Responsive Scrollable Menu

Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट आई सामने, स्वरा भास्कर से प्रियंका चाहर चौधरी तक ये 15 नाम शामिल

Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन 26 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में टीवी और फिल्म जगत के साथ अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। शो की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे।

सहवाग करेंगे शो होस्ट
पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था। अब दूसरे सीजन में उनकी जगह वीरेंद्र सहवाग नजर आएंगे। इस शो के जरिए सहवाग स्ट्रीमिंग की दुनिया में बतौर होस्ट शुरुआत करेंगे।

ये 15 कंटेस्टेंट्स होंगे शामिल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में करण पटेल, स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, निहारिका तिवारी और प्रियंका चाहर चौधरी शामिल हैं। इनके अलावा गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, शहजाद पूनावाला, सिवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, इरीना रुडाकोवा और अनिश भगत भी शो का हिस्सा होंगे।

दो ग्रुप में बंटेंगे कंटेस्टेंट्स
शो में सभी 15 कंटेस्टेंट्स को ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ नाम के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। रूलर्स को आलीशान पेंटहाउस में रहने का मौका मिलेगा। उनके पास शो से जुड़े अहम फैसले लेने की ताकत होगी। वहीं, वर्कर्स बेसमेंट में रहेंगे। उन्हें अलग-अलग टास्क करने होंगे और इनामी रकम के लिए पैसे जुटाने होंगे।

42 दिन तक चलेगा शो
दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट्स 42 दिनों तक एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे। इस दौरान उन्हें पावर के साथ इनामी रकम के लिए भी खेलना होगा।

26 सितंबर से होगा प्रीमियर


‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को होगा। शो हर दिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इसे प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकेंगे।

पहले सीजन के विनर थे अर्जुन
‘राइज एंड फॉल’ का पहला सीजन 6 सितंबर 2025 को शुरू हुआ था। अर्जुन बिजलानी ने पहला सीजन जीता था और उन्हें 28 लाख रुपए की इनामी रकम मिली थी। आरुष भोला दूसरे और अरबाज पटेल तीसरे स्थान पर रहे थे। अब दूसरे सीजन में 15 नए कंटेस्टेंट्स और वीरेंद्र सहवाग की होस्टिंग के साथ शो का नया मुकाबला देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े- लव गिल संग आसिफ खान की बढ़ी नजदीकियों पर पत्नी जेबा का रिएक्शन, बोलीं- 'बस बहुत हुआ...'

Continue reading on the app

Parineeti Chopra: लालबागचा राजा के सामने परिणीति ने पति राघव चड्ढा को किया वीडियो कॉल, गणपति दर्शन का Video Viral

Parineeti Chopra: गणेशोत्सव के मौके पर इन दिनों मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में बॉलीवुड सितारों का पहुंचना जारी है। शाहरुख खान, रणवीर-दीपिका पादुकोण के बाद अब परिणीति चोपड़ा भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस दौरान अभिनेत्री ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा को कराया बप्पा के दर्शन
21 सितंबर को परिणीति चोपड़ा लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। अभिनेत्री ने गुलाबी रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने लंबे स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए थे। पारंपरिक अंदाज में परिणीति काफी खूबसूरत नजर आईं।

गणपति की प्रतिमा के सामने पहुंचने के बाद परिणीति ने अपने पति राघव चड्ढा को वीडियो कॉल किया। राघव उस समय उनके साथ मौजूद नहीं थे, लेकिन अभिनेत्री ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें भी बप्पा के दर्शन कराए। इस दौरान परिणीति खुद भी गणपति की प्रतिमा के सामने खड़ी होकर आशीर्वाद लेती नजर आईं।

बप्पा के सामने मंत्रमुग्ध दिखीं अभिनेत्री
लालबागचा राजा के पंडाल में पहुंचकर परिणीति कुछ देर तक गणपति की प्रतिमा को निहारती नजर आईं। उनके चेहरे पर भक्ति और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। पति राघव को वीडियो कॉल करने का उनका अंदाज भी लोगों को खासा पसंद आया।

परिणीति और राघव चड्ढा ने सितंबर 2023 में शादी की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और खास पल साझा करते नजर आते हैं।

‘Shaque: Trust No One’ से ओटीटी डेब्यू करेंगी परिणीति 
काम की बात करें तो परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। ‘Shaque: Trust No One’ एक मनोवैज्ञानिक रोमांचक सीरीज है, जिसमें जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनुप सोनी, सुमीत व्यास और हरलीन सेठी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका बच्चा अचानक लापता हो जाता है। इसके बाद वह करीब नौ साल तक अपने बच्चे और उससे जुड़े सच की तलाश करती है। जैसे-जैसे वह सच्चाई के करीब पहुंचती है, रिश्तों और भरोसे से जुड़े कई राज सामने आने लगते हैं।

यह सीरीज 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

Ujjain Masjid : हिस्से को हटाने पर राजी था मुस्लिम पक्ष, फिर बवाल क्यों? #ytshorts #shorts #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:39:21+00:00

Parvesh Verma Slaps Youth: थप्पड़ कांड को लेकर AAP ने जमकर काटा बवाल! Saurabh Bhardwaj | AAP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:38:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers