Responsive Scrollable Menu

जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार पर तंज:कहा- आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछेगा; जर्नलिस्ट ने भारत पर PAK में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया था

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी रिपोर्टर पर तंज कसा। रिपोर्टर ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस पर जयशंकर ने कहा, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।” रिपोर्टर के सवाल का जवाब देने के बाद वे मुस्कुराए और वहां से निकल गए। जयशंकर के पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब देने का VIDEO दरअसल, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान भारत की विदेश नीति, वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई पर बातचीत हो रही थी। 4 साल पहले भी ऐसा ही जवाब दिया था इससे पहले दिसंबर 2022 में न्यूयॉर्क में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने जयशंकर से पूछा था कि दक्षिण एशिया आखिर कब तक भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद का सामना करता रहेगा। इस पर जयशंकर ने कहा था, आप गलत मंत्री से सवाल पूछ रहे हैं। पाकिस्तान कब तक आतंकवाद जारी रखना चाहता है, यह पाकिस्तान के मंत्री बताएंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच आतंकवाद बड़ा विवाद भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है। दोनों देशों के बीच आतंकवाद का मुद्दा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठता रहा है। भारत ने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले का भी मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान में मौजूद या वहां से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों और आतंकवाद की फंडिंग का मुद्दा भी उठाया है। वहीं, पाकिस्तान भारत के आरोपों को खारिज करता रहा है। जयशंकर ने समुद्री जहाजों पर हमलों का मुद्दा उठाया जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाड़ी, लाल सागर और ब्लैक सी में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि ये अब कभी-कभार होने वाली घटनाएं नहीं रह गई हैं। समुद्री रास्तों पर ऐसे हमले दुनिया के व्यापार और लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। पिछले 3 महीने में 7 भारतीयों की मौत, 1 लापता 8 जुलाई- ब्लैक सी में MV ओमोर्फी पर हमले में भारतीय चीफ ऑफिसर की मौत हुई। 19 जुलाई- MV गोल्डन लियो पर हमले में चार भारतीय नाविक मारे गए। 9 सितंबर- होर्मुज स्ट्रेट में एल गैया टैंकर पर हमला हुआ, जिसके बाद एक भारतीय क्रू सदस्य लापता हो गया। 17 सितंबर- ओमान की खाड़ी में MV केप डाओ पर हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हुई।

Continue reading on the app

ईरान बोला-हमारे विमान रोके तो किसी के उड़ने नहीं देंगे:ईरान से हर दिन 100 इंटरनेशनल फ्लाइट्स; UAE-ओमान समेत कई देशों ने उड़ानें रोकीं

ईरान ने धमकी दी है कि अगर दूसरे देशों ने अमेरिका के नए प्रतिबंध लागू करते हुए उसके विमानों को रोका या एयरपोर्ट सुविधाएं देना बंद किया, तो वह भी क्षेत्र में हवाई सेवाओं को रोकेगा। ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहम्मद मुखबर ने कहा कि अगर ईरान उड़ान नहीं भर सकता तो क्षेत्र के किसी देश का विमान नहीं उड़ सकेगा। ईरान से हर दिन करीब 100 इंटरनेशनल फ्लाइट्स संचालित होती हैं, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद UAE, ओमान, अजरबैजान, जॉर्जिया और इराक समेत कई जगहों पर ईरानी उड़ानें रोकी गई हैं। दरअसल, अमेरिका ने ईरान की सभी एयरलाइंस को बंद कराने की धमकी दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अगर ईरानी विमानों को कोई देश या कंपनी ईंधन या लैंडिंग की सुविधा देगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका ने 27 ईरानी एयरलाइंस पर प्रतिबंध लगाए अमेरिका ने सितंबर में ईरान के एविएशन सेक्टर पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया है। 8 सितंबर को अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने ईरान की बची हुई 27 एयरलाइंस को भी प्रतिबंधों के दायरे में ला दिया। इसके अलावा उन विदेशी कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई, जिन पर ईरानी एयरलाइंस को विमान, सामान या दूसरी विमानन सेवाएं उपलब्ध कराने का आरोप है। अल जजीरा के मुताबिक, इसका मकसद ईरानी एयरलाइंस की उन अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को कमजोर करना है, जिनके लिए उन्हें दूसरे देशों के एयरपोर्ट और विमानन कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ता है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में बने 726 रन... इंडिया ए टीम ने 50 ओवर के मैच में रिकॉर्ड लक्ष्य किया चेज, ऑस्ट्रेलिया ए से छीनी सीरीज

India A women 363 chase to seal series 2-1: मोहाली में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंडिया ए महिला टीम ने इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया ए के 362 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत ए ने 119 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अनुष्का शर्मा (58) और निकी प्रसाद (76) की जुझारू पारियों ने टीम को उबारा. अंत में कप्तान मिन्नू मणी की 56 गेंदों में नाबाद 88 रनों की तूफानी आतिशी पारी के दम पर भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. Fri, 25 Sep 2026 23:18:34 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War :कीव पर फिर मिसाइलों की बारिश! पुतिन को लेकर ज़ेलेंस्की ने कही बड़ी बात| Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T21:30:19+00:00

BBC challenges ex-hospital boss over maternity unit failings | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T21:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers