Responsive Scrollable Menu

IND vs JPN: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में अटकी सांसें, रोमांचक रहा ऐतिहासिक T20 मुकाबला

भारत और जापान के बीच मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ऐतिहासिक एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया। वहीं, बारिश के कारण 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट पर 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने मुकाबला 2 रन से जीत लिया।

बता दें कि भारत की शुरुआत बेहद ही खराब रही। अभिषेक शर्मा पहले ओवर में गोल्डन डक का शिकार हो गए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 9 और ईशान किशन ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए। अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रनों का योगदान दिया, जिसमें एक चौका है। सभी को लगा था कि भारत बड़ा लक्ष्य देगा लेकिन स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद फैंस को निराशा हाथ लगी।

जापान की ओर से कप्तान ने बनाये सर्वाधित रन

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने निर्धारित पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 30 रन बनाए। कप्तान केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने सर्वाधिक 12 रन की पारी खेली। इब्राहिम ताकाहाशी ने 4 और लाचलन यामामोटो-लेक ने 1 रन का योगदान दिया। बेंजामिन इतो-डेविस 9 रन और विकेटकीपर अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

हारते-हारते बची भारतीय टीम

बता दें कि मैच छोटा भले ही रहा लेकिन रोमांच से भरा रहा। रवि विश्नोई द्वारा किये गये तीसरे ओवर में सबसे ज्यादा 10 रन खर्च हो गये। जिसके बाद फैंस के धड़कने तेज हो गईं कि कहीं अब भारतीय टीम हार न जाये। इसके बाद चौथा ओवर सुंदर को दिया गया। उन्होंने इस ओवर में फिर से एक विकेट लिया और सात रन खर्च किए। पान का स्कोर चार ओवर में तीन विकेट पर 25 रन हो गया।

इसके बाद आखिरी ओवर में यानी छह बॉल पर जापान को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। अब हर बॉल पर रोमांच था। पहली दो बॉल पर उन्होंने एक रन दिया। तीसरी बॉल वाइड हो गई। अंपायर ने चौथी बॉल भी वाइड करार दी, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और पटेल ने अंपायर को समझाया कि ये वाइड नहीं है। थोड़ी सी देर की बात के बाद आखिर अंपायर मान गए। जो एक एक्स्ट्र रन गया था, वो तो बचा ही, साथ ही एक बॉल भी काउंट हो गई। अक्षर पटेल ने आखिरी तीन बॉल पर एक एक रन कर तीन रन ​दिए और जापान को केवल पांच ही रन बनाने दिए। इस तरह से जापान की टीम केवल 30 ही रन बना सकी इस तरह फिर टीम इंडिया आखिरी ओवर में 2 रन से जीत गई।

भारत-जापान दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय टीमः संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

जापान टीमः लाचलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो थॉमस, केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो डेविस, वातारू मियाउची, शिराई पेटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिजे, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी, माकोतो तानियामा, शोमा स्लेटर।

Continue reading on the app

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया पहला Gold, फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

एशियन गेम्स में Gold की प्रतीक्षा कर रहे 140 देशवासियों को भारत की बेटियों ने आज खुशखबरी दे दी , उन्होंने भारत की पदक तालिका में गोल्ड मेडल भी अंकित कर दिया, ये कमाल भारत की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने किया, उन्होंने आज हुए फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

भारत के फ़ाइनल में पहुँचने के साथ ही पदक पक्का हो गया था और बेटियों की निगाहें गोल्ड पर थीं, हरमन की टीम ने आज गेम भी वैसा ही खेला, भारत की टीम हर क्षेत्र में श्रीलंका पर हावी दिखाई दी, और जीत अपने नाम दर्ज करते ही भारत को इस एशियन का पहला स्वर्ण पदक दिला दिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत की इस जीत पर ख़ुशी जताई है और महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है, डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- देश की बेटियों की “स्वर्णिम” जीत… एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। आपकी शानदार जीत ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि देश की सभी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। समस्त देशवासियों को आप पर गर्व है।

भारत ने बनाया एशियन गेम्स का सबसे बड़ा स्कोर

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी कप्तान के फैसले को पूरी तरह सही साबित किया। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। आल राउंडर शेफाली वर्मा और स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की मजबूत नींव रखी जिसके बाद भारत बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ता दिखाई दिया।

मंधाना, शेफाली और  ऋचा घोष की तिकड़ी चली  

स्मृति मंधाना ने 5 चौके, 7 छक्कों की मदद से 45 गेंदों में शानदार  79 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 48 रन बटोरे वहीं ऋचा घोष ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े जिसने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया ।

दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी, 69 रनों पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम भारतीय गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 69 रनों पर ऑल-आउट हो गई। ऑफ-स्पिनर दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, दीप्ति ने 4 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट लिए, शेफाली वर्मा ने 2 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए तो  श्री चरणी ने भी 2 और श्रेयांका पाटिल ने भी 2 विकेट हासिल किये।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में बने 726 रन... इंडिया ए टीम ने 50 ओवर के मैच में रिकॉर्ड लक्ष्य किया चेज, ऑस्ट्रेलिया ए से छीनी सीरीज

India A women 363 chase to seal series 2-1: मोहाली में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंडिया ए महिला टीम ने इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया ए के 362 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत ए ने 119 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अनुष्का शर्मा (58) और निकी प्रसाद (76) की जुझारू पारियों ने टीम को उबारा. अंत में कप्तान मिन्नू मणी की 56 गेंदों में नाबाद 88 रनों की तूफानी आतिशी पारी के दम पर भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. Fri, 25 Sep 2026 23:18:34 +0530

  Videos
See all

Millionaire Son Murder Case : करोड़पति का बेटा कैसे बना कातिल? कैमरे पर किया बड़ा कबूलनामा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T20:00:38+00:00

Ram Govind Chaudhary Passes Away: वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, योगी-अखिलेश ने जताया दुख! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T19:40:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers