Responsive Scrollable Menu

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दो छात्रों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान डीयू के छात्र अभिनव और अभिमन्यु के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल कार को बृहस्पतिवार रात ही जब्त कर लिया गया था। छात्रा के अनुसार, वह और उसकी सहेली बुधवार रात मुखर्जी नगर में टहल रही थी, तभी एक सफेद कार उनके पास आई और उसमें सवार व्यक्तियों ने कथित तौर पर उन पर फब्तियां कसी। जब युवतियों ने इसका विरोध किया, तो व्यक्तियों ने उन्हें कथित तौर पर गाली दी और उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह और उसकी सहेली घटना को रिकॉर्ड करने के लिए रुकी, तो पुरुष भी रुक गए और उन्हें वाहन में खींचने का प्रयास किया। जब उसकी सहेली ने कार की रिकॉर्डिंग शुरू की तो आरोपी भाग गए। छात्रा की शिकायत के आधार पर मुखर्जी नगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 (पीछा करना), 79 (शब्द, इशारा या किसी महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा) और 3(5) (सामान्य मंशा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव ने बताया था कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगा लिया। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नमन के रूप में की है और कहा कि घटना के समय दो से तीन अन्य व्यक्ति उसके साथ थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में अभिनव को लक्ष्मी नगर से और अभिमन्यु को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस छात्रा के इस आरोप की भी जांच कर रही है कि शिकायत दर्ज होने से पहले उसे और सहेली को तीन थानों के चक्कर लगाने पड़े थे।

Continue reading on the app

पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का कड़ा जवाब: ‘‘एक आतंकी देश मुझसे यह पूछ रहा है’’

पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का कड़ा जवाब: ‘‘एक आतंकी देश मुझसे यह पूछ रहा है’’

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की वापसी फिर टली! अब इस इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर होने का खतरा

Hardik Pandya Return Delayed: हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं. पंड्या की दाहिनी पिंडली में दोबारा उठे दर्द ने वापसी की योजना पर पानी फेर दिया है. Fri, 25 Sep 2026 23:23:06 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War :कीव पर फिर मिसाइलों की बारिश! पुतिन को लेकर ज़ेलेंस्की ने कही बड़ी बात| Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T21:30:19+00:00

BBC challenges ex-hospital boss over maternity unit failings | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T21:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers