72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026: कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान, 'आर्टिकल 370' बनी बेस्ट फिल्म
National Film Awards 2026: भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 का भव्य समारोह मंगलवार को गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया गया। इस खास शाम में देशभर के सिनेमा जगत की बेहतरीन प्रतिभाओं को वर्ष 2024 की फिल्मों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार दिया, इस दौरान कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया।
कार्तिक आर्यन और यामी गौतम समेत सितारों की मौजूदगी
कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
#WATCH | President Droupadi Murmu presents the award for Best Actor in a Leading Role to Mammootty for his performance in Bramayugam (Malayalam) at the 72nd National Film Awards ceremony at Ekta Nagar, Gujarat@MIB_India @nfdcindia #NationalFilmAwards2026onDDNews #NFA… pic.twitter.com/JCTtHxxWvn
— DD News (@DDNewslive) September 22, 2026
ममूटी को भी ब्रमयुगम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला
#WATCH | President Droupadi Murmu presents the award for Best Direction to Rajkumar Periasamy for the film Amaran (Tamil) at the 72nd National Film Awards ceremony at Ekta Nagar, Gujarat@MIB_India @nfdcindia #NationalFilmAwards2026onDDNews #NFA #IndiaCelebratesCinema… pic.twitter.com/eRPuvc3RsU
— DD News (@DDNewslive) September 22, 2026
वहीं यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से नवाजा गया।
#WATCH | President Droupadi Murmu presents the award for Best Actress in a Leading Role to Yami Gautam for her performance in Article 370 (Hindi) at the 72nd National Film Awards ceremony at Ekta Nagar, Gujarat@MIB_India @nfdcindia #NationalFilmAwards2026onDDNews #NFA… pic.twitter.com/bkI0ZKGNZC
— DD News (@DDNewslive) September 22, 2026
इन फिल्मों और कलाकारों को मिला बड़ा सम्मान
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 में कई चर्चित फिल्मों और कलाकारों ने प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किए हैं।
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: ‘आर्टिकल 370’ (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की पहली फिल्म: रणदीप हुडा, 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (हिंदी)
VIDEO | Ekta Nagar, Kevadia: Actor Randeep Hooda receives the Best Debut Film of a Director award for Swatantrya Veer Savarkar, which marked his directorial debut, at the 72nd National Film Awards.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 22, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/5qHpux3Ebg
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ममूटी, 'ब्रमायुगम' और कार्तिक आर्यन, 'चंदू चैंपियन' (संयुक्त)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम, ‘आर्टिकल 370’
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: अनंत नाग
बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय गांगुली (स्त्री 2: आज की राता गाना)
अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग को इस साल के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। यह भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है और लंबे समय तक फिल्म जगत में योगदान देने वाली हस्तियों को प्रदान किया जाता है।
Manushi Chhillar: सलमान खान की अपील के बाद भी नहीं माने पैपराजी, मानुषी छिल्लर के साथ की घटिया हरकत; VIDEO
Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने पैपराजी से पीछे से ली गई तस्वीरें डिलीट करने को कहा। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे शॉट्स शेयर न किए जाएं।
कैमरे के सामने पोज देती दिखीं
22 सितंबर को मानुषी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। कार से उतरने के बाद उन्होंने पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए पोज दिए और कुछ देर कैमरों के सामने रुकीं। इसके बाद जब वह एयरपोर्ट के अंदर जाने लगीं, तभी उनकी नजर इस बात पर गई कि कुछ फोटोग्राफर्स पीछे से उनकी तस्वीरें ले रहे हैं।
बोलीं- बैक शॉट्स मत डालना
मानुषी ने पैपराजी से सीधे उन तस्वीरों को डिलीट करने के लिए कहा। एक वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं, “प्लीज इसे डिलीट कर दो। कोई बैक शॉट मत डालना।”
सलमान ने भी उठाया था मुद्दा
मानुषी का यह वीडियो सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ में उठाए गए मुद्दे के कुछ समय बाद सामने आया है। सलमान ने शो में एक्ट्रेसेस की असहज तस्वीरें लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर बात की थी। उन्होंने कुछ पैपराजी फोटोग्राफर्स पर महिलाओं की तस्वीरें ऐसे एंगल से लेने को लेकर सवाल उठाए थे, जिससे वे असहज हो सकती हैं। सलमान ने यह भी कहा था कि ऐसी तस्वीरों को देखने और उन पर प्रतिक्रिया देने वाले लोगों की भी इसमें जिम्मेदारी है।
पहले भी आवाज उठा चुकी हैं एक्ट्रेसेस
मानुषी से पहले जाह्नवी कपूर, नेहा भसीन, नेहा धूपिया, आयशा खान, रश्मि देसाई और शनाया कपूर समेत कई एक्ट्रेसेस पैपराजी के फोटो लेने के तरीके पर आपत्ति जता चुकी हैं। इन एक्ट्रेसेस ने ऐसे एंगल से तस्वीरें लेने पर नाराजगी जताई है, जिनसे उन्हें असहज महसूस होता है।
यह भी पढ़े- पैपराजी की हरकत पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘गलत एंगल से फोटो लें, तो घूम के चांटा मारो’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









