Responsive Scrollable Menu

कर्ज फ्री हुई ₹14 के शेयर वाली कंपनी, सोने-चांदी के कारोबार में है सक्रिय

पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने कहा कि उसने 14 बैंकों के समूह का पूरा बकाया चुकाकर खुद को कर्ज-मुक्त कर लिया है। 14 बैंकों के समूह का नेतृत्व भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कर रहा था।

Continue reading on the app

तमिलनाडु CM बोले- मेरी मोटी चमड़ी, आलोचना से नहीं डरता:सच कहूं तो इससे ज्यादा की उम्मीद; DMK पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को कहा कि उनकी ‘मोटी चमड़ी’ उन्हें आलोचना से बचाती है। उन्होंने विपक्षी DMK पर पुराने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर आलोचना की। मदारंथकम में विजय अपनी पार्टी TVK की उम्मीदवार मरागाथम कुमारवेल के लिए प्रचार कर रहे थे। यह प्रचार 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए था। विजय ने कहा कि DMK उन्हें बदनाम करके उनके सवालों से बचना चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनावी मुकाबला सिर्फ TVK और DMK के बीच है। विजय बोले- DMK पर सवाल उठाओ, वे भद्दे कमेंट करते हैं TVK प्रमुख विजय ने कहा कि विपक्षी पार्टी मानती है कि युवा पीढ़ी 50 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामलों से अनजान है। इसी वजह से DMK अपनी ‘मिस्टर क्लीन’ छवि बनाए रखती है। उन्होंने कहा, ‘जब मैं ये पुराने मामले उठाता हूं, तो वे हम पर भद्दे और बदनाम करने वाले हमले करते हैं।’ विजय बोले- स्टालिन जीते या हारें, वो मेरे अंकल हैं विजय से पूछा गया कि वह लगातार DMK प्रमुख एमके स्टालिन को निशाना क्यों बनाते हैं। इस पर उन्होंने कहा, “कुछ लोग मेरी आलोचना करते हैं और पूछते हैं कि आप हमेशा स्टालिन साहब पर सवाल क्यों करते हैं?” उन्होंने कहा, ‘बेचारे के साथ देखिए, इस चुनाव में उनके साथ क्या हुआ। वह विपक्ष के नेता भी नहीं हैं। वह हारें या जीतें, मेरे अंकल हैं। मेरे प्यारे अंकल हैं।’ विजय बोले- ये लड़ाई अच्छाई और बुराई के बीच की है विजय ने आगामी राजनीतिक मुकाबले को फिर दो पक्षों के बीच की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा, ‘लड़ाई सिर्फ दो लोगों के बीच है। एक TVK की शुद्ध ताकत है और दूसरी DMK की बुरी ताकत है।’ उन्होंने चुनाव से पहले बनाए जा रहे राजनीतिक समीकरणों को भी खारिज किया। विजय ने इन्हें “बेकार जोड़-घटाव और गणित” बताया। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… नंदीग्राम कांग्रेस प्रत्याशी को मिली जमानत रद्द: एक दिन बाद ही हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सिंगल बेंच का फैसला बदला कांग्रेस को पश्चिम की नंदीग्राम विधानसभा सीट के होने वाले उपचुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के उम्मीदवार मिलन प्रधान को गुरुवार को सिंगल बेंच से मिली राहत को कलकत्ता हा कोर्ट की डिविजन बेंच ने शुक्रवार को रद्द कर दिया है। यह मामला मिलन के 2007 के क्रिमिनल केस से जुड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में बने 726 रन... इंडिया ए टीम ने 50 ओवर के मैच में रिकॉर्ड लक्ष्य किया चेज, ऑस्ट्रेलिया ए से छीनी सीरीज

India A women 363 chase to seal series 2-1: मोहाली में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंडिया ए महिला टीम ने इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया ए के 362 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत ए ने 119 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अनुष्का शर्मा (58) और निकी प्रसाद (76) की जुझारू पारियों ने टीम को उबारा. अंत में कप्तान मिन्नू मणी की 56 गेंदों में नाबाद 88 रनों की तूफानी आतिशी पारी के दम पर भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. Fri, 25 Sep 2026 23:18:34 +0530

  Videos
See all

Congress Protest LIVE Updates: CEC Gyanesh Kumar पर रण , कांग्रेस का प्रदर्शन | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T18:35:14+00:00

27 सितंबर को बैंक खुले या बंद? 28 सितंबर से हड़ताल, जानें क्या है मामला#atm #bankstrike #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T18:32:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers