Responsive Scrollable Menu

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

Continue reading on the app

FD से लेकर ATM तक 1 अक्टूबर से लागू होंगे 6 नए बैंकिंग नियम, खाताधारकों पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ बैंकिंग सेक्टर में कई बड़े बदलाव होंगे। एसबीआई ने बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट और डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों में संशोधन किया है।  एक्सिस बैंक ने क्रेडिट कार्ड और इंडसइंड बैंक ने डेबिट कार्ड के नए नियमों (Banking New Rules) की घोषणा की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नए नियम लागू करेगा। जिसका असर संबंधित सर्विस से जुड़े खाताधारकों पर भी पड़ेगा।

1 अक्टूबर से आरबीआई (डिपॉजिट पर ब्याज दरें) संशोधित दिशानिर्देश 2026 लागू होंगे। नए नियमों के तहत बल्क डिपॉजिट के लिए दी जाने वाली ब्याज दरें बैंक की वेबसाइट पर पहले से बताई गई ब्याज दरों की सूची के अनुसार ही होनी चाहिए। ब्याज दरों को हर कामकाजी दिन सुबह 10:00 बजे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर बताना होगा। जिसमें 10 मिनट की छूट भी होगी। मतलब बैंकों के लिए सुबह 10:10 बजे तक ब्याज दरों का खुलासा करना अब अनिवार्य होगा। बैंकों को यह सुनिश्चित करने के दिए हैं कि सभी शाखों और सभी ग्राहकों के लिए बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरें समान हो।

नए “लिक्विडिटी कवरेज रेशियो फ्रेमवर्क” में अक्टूबर में लागू होंगे। बैंकों को एनसीआर ढांचे के तहत जमा या सुरक्षित थोक फंडिंग पर लागू अलग-अलग रन-ऑफ दर को ध्यान में रखते हुए बल्क जमा पर अलग-अलग ब्याज दर पेश करने की छूट दी गई है, जो नॉन रेजिडेंट डिपॉजिट पर भी प्रभावी होगा।

एसबीआई के दो नए नियम 

  • 1 अक्टूबर से सैलरी पैकेज खाताधारकों को अन्य बैंकों के एटीएम से महीने में अब 10 नहीं बल्कि 5 बार फ्री में कैश निकालने की अनुमति होगी। लिमिट से अधिक ट्रांजैक्शन करने पर 23 रुपये प्लस जीएसटी शुक्ल लगेगा। नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए यह शुल्क 11 रुपये+जीएसटी होगा।
  • बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट से जुड़े नए नियम भी लागू होंगे। ग्राहकों को हर महीने चार कैश विड्रोल की सुविधा फ्री में दी जाएगी। यूपीआई, आईएमपीएस, NEFT, आरटीजीएस और POS के जरिए किए गए डिजिटल ट्रांजेक्शन पर नियम लागू नहीं होगा।

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड नियम 

एक्सिस बैंक SELECT क्रेडिट कार्ड के लिए नए नियम लागू होने वाले हैं। किसी एनिवर्सरी ईयर में 3 लाख का सालाना खर्च पूरा करने पर उपकर्ता इसी साल में 6 एडिशनल इंटरनेशनल लाउंज विजिट कर सकते हैं। समान एनिवर्सरी ईयर में अतिरिक्त फोल्ड राउंड के माइलस्टोन बेनिफिट्स भी मिलेंगे। अगले एनिवर्सरी ईयर में प्रायरिटी पास पर  रिन्यूएबल मिलेगा। जिन मर्चेंट कैटेगरी पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलते (जिन्हें पहले से ही बाहर रखा गया है), उन पर किए गए खर्च को इन बेनिफिट्स के लिए एनिवर्सरी ईयर की सीमा में नहीं गिना जाएगा।

इंडसइंड बैंक के दो नए नियम 

1 अक्टूबर से इंडसइंड बैंक संशोधित रिवार्ड प्रोग्राम लागू होने वाला है। रीवार्ड प्रोग्राम को योग्य डेबिट कार्ड ग्राहकों के लिए बढ़ाया गया है। योग्य डेबिट कार्ड पर मिलने वाले रिवार्ड्स को एक सिंगल रिवार्ड बैलेंस में लिंक किया जाएगा। जिसे इंडसइंड बैंकिंग ऐप के जरिए आसानी से रिडीम किया जा सकता है। एक रिवार्ड प्वाइंट 0.25 रुपये के बराबर होगा। न्यूनतम रिडेंपशन थ्रेसोल्ड 500 रीवार्ड प्वाइंट्स होगा। कई डेबिट कार्ड को नए प्रोग्राम से बाहर रखा गया है।

बैंक ने सेविंग्स अकाउंट के अलग-अलग वेरिएंट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। सभी ब्रांचेस से आरटीजीएस ट्रांजेक्शन करने पर 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की राशि के लिए 20 रूपये और 5 लाख रुपये अधिक की राशि के लिए 45 रुपये शुल्क का भुगतान करना होग। वर्तमान में इस पर कोई भी फीस नहीं लगती।

Indie (स्टार/ सुपरस्टार/ मेगा स्टार) सेविंग अकाउंट वेरिएंट के लिए NEFT ट्रांजेक्शन के लिए 50 हजार रुपये तक की राशि पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन 50 हजार 1 रुपये से लेकर एक लाख रुपये की राशि पर 4 रुपये, एक लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की राशि पर 14 रुपये और 2 लाख रूपये से अधिक की राशि पर 24 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। इंडस डिलाइट, इंडस डिजि स्टार्ट, इंडस ऑनलाइन मिन बैलेंस रिक्वायर्ड और इंडी (स्टार/सुपरस्टार/मेगा स्टार) अकाउंट वेरिएंट के लिए अब IMPS सर्विस भी निशुल्क नहीं रहेगी। इन वर्ड और आउटवर्ड चेक रिटर्न चार्जेस में बदलाव किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की वापसी फिर टली! अब इस इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर होने का खतरा

Hardik Pandya Return Delayed: हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं. पंड्या की दाहिनी पिंडली में दोबारा उठे दर्द ने वापसी की योजना पर पानी फेर दिया है. Fri, 25 Sep 2026 23:23:06 +0530

  Videos
See all

27 सितंबर को बैंक खुले या बंद? 28 सितंबर से हड़ताल, जानें क्या है मामला#atm #bankstrike #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T18:32:28+00:00

Viral Video: खेत मे नजा घुसा ट्रैलर #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T18:30:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers