Responsive Scrollable Menu

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

केरलम विधानसभा अध्यक्ष थिरुवनचूर राधाकृष्णन, तिरुवनंतुरम से सांसद शशि थरूर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की ‘चार्टर्ड’ विमान से हालिया यात्रा का बचाव करते हुए कहा कि आपात स्थिति को देखते हुए यह फैसला जरूरी था और उन्होंने विपक्ष की आलोचना को खारिज कर दिया। राधाकृष्णन ने कहा कि सतीशन विमान उपलब्ध कराने वाले परिवार को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और इस मामले को मुद्दा बनाने की कोई वजह नहीं है। सतीशन ने बाढ़ से छह लोगों की मौत के बाद नीलांबूर जाने के लिए तिरुवनंतपुरम से करीपुर हवाई अड्डे तक के लिए ‘चार्टर्ड’ विमान का उपयोग किया था।

ऐसी खबरें सामने आईं कि एक निजी कंपनी ने इस विमान की व्यवस्था की थी, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया। राधाकृष्णन ने कहा कि जब कोई आपात स्थिति होती है और वहां किसी जनप्रतिनिधि की मौजूदगी जरूरी होती है, तो उस समय परिवहन के साधन को मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर कोई घटना होती है और हमें लगता है कि वहां हमारी मौजूदगी जरूरी है, तो फिर परिवहन का साधन कोई भी हो, वह कोई मुद्दा नहीं होता।

हम वहां जाएंगे।” राधाकृष्णन ने इस आशंका को खारिज कर दिया कि विमान उपलब्ध कराने वाली कंपनी सरकार से किसी तरह के लाभ की उम्मीद कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी सतीशन के निर्वाचन क्षेत्र के एक व्यक्ति की है और वह उसके मालिक तथा उनके परिवार को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विमान के मालिक कांग्रेस के एक प्रमुख नेता हैं।

उन्होंने कहा कि सतीशन इस परिवार को अच्छी तरह जानते हैं। राधाकृष्णन ने कहा, “वे हमारे लिए जाने-पहचाने हैं।” स्थानीय स्वशासन मंत्री के एम. शाजी द्वारा मित्र की रेंज रोवर को आधिकारिक वाहन के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर राधाकृष्णन ने कहा कि अस्थायी व्यवस्थाओं को बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियां मानवीय स्वभाव का हिस्सा हैं।

शाजी ने कहा, ‘‘इनमें से कोई भी बात संवैधानिक उल्लंघन या संवैधानिक दायित्वों के खिलाफ नहीं है। ऐसा कुछ भी नहीं है। यह भावनात्मक मुद्दा है और उस भावना को लगातार भड़काने से यह चर्चा का प्रासंगिक विषय नहीं बन जाता।’’ थरूर ने कहा कि देशभर के मुख्यमंत्रियों को विमान एवं हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध होती है और मलप्पुरम में अचानक आई बाढ़ की घटना के बाद मौके पर पहुंचने के लिए सतीशन द्वारा चार्टर्ड विमान का इस्तेमाल करने में कुछ भी गलत नहीं था।

उन्होंने कहा, “देश के सभी राज्यों में मुख्यमंत्रियों के पास हमेशा विमान और हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध रहती है। केवल केरलम में हमारी अलग सोच के कारण ऐसी चीजों को आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता।” पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के सड़क मार्ग से यात्रा करने का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा कि अचानक कोई घटना होने पर स्थिति अलग हो सकती है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री का वहां जल्दी पहुंचना, जायजा लेना और लोगों से मिलना कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।” थरूर ने कहा कि जब आपात स्थिति हो तो ऐसी सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Continue reading on the app

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

(फोटो के साथ) चंडीगढ़, 25 सितंबर चंडीगढ़ पुलिस के एक मुख्य आरक्षी की शुक्रवार को यहां उनके घर के अंदर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मुख्य आरक्षी नितिन सिंह के बेटे अरमान (18) को गिरफ्तार किया गया है।

अरमान दो भाइयों की एक सड़क हादसे में मौत के मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवरदीप कौर ने बताया कि इस साल के शुरू में जब मनीमाजरा के ‘कलाग्राम लाइट पॉइंट’ पर मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की मौत हुई, तब अरमान अपने दोस्त की थार गाड़ी चला रहा था जिसने दोपहिया वाहन को टक्कर मारी थी। कौर के मुताबिक, तब अरमान को गिरफ़्तार किया गया था और बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि अरमान अपने माता-पिता पर अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ से तुरंत शादी करने का दबाव डाल रहा था, जबकि वे इस बात पर अड़े थे कि वह 21 साल का होने के बाद ही ऐसा कर सकता है। पुलिस के अनुसार नितिन सिंह यहां सेक्टर 22 में अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए और उनके सिर पर गोली लगी थी। सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय उनका बेटा अरमान और उनकी पत्नी घर पर थे।

बताया जाता है कि सिंह की अरमान के साथ बहस हुई थी। सेक्टर 17 के थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने कहा, ‘‘इस मामले में उनके बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी मां की गर्दन पकड़कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की, लेकिन वह भागकर छत पर चली गईं और शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल बरामद की गयी है। थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। अवैध हथियार रखने और इस्तेमाल करने को लेकर शस्त्र कानून के प्रावधान भी लगाये गये हैं।’’ पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि घटना के बाद अरमान ने यह दिखाने की कोशिश की कि कोई बाहरी व्यक्ति घर में घुसा और उसने यह अपराध किया।

कौर ने सिंह के घर का दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘‘सुबह हमारे पास एक फोन आया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसने पाया कि उनके सिर पर गोली लगी थी।’’ सिंह पुलिस मुख्यालय की खाता शाखा में तैनात थे।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार शाम को अरमान की अपने माता-पिता से बहस हो गई। वह एक लड़की से शादी करना चाहता था और तुरंत शादी करना चाहता था। लेकिन उसके माता-पिता का कहना था कि वह 21 साल का होने के बाद ही शादी कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अरमान अपने माता-पिता पर उस लड़की को घर लाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन उन्होंने उसकी यह मांग ठुकरा दी।

उसने अपनी अलग-अलग ज़रूरतों के लिए भी माता-पिता से पैसे मांगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘अरमान को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे की जांच और यह पता लगाने के लिए उसकी हिरासत की मांग करेगी कि उसे देसी हथियार कहां से मिला।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: 0.01 सेकंड के फासले से पलटी बाजी, हरिता भद्रा ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 8 साल का इंतजार खत्म

Asian Games 2026: महिलाओं की 200 मीटर रेस के फाइनल में भारत की युवा स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने जापानी स्प्रिंटर अबिगीरुफुका इडो को सिर्फ 0.01 सेकंड से हराया. Sun, 27 Sep 2026 16:21:45 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज को लेकर आई बड़ी खबर! | Donald Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T11:15:01+00:00

US-Iran War Updates: ईरान और America के बीच Peace की उम्मीद एक बार फिर टूट गई | Donald Trump | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T11:17:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers