Responsive Scrollable Menu

फुटबॉल वर्ल्डकप खेल चुकी पनामा के खिलाफ भारत आगे:हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त, रयान विलियम्स ने 41वें मिनट में गोल दागा

भारत ने पनामा के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच में बढ़त बना ली है। रयान विलियम्स ने 41वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में हाफ टाइम हो गया है। फीफा रैंकिंग में पनामा 46वें और भारत 136वें नंबर पर है। पनामा ने 2018 के बाद 2026 में दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। हालांकि टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। पनामा की मौजूदा टीम में 2026 वर्ल्ड कप खेल चुके 14 खिलाड़ी हैं। शुरुआत में पनामा का दबदबा मैच के शुरुआती मिनटों में पनामा ने गेंद पर ज्यादा कब्जा रखा और बाएं फ्लैंक से लगातार हमले किए। हालांकि भारत के डिफेंडर्स विक्रम प्रताप सिंह और अनवर अली ने ने बचाव किया। 11वें मिनट में गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने पनामा के क्रॉस पर नीचे झुककर गेंद को रोकते हुए खतरा टाला। कुछ मिनट बाद अनवर अली ने जैर मॉडलो की दौड़ को रोककर पनामा का एक और अटैक खत्म किया। भारत ने 20 मिनट बाद बनाया दबाव करीब 20 मिनट के बाद भारत ने पनामा के हाफ में ज्यादा समय बिताना शुरू किया। 22वें मिनट में आशिके कुरुनियन ने तेजी से आगे बढ़ते हुए विलियम्स को बॉक्स में गेंद पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन पनामा के डिफेंडर ने उसे रोक दिया। 26वें मिनट में विलियम्स ने बॉक्स के अंदर आशिके को गेंद दी। आशिके ने डिफेंडर को छकाकर शॉट लगाया, लेकिन गेंद साइड-नेटिंग में चली गई। इससे पहले 18वें मिनट में विलियम्स का लो शॉट भी पोस्ट के बेहद करीब से बाहर गया था। उन्होंने इसके बाद भारत के लिए पहला कॉर्नर भी हासिल किया। विलियम्स ने मौका नहीं गंवाया लगातार हमले कर रहे विलियम्स को 41वें मिनट में सफलता मिली। उन्होंने पनामा की डिफेंस को भेदते हुए गेंद को गोल में पहुंचाया और भारत को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी। विलियम्स के लिए यह गोल खास मैदान पर आया है। उन्होंने बेंगलुरु FC के साथ भारतीय क्लब फुटबॉल में अपने करियर की शुरुआत की थी और कांतीरवा स्टेडियम उनके क्लब करियर का घरेलू मैदान रहा है। अब वह पहली बार इसी मैदान पर भारतीय राष्ट्रीय टीम की जर्सी में खेल रहे हैं। रयान ने मार्च 2026 में भारत के लिए डेब्यू किया था और यह उनका तीसरा अंतरराष्ट्रीय मैच है। ब्राजील और उरुग्वे से भी होंगे मुकाबले पनामा के के बाद अक्टूबर में टीम ब्राजील और उरुग्वे से भिड़ेगी। ब्राजील के खिलाफ मैच 3 अक्टूबर और उरुग्वे के खिलाफ मुकाबला 6 अक्टूबर को कोलकाता में खेला जाएगा। तीन साल बाद कांतीरवा में लौटी सीनियर टीम यह मुकाबला कांतीरवा स्टेडियम में भारतीय सीनियर टीम की वापसी भी है। भारत ने इसी मैदान पर 2023 में SAFF चैंपियनशिप जीती थी। पनामा के खिलाफ मैच पहले 26 सितंबर को होना था, लेकिन बेंगलुरु मैराथन की तैयारियों के चलते इसे एक दिन पहले 25 सितंबर कर दिया गया।

Continue reading on the app

टाइल्स लगाने के लिए खोदी जमीन, नीचे मिला 1000 साल पुराना चांदी का खजाना, देख हैरान रह गई दुनिया

टाइल्स लगाने के लिए खोदी जमीन, नीचे मिला 1000 साल पुराना चांदी का खजाना, देख हैरान रह गई दुनिया

Continue reading on the app

  Sports

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत दोनों टीमों के लिए कई सवालों के बीच हो रही है। भारत ने पहले मुकाबले के लिए तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को अंतिम 11 में जगह नहीं दी है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया है। दोनों गेंदबाज अपनी लंबाई और पिच पर तेज उछाल हासिल करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

भारतीय टीम में 3 ऑलराउंडर को भी जगह मिली है। इनमें बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा, मध्यम गति के गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी और पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिन गेंदबाज नमन धीर शामिल हैं। हालांकि, यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले के लिए अंतिम 11 में जगह नहीं बना सके हैं।

भारत की बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। रुतुराज गायकवाड़ और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी टीम का हिस्सा हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया है।

वेस्टइंडीज की टीम में भी एक अहम बदलाव देखने को मिला है। शेरफेन रदरफोर्ड निजी कारणों से पहले वनडे में उपलब्ध नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को टीम में शामिल किया गया है। एंड्रयू ने आखिरी बार एकदिवसीय मुकाबला एक साल से भी ज्यादा समय पहले खेला था। ऐसे में उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका है।

गौरतलब है कि दोनों टीमें इस सीरीजमें अपनी पिछली एकदिवसीय सीरीजहारने के बाद पहुंची हैं। वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत को इंग्लैंड के दौरे पर सीरीजगंवानी पड़ी थी। भारत ने अपनी पिछली 3 एकदिवसीय श्रृंखलाओं में से 2 में हार झेली है और अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले टीम का मुख्य ढांचा तैयार करने पर ध्यान है।

वेस्टइंडीज के लिए 50 ओवर का क्रिकेट लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में सीधे जगह बनाने से चूकने के बाद उसे क्वालीफायर मुकाबलों से गुजरना होगा। अगर टीम क्वालीफायर में सफल नहीं होती है तो लगातार दूसरी बार विश्व कप से बाहर रह सकती है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज में आर्थिक कारणों से इस साल घरेलू स्तर पर 50 ओवर की लिस्टेड प्रतियोगिता भी आयोजित नहीं की गई है। इससे वहां इस प्रारूप के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की चुनौती और बढ़ गई है। इसके बावजूद एकदिवसीय क्रिकेट को बचाए रखने की कोशिश जारी है।

भारत में इस प्रारूप को अब भी काफी पसंद किया जाता है, लेकिन टीम पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार स्थिर संयोजन की तलाश में रही है। अगले साल के विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच सही संतुलन बनाना टीम प्रबंधन के लिए अहम है।

भारत की अंतिम 11 में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। वेस्टइंडीज की टीम में जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप, अमीर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जायडेन सील्स और अल्जारी जोसेफ शामिल हैं।

Sun, 27 Sep 2026 21:14:00 +0530

  Videos
See all

बार-बार हार रहे Rahul Gandhi, अभी तक PM Modi को हरा न पाए। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:43:14+00:00

पूरे देश को Confuse करना चाहते हैं Rahul Gandhi?। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers