Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand
मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में बार-बार होने वाले बंद और नाकेबंदी के कारण सरकार को कर से होने वाली आय में हर दिन लगभग 25-30 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। बिष्णुपुर जिले में, आजाद हिंद फौज शहीद स्मारक परिसर हॉल में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में, सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नवंबर में निंगोल चाकौबा त्योहार से पहले महिला रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक विशेष वित्तीय सहायता योजना शुरू करेगी, ताकि उन्हें अपने परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक इस योजना के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे अपने-अपने विधायकों के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में मणिपुर में आए अभूतपूर्व संकट का राज्य की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा, जिसमें राजस्व का भारी नुकसान भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में बार-बार बंद का आह्वान किये जाने और नाकेबंदी के कारण राज्य सरकार को कर से होने वाले राजस्व में हर दिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
नितीश के लिए खुला टीम इंडिया का बड़ा दरवाजा! मोर्केल बोले- ऑलराउंडर स्पॉट के लिए करो दावेदारी
Indian Cricket Team: टीम इंडिया ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को लेकर टीम मैनेजमेंट ने अपना प्लान साफ कर दिया है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि नितीश में बल्ले, गेंद और फील्डिंग तीनों में योगदान देने की पूरी क्षमता है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही भूमिका और लगातार मौके देने की है।
अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया टी-20 सीरीज में नितीश ने चोट से वापसी के बाद शानदार गेंदबाजी की। दिल्ली में खेले गए दूसरे और तीसरे टी20 में उन्होंने कुल 6 विकेट लिए। 13 सितंबर को वापसी वाले पहले मैच में वह थोड़े थके हुए नजर आए, लेकिन इसके बाद उन्होंने तेजी से अपनी गेंदबाजी की लय हासिल कर ली। हालांकि, बल्ले से अभी उन्हें बड़ी पारी का इंतजार है।
एशियन गेम्स की पुरुष टी20 टीम से नितीश को हटाकर उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार किया गया है। यह सीरीज रविवार से शुरू होनी है। मोर्केल ने कहा कि नितीश को फिलहाल चीजों को सरल रखने और बुनियादी बातों पर ध्यान देने का संदेश दिया जा रहा है।
????️ ???????? ???????????? ???????????????????? ???????????????????????????????????? ???????? ???????????????? ???????????????? ????????????????????????????????????????
— BCCI (@BCCI) September 25, 2026
???? #TeamIndia Bowling Coach Morne Morkel @mornemorkel65 on the great value of having Virat Kohli, Rohit Sharma, and other experienced players around ????#INDvWI pic.twitter.com/lzWKoRHSB6
मोर्केल ने कहा कि नितीश हमेशा कुछ नया करने और मौके बनाने की कोशिश करते हैं, जो अच्छी बात है। लेकिन टीम चाहती है कि अलग-अलग परिस्थितियों में वह अपनी भूमिका को समझें और जितना संभव हो सके उतनी निरंतरता दिखाएं। उन्होंने कहा कि टीम के पास उन्हें सीखने और विकसित होने के लिए पर्याप्त समय है।
मोर्केल ने साफ कहा कि नितीश में ऑलराउंडर की जगह के लिए दावेदारी पेश करने की पूरी क्षमता है। इसके लिए उन्हें सही तरीके से मैनेज करना और उनकी भूमिका को आसान रखना जरूरी है।
फिटनेस को लेकर मोर्केल ने बताया कि टीम मेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर खिलाड़ियों के वर्कलोड पर लगातार नजर रख रही है। हार्दिक पंड्या और हर्षित राणा अभी फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। हर्षित को मैच सिमुलेशन के दौरान क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव हुआ था, जबकि हार्दिक आईपीएल 2026 के बाद से पैर और क्वाड्रिसेप्स की चोटों के कारण मैदान से बाहर हैं।
मोर्केल ने कहा कि चोटें क्रिकेट का हिस्सा हैं, लेकिन भारत के पास अच्छे बैकअप खिलाड़ी हैं। युवा खिलाड़ियों के लिए यह टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने का बड़ा मौका है।
वहीं, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को लेकर मोर्केल ने हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद जताई। उनके मुताबिक शुरुआत के 15-20 ओवर अहम होंगे। नई गेंद कुछ मुश्किल पैदा कर सकती है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां बेहतर रहने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi









