Bigg Boss 20: लव गिल संग आसिफ खान की बढ़ी नजदीकियों पर पत्नी जेबा का रिएक्शन, बोलीं- 'बस बहुत हुआ...'
Bigg Boss 20: अभिनेता आसिफ खान इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 20 में नजर आ रहे हैं। शो में अपने व्यवहार को लेकर वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में लव गिल के साथ उनके कुछ वीडियो और क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद कुछ दर्शकों ने उनकी नजदीकियों और उनकी शादी को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
अब इस पूरे मामले पर आसिफ खान की पत्नी जेबा ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है और अपने पति का बचाव किया है।
पत्नी जेबा ने किया आसिफ का बचाव
आसिफ खान की पत्नी जेबा ने Instagram पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Bas, bahut hua ”। जेबा ने कहा कि आसिफ की पत्नी होने के नाते वह इस मुद्दे पर एक बार साफ करना चाहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ क्लिप्स के आधार पर आसिफ के बारे में अलग तरह की धारणा बनाए जाने पर सवाल उठाया।
जेबा ने दर्शकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली कुछ सेकंड की क्लिप्स के बजाय Bigg Boss की 24x7 लाइव फीड देखें। उनके मुताबिक, इससे दर्शकों को आसिफ के व्यवहार और उनकी शादी के बारे में ज्यादा पता चलेगा।
‘हमारा रिश्ता मजबूत है’
जेबा ने अपनी पोस्ट में अपने और पति आसिफ के रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि शो में आसिफ कई बार उनके, उनकी जिंदगी और उनके रिश्ते के बारे में बात करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका रिश्ता सेफ है और दोनों के बीच आपसी समझ मजबूत है। जेबा के मुताबिक, ऐसी किसी स्थिति को लेकर उन्हें कुछ भी समझाने या सफाई देने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने दर्शकों से यह भी कहा कि Bigg Boss के घर में हर कंटेस्टेंट अपना गेम खेल रहा है, लेकिन किसी के गेम को उसके कैरेक्टर या शादी का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।
लव गिल के साथ आसिफ खान के कौन से वीडियो हुए वायरल?
जेबा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब आसिफ खान और लव गिल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वायरल हो रही एक क्लिप में लव, एक फैसले के आसिफ के पक्ष में नहीं जाने के बाद उन्हें सांत्वना देती नजर आईं। इस दौरान दोनों के बीच गले मिलने का पल कैमरे में कैद हुआ।
एक अन्य क्लिप में लव को आसिफ के पैरों पर बैठे हुए देखा गया, जबकि आसिफ बेड पर लेटे हुए थे। इसके अलावा हालिया एपिसोड में नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान लव को आसिफ के सीने पर सिर रखे हुए भी देखा गया। इन क्लिप्स को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ दर्शकों ने इन पलों को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ यूजर्स ने आसिफ से अपनी सीमाएं स्पष्ट रखने की बात कही।
पत्नी जेबा ने कहा- कुछ सेकंड की क्लिप पूरी कहानी नहीं बताती
जेबा ने अपनी पोस्ट में दर्शकों से आसिफ की पूरी यात्रा देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ सेकंड की क्लिप से एक कहानी बनाई जा सकती है, लेकिन उससे किसी व्यक्ति के चरित्र या रिश्ते की पूरी सच्चाई तय नहीं की जा सकती। उन्होंने दर्शकों से कहा कि वे आसिफ को उनके पूरे सफर के आधार पर देखें और खुद उनके व्यक्तित्व को समझें।
Bigg Boss 20 में हालिया अपडेट
Bigg Boss 20 में हाल के एपिसोड में सलमान खान ने वीकेंड का वार के दौरान काजी तौकीर के हेल्थ प्रैंक को लेकर घरवालों के सामने मुद्दा उठाया, जिसके बाद घर में माहौल गर्म नजर आया। वहीं, रैपर Yung DSA ने शो में अपनी एक लाइफ गंवा दी, जब अमन गांधी ने लग्जरी राशन के बदले उनकी लाइफ ट्रेड कर दी। Bigg Boss 20 को JioHotstar पर रात 9 बजे और Colors TV पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है।
जमुई घटना पर दिशा पाटनी की बहन का फूटा गुस्सा: खुशबू पाटनी बोलीं- 'आरोपियों को ऐसा सबक मिले कि रूह कांप जाए'
Jamui Harassment Case: बिहार के जमुई में कोचिंग से लौट रहे एक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूटा है। पूर्व भारतीय सेना अधिकारी और अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
खुशबू पाटनी ने जताया गुस्सा
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशबू पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो मेंकहा- “भारत को एक महान राष्ट्र और विश्वगुरु बनना है। क्या ऐसा तब हो पाएगा जब महिलाओं का ज़रा भी सम्मान न हो? आपने बिहार का वह मामला देखा होगा, जिसमें गमछा पहने एक युवक ने एक युवती और युवक को परेशान किया, लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को पकड़ा, उन्हें पीटा और गुंडागर्दी की।”
उन्होंने आगे कहा, "ये वही अनपढ़ और अज्ञानी लोग हैं जो अपनी रोज़ की दिहाड़ी भी नहीं कमा पाते। ये वही लोग हैं जो नशे में धुत रहते हैं। ये वही अज्ञानी (जाहिल) लोग हैं जिन्हें यह भी नहीं पता कि वे क्यों पैदा हुए हैं और बस किसी और के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। उन्हें लगता है कि वे ही इस देश की रक्षा करेंगे।"
‘लड़का-लड़की दोस्त हैं तो किसी को आपत्ति क्यों?’
खुशबू ने कहा- “और यह सिर्फ बिहार की बात नहीं है; दूसरे राज्यों में भी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा का उल्लंघन हो रहा है। आपको इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए और खुद से पूछना चाहिए: अगर हमारे राज्य से ही सबसे ज़्यादा IAS और IPS अधिकारी आते हैं, तो फिर हमारा कानून-व्यवस्था का सिस्टम क्यों चरमरा गया है? क्या हम हमेशा सरकार को ही दोष देते रहेंगे? क्या हम खुद को दोष नहीं देंगे? लोग ही सरकार बनाते हैं और सरकार लोगों को बनाती है, है ना? तो क्या हमें खुद पर भी नजर नहीं डालनी चाहिए?”
सवाल उठाया कि अगर कोई लड़का और लड़की दोस्त हैं, साथ समय बिताते हैं या एक-दूसरे के साथ चलते हैं तो किसी दूसरे व्यक्ति को इससे आपत्ति क्यों होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसक व्यवहार के पीछे सामाजिक और पारिवारिक माहौल की भूमिका हो सकती है। उनके मुताबिक, कुछ लोग बचपन से महिलाओं के साथ गलत व्यवहार देखते हुए बड़े होते हैं और बाद में उसी व्यवहार को सामान्य मानने लगते हैं।
‘ऐसा सबक मिले कि दोबारा ऐसी हरकत न करें’
अपने वीडियो के आखिर में खुशबू ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को ऐसा सबक मिलना चाहिए कि वे दोबारा इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करें।
क्या है जमुई का पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की और उसका दोस्त कोचिंग के बाद तस्वीरें खींचने के लिए इलाके में गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर दोनों को रोक लिया।
आरोप है कि समूह ने दोनों को स्कूटर से उतार दिया और उनके साथ बदसलूकी की। इस दौरान लड़की के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत और मारपीट भी की गई। जब दोनों वहां से निकलने की कोशिश करने लगे तो आरोपियों ने कथित तौर पर उनका पीछा भी किया।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में लोगों का एक समूह दोनों किशोरों को घेरता नजर आ रहा है। लड़की समूह के बीच दिखाई देती है, जबकि लड़का उससे कुछ दूरी पर नजर आता है।
वीडियो में चेहरे को ढके हुए एक व्यक्ति को लड़की की ओर बढ़ते और उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते देखा जा सकता है। लड़की विरोध करती और चीखती हुई सुनाई देती है। कुछ देर बाद दोनों किशोर वहां से निकलते हुए दिखाई देते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










