अमित शाह ने ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का शुभारंभ किया, विपक्ष पर तंज “जिनकी सोच ही डेड, उन्हें भारत की इकोनॉमी डेड ही लगेगी”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ग्रेटर नोएडा में ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था सुधारकर, अनुकूल औद्योगिक नीति बनाकर और प्रोएक्टिव गवर्नेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश को आकर्षक निवेश डेस्टिनेशन बनाया है। जिस यूपी में कभी माफियाओं का शासन चलता था, वह आज 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है और यह ट्रेड शो इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है। अमित शाह ने भारत की इकोनॉमी को डेड कहने वाले विपक्ष को निशाने पर भी लिया।
अमित शाह ने कहा आज जिस UP International Trade Show का उद्घाटन हो रहा है उसका ये चौथा संस्करण है , पहले संस्करण के शुभारंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आई थीं, दूसरे में उप राष्ट्रपति आये थे तीसरे में प्रधानमंत्री मोदी आये थे और चौथे में मुझे आने का सौभाग्य मिला है, अमित शाह ने कहा पहले संस्करण में दुनिया ने उत्तर प्रदेश का परिवर्तन देखा, दूसरे में निवेशकों ने यहां आने का इरादा जताया, तीसरे में वे प्रदेश में आए और अब चौथे संस्करण में वे 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के सहयोगी बनेंगे।
सपा सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर अमित शाह ने साधा निशाना
अमित शाह ने कहा आज यहाँ देश विदेश से आये निवेशकों, उद्यमियों को मैं एक बात याद दिलाना चाहता हूँ 2013 में यूपी सरकार ने यूपी में निवेश के लिए एक कांफ्रेंस की थी लेकिन ये कांफ्रेंस न तो नोयडा में हुई न लखनऊ में न काशी में न कहीं दूसरे शहर में ये कांफ्रेंस दिल्ली में करनी पड़ी थी जब मीडिया में बात उठी तो कह दिया कि यूपी की कानून व्यवस्था ऐसी है कि कोई निवेशक आने के लिए तैयार नहीं है इसलिए दिल्ली में की है और आज देखिये वाही उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र बन रहा है और देश के विकास क इंजन बन रहा है।
उत्तर प्रदेश में पहले अपराध की इंडस्ट्री चलती थी, आज निवेश का केंद्र
गृह मंत्री ने कहा जब उत्तर प्रदेश में सपा बसपा का शासन था यहाँ अपराध की इंडस्ट्री चलती थी, कट्टा और अवैध तमंचों की फैक्ट्री लगती थी, शहरों में वाहन चोरी का कुटीर उद्योग था और युवाओं को चेन स्नैचिंग का हुनर सिखाया जाता था। आज उसी जगह डिफेंस कॉरिडोर, वाहन मैन्युफैक्चरिंग और मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहे हैं। ये बहुत बड़ा परिवर्तन है जिस उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया राज के रूप में होती थी वो निवेश का केंद्र बन रहा है।
अमित शाह ने विपक्ष के नेताओं को वक्र दृष्टा लोग कहकर कसा तंज
अमित शाह ने तंज कसते हुए विपक्ष को वक्र दृष्टा लोग कहा , उन्होंने कहा कुछ वक्र दृष्टा लोग भारत की GDP के आंकड़ों को भी झुठलाने का प्रयास करते हैं आज दुनिया हमारी अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है उसे बढ़ते अनुमान के साथ दिखा रही है भारत तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है, उन्होंने कहा भारत तेजी से बढ़ रहा है फिर भी कुछ लोगों को ये डेड इकोनॉमी लगती है तो मैं उनको कहता हूँ कि जिनकी सोच ही डेड हो उनको वाइब्रेंसी दिखाई नहीं पड़ती उन्हें सब जगह डेड ही डेड दिखाई पड़ता है।
जिन्हें भारत 'डेड इकोनॉमी' लगती है, असल में उनकी अपनी सोच ही मृत हो चुकी है। यही कारण है कि उन्हें भारत की वाइब्रेंसी और तेज गति से हो रहा विकास दिखाई नहीं देता। pic.twitter.com/JiVurSGk06
— Amit Shah (@AmitShah) September 25, 2026
IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, इन 4 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ, आदेश जारी, देखें लिस्ट
हिमाचल प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिला है। इस सप्ताह भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। मैनेजिंग डायरेक्टर, डिप्टी कमिश्नर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। एक HPAS अफसरों को भी नया पदभार मिला है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किया है।
25 सितंबर को जारी आदेश के तहत बैच 2016 के आईएएस अधिकारी डॉ अमित कुमार शर्मा को डिप्टी कमिश्नर कुल्लू जिला पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह रेकाँग पियो पर किन्नौर जिले के डिप्टी कमिश्नर पद पर कार्यरत थे। इसी के साथ सुरजीत सिंह को HPAS अधिकारी सुरजीत सिंह को डीसी कुल्लू पद के प्रभार से मुक्त किया गया है।
कन्नौर जिले के नए डीसी कौन?
बैच 2016 की आईएएस अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर, सीईओ बद्दी बरोटिवाला नालागढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बद्दी, सोलन जिला को स्थानांतरित करके रेकाँग पियो पर किन्नौर जिले के डिप्टी कमिश्नर पद पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव एम सुधा देवी ने राज्यपाल के नाम से शुक्रवार को आदेश जारी किया है।
इन दो आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
22 सितंबर को जारी आदेश के तहत अनुराग चंद्र शर्मा जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम, धर्मशाला, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं इस पद पर कार्यरत डॉ राजीव कुमार को नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग को रिपोर्ट करने को कहा गया है।
23 सितंबर को जारी आदेश के तहत एचपीएएस अधिकारी निशांत कुमार को सब डिविजनल ऑफिसर सिविल प्रागपुर जिला कांगड़ा पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










