Responsive Scrollable Menu

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार निवेश का झूठा प्रचार करती रही और कोई निवेश नहीं हुआ। सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग (एमएसएमई) इकाइयों को बर्बाद कर दिया और निवेशकों ने कोई निवेश नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने करीबियों को आगे बढ़ा रही है।

यादव ने भाजपा सरकार पर मोबाइल निर्माण को लेकर भी ‘‘झूठा दावा’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में मोबाइल का निर्माण नहीं हो रहा, बल्कि केवल असेम्बल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव’’ है। उन्होंने इसे जनता के लिए अंतिम अवसर बताया।

यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है तथा संवैधानिक संस्थाओं पर उसने कब्जा कर लिया है। इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ‘इंटरनेशनल ट्रेड शो’ की शुरुआत करते हुए सपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। शाह ने कहा था कि 2013 में तत्कालीन राज्य सरकार ने दिल्ली में निवेशक सम्मेलन आयोजित किया था, क्योंकि लखनऊ में अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर सम्मेलन कराने से इनकार कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा की सरकार थी।

Continue reading on the app

Asian Games 2026: शूटिंग से एथलेटिक्स तक खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, भारत ने 6वें दिन जीते 6 मेडल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के 6वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मेडल जीते। इसके साथ ही भारत के खाते में कुल 23 मेडल हो गए हैं। आइए जानते हैं आज किस-किस खिलाड़ी ने भारत के लिए मेडल

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की वापसी फिर टली! अब इस इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर होने का खतरा

Hardik Pandya Return Delayed: हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं. पंड्या की दाहिनी पिंडली में दोबारा उठे दर्द ने वापसी की योजना पर पानी फेर दिया है. Fri, 25 Sep 2026 23:23:06 +0530

  Videos
See all

27 सितंबर को बैंक खुले या बंद? 28 सितंबर से हड़ताल, जानें क्या है मामला#atm #bankstrike #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T18:32:28+00:00

Viral Video: खेत मे नजा घुसा ट्रैलर #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T18:30:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers