Responsive Scrollable Menu

'25 हजार की पॉकेटमनी में वड़ापाव खाकर गुजारे दिन' मनोज तिवारी की बेटी ने सुनाया 'स्ट्रगल', लोग बोले- 'ये कैसी गरीबी है?'

Manoj Tiwari daughter: ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहीं एक्टर-सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी काफी ट्रोल हो रही हैं। शो में हालिया बातचीत के दौरान रीति ने अपने बचपन, पिता के साथ रिश्ते और आर्थिक स्थिति को लेकर खुलकर बात की। जब उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में खुलासा किया तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

मनोज तिवारी की बेटी होने के बावजूद जी रहीं 'मुश्किल' ज़िंदगी
हाल ही के एपिसोड में, रीति ने बताया कि वह खुद को एक आम इंसान मानती हैं, न कि कोई ऐसी जिसे खास सुविधाएं मिली हों। उन्होंने बताया कि माता-पिता के तलाक के बाद उनके पिता उनके साथ नहीं रहते थे और वह उनसे साल में सिर्फ एक बार ही मिल पाती थीं। हालांकि, 18 साल की होने के बाद उन्होंने अपने पिता के साथ बेहतर रिश्ता बनाने का फैसला किया।

रीति ने कहा- पिता की दौलत और शोहरत का लाभ नहीं मिला
अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "उन्होंने जो कुछ भी कमाया - अपनी दौलत, पैसा, नाम, शोहरत और मौके - उनमें से कुछ भी मुझे नहीं मिला। मुझे उनसे बस उनका नाम मिला, जिसकी वजह से जब भी मैं किसी कमरे में जाती हूँ, तो मुझे सम्मान मिलता है। और उन्होंने एक बात बहुत साफ़ कर दी थी: वह मेरे करियर में मेरी कोई मदद नहीं करेंगे। ऐसा किसी बुरी भावना से नहीं था। उन्होंने मुझसे कहा, 'अगर तुममें काबिलियत है, तो तुम खुद अपनी जगह बना लोगी। मैं तुम्हारे लिए यह नहीं करने वाला।' मेरे पास बाहर जाकर सीखने के लिए पैसे नहीं थे क्योंकि मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते थे। ऐसा नहीं था कि मैं जो कुछ भी माँगती, मुझे मिल जाता।"

 

‘मुझे 20-25 हजार रुपये महीने का खर्च मिलता था’
उन्होंने आगे कहा, "मुझे ₹20,000- ₹25,000 का मासिक भत्ता मिलता था। और क्या आपको लगता है कि कोई भी इससे एक महीना गुजार सकता है? मैं कभी-कभी दिन में ₹10 रुपये का वड़ा पाव खाती हूं ताकि पेट भर जाऊं। ₹500 रुपये का डीजल भरवाती हूं, जितना जरूरी है बस।"

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
रीति की इन बातों पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने उनके ‘संघर्ष’ के दावे पर सवाल उठाए। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए पूछा कि आखिर यह किस तरह की गरीबी है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि 25 हजार रुपये कई भारतीयों की औसत मासिक आय के आसपास हैं और इस रकम को लेकर ऐसी शिकायत करना तर्कसंगत नहीं लगता। वहीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘नेपो स्ट्रगलर’ कहकर भी निशाना बनाया।

एक सोशल मीडिया यूजर ने रीति के संघर्ष की तुलना अनन्या पांडे से करते हुए मजाकिया टिप्पणी भी की। हालांकि, ये सभी सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं हैं और इनसे रीति की वास्तविक आर्थिक स्थिति का स्वतंत्र निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

मनोज तिवारी की निजी जिंदगी
मनोज तिवारी ने 1999 में Rani Tiwari से शादी की थी। दोनों की एक बेटी रीति तिवारी है। शादी के एक दशक से ज्यादा समय बाद दोनों अलग हो गए और 2012 में उनका तलाक हो गया।

इसके बाद मनोज तिवारी ने अप्रैल 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की। इस रिश्ते से उनकी दो बेटियां हैं। इस तरह मनोज तिवारी तीन बेटियों के पिता हैं।

 

Continue reading on the app

Dadasaheb Phalke Award: अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार का सम्मान, 5 दशक के करियर में की 300 से ज्यादा फिल्में

Dadasaheb Phalke Award: भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन आज, 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को नेशनल अवॉरक्ड से सम्मानित किया। वहीं इस बार दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। अपने 5 दशक के लंबे फिल्मी करियर में अनंत नाग ने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर सिनेमा क्षेत्र में योगदान दिया।

अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता अनंत नाग को मंच पर आमंत्रित कर प्रतिष्ठित  दादा साहब फाल्के अवॉर्ड का सम्मान दिया। 

अनंत नाग ने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में खास तौर पर कन्नड़ सिनेमा के साथ-साथ भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों और फिल्म जगत में अपनी मजबूत जगह बनाई।

भावुक हुए अभिनेता
अभिनेता ने भावुक होकर अपने भाषण में कहा- "मैं इस कार्यक्रम की भव्यता को समझने और महसूस करने की कोशिश कर रहा हूँ। आज आप सबके बीच आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। एक एक्टर के तौर पर आपने मुझे परफॉर्म करते देखा है। आपने मेरी कुछ झलकियां भी देखी होंगी। मेरा बचपन एक आश्रम में बीता - 12 साल की उम्र तक। मुंबई में मुझे एक नाटक में एक्टिंग करने का मौका मिला।"

Continue reading on the app

  Sports

'भाई, मेरी जगह तुम जाओ', रात के सन्नाटे में नीरज चोपड़ा का कॉल बना यशवीर सिंह के लिए टर्निंग प्वाइंट

Yashvir Singh-Neeraj Chopra: जयपुर के 22 वर्षीय भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह के लिए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का एक फोन कॉल जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गया. चोटिल होने के कारण एशियाई खेल 2026 से बाहर हुए नीरज ने यशवीर को टीम में अपनी जगह लेने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रमंडल खेलों में 85.41 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास कायम किया. Mon, 28 Sep 2026 20:04:14 +0530

  Videos
See all

Leopard Terror : Moradabad में तेंदुओं का आतंक! एक साथ दिखे 3 लेपर्ड | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:35:52+00:00

ChakraView: UP की 10 राज्यसभा सीटों पर BJP किसे देगी मौका? #chakraview #bjp #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers