकेट मिला है। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया 41वीं रैंक के जापान से हारते-हारते बची:5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, सिर्फ 2 रन से जीत मिली लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मंगलवार को 41वीं रैंकिंग वाले जापान के खिलाफ हारते-हारते बची। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट मुकाबले शुरू होने से पहले भारत और जापान के बीच यह मुकाबला रखा गया था। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










