Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, CM धामी की अपील- चेतावनियों का पालन करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रेड अलर्ट की अवधि में अनावश्यक यात्रा से बचें और बहुत जरूरी होने पर ही मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद यात्रा करें. उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि मौसम की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, गाड़-गदेरों, बरसाती धाराओं एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाएं और तेज बहाव में प्रवेश करने का प्रयास न करें. पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील सड़कों एवं स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को नदी-नालों एवं अन्य जोखिम वाले स्थानों के आसपास न जाने दें.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से दुरुस्त रखी जाएं. राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, जेसीबी एवं अन्य मशीनरी को रणनीतिक स्थानों पर तैयार रखने के साथ ही सभी संबंधित विभागों के बीच निरंतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए.

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नदी-नालों के जलस्तर, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, पर्वतीय मार्गों, चारधाम यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित रखी जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. उन्होंने आमजन से अपील की कि घबराएं नहीं, लेकिन पूरी सतर्कता बरतें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें. किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचित करें और स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें.

 

Continue reading on the app

नालागढ़ IED विस्फोट मामला: NIA ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक कुल 8 गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाने में हुए IED विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमन हैरी और जशन सैनी के रूप में हुई है. दोनों पर 1 जनवरी 2026 को नालागढ़ पुलिस थाने की परिसर में हुए IED विस्फोट से जुड़ी साजिश में शामिल होने का आरोप है.

1 जनवरी को हुआ था IED विस्फोट

यह विस्फोट 1 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9:40 बजे नालागढ़ पुलिस थाने के परिसर में हुआ था. IED थाने की बाहरी दीवार के पास, जांच अधिकारी के कमरे से सटी जगह पर लगाया गया था. विस्फोट के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. इस संबंध में FIR नंबर 02/2026 थाना नालागढ़ में दर्ज की गई थी. बाद में मामले की जांच NIA ने अपने हाथ में ले ली. NIA ने 8 मई 2026 को मामले को दोबारा दर्ज करते हुए RC-27/2026/NIA/DLI के रूप में जांच शुरू की. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं.

जांच में सामने आए हरमन हैरी और जशन सैनी

NIA की जांच के दौरान हरमन हैरी और जशन सैनी की कथित भूमिका सामने आई. एजेंसी ने IED विस्फोट से जुड़ी साजिश की जांच के तहत दोनों को गिरफ्तार किया है. NIA अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में दोनों की क्या भूमिका थी और उनका नेटवर्क में किन लोगों से संपर्क था.

पहले 6 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में इससे पहले NIA 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें महावीर कुमार उर्फ काका, अजय मेहरा, मनप्रीत सिंह उर्फ मणि, अर्शदीप सिंह कंडोला उर्फ अर्श कंडोला, करणप्रीत सिंह और दिलजोत सिंह सैनी शामिल हैं.

इन आरोपियों को शुरुआत में पंजाब पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया था. इनमें SAS नगर, मोहाली के SSOC थाने में दर्ज FIR नंबर 02/2026 और गढ़शंकर थाने में दर्ज FIR नंबर 11/2026 शामिल हैं. बाद में नालागढ़ IED विस्फोट मामले में NIA ने भी इन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

हरमन हैरी और जशन सैनी की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में NIA द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. NIA की जांच अभी जारी है. एजेंसी आरोपियों की विशिष्ट भूमिका, आपसी संपर्क और साजिश से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. साथ ही जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस आपराधिक साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और नालागढ़ पुलिस थाने में हुए IED विस्फोट की पूरी साजिश का दायरा कितना बड़ा था.

 

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में भी खेलने पर संदेह

Hardik Pandya set to miss Aus A Series: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दाहिनी पिंडली में दर्द और चोट के कारण इंडिया'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के बीच पुडुचेरी में होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. डॉक्टर्स ने उन्हें अगले 10-15 दिनों तक आराम की सलाह दी है, जिससे 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे की टी20 सीरीज में भी उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है. बीसीसीआई उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप के महत्व को देखते हुए जल्दबाजी के मूड में नहीं है. उनकी जगह मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को इंडिया 'ए' टीम में शामिल किया जा सकता है. Fri, 25 Sep 2026 23:40:26 +0530

  Videos
See all

Man shot during 2024 Trump campaign rally in Butler dies. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T21:49:27+00:00

What Channing Tatum tells us about the psychology of burner accounts | Top Comment Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T22:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers