Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में भजन क्लबिंग प्रोग्राम में पहुंचे पीएम मोदी:पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी गुजराती, हिंदी भजनों पर खंजरी बजाते, मग्न होकर भजन सुनते नजर आए। 'भजन क्लबिंग' युवाओं, विशेषकर जेन Z के बीच एक तेजी से उभरता हुआ स्प्रिचुअल ट्रेंड है। यह पारंपरिक भजनों और कीर्तन को आधुनिक कॉन्सर्ट या नाइट-क्लब जैसी 'वाइब' और प्रोडक्शन के साथ प्रस्तुत करने का एक नया तरीका है। भजन क्लबिंग के दौरान पीएम मोदी की तस्वीरें… खबर अपडेट की जा रही है….

Continue reading on the app

विदेश मंत्री जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार पर तंज:कहा- आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछेगा, जर्नलिस्ट ने कहा था- दिल्ली से फैल रहा आतंकवाद कैसे रोकेंगे

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी रिपोर्टर पर तंज कसा। रिपोर्टर ने जयशंकर से पूछा था कि आखिर दक्षिण एशिया कब तक नई दिल्ली, काबुल और इस्लामाबाद से फैलने वाले आतंकवाद का सामना करता रहेगा। इस पर जयशंकर ने कहा, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।” रिपोर्टर के सवाल का जवाब देने के बाद जयशंकर मुस्कुराए और वहां से निकल गए। यह सवाल संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से अगल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया। जयशंकर लाइबेरिया की सारा बेयसोलो नयंती के साथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी रिपोर्टर ने आतंकवाद को लेकर भारत पर सवाल उठाया। जयशंकर ने समुद्री जहाजों पर हमलों का मुद्दा उठाया जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाड़ी, लाल सागर और ब्लैक सी में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि ये अब कभी-कभार होने वाली घटनाएं नहीं रह गई हैं। उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि ओमान की खाड़ी में एमवी केप डाओ पर हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हुई, जबकि करीब 10 दिन पहले होर्मुज स्ट्रेट में एल गैया टैंकर पर हमले के बाद एक भारतीय क्रू सदस्य लापता हो गया। ब्लैक सी में 18 जुलाई को एमवी ओमोर्फी पर हमले में भारतीय चीफ ऑफिसर की मौत हुई। अगले दिन एमवी गोल्डन लियो पर हमले में चार भारतीय नाविक मारे गए। जयशंकर ने कहा कि इन हमलों में भारतीयों के साथ दूसरे देशों के नाविक भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों पर ऐसे हमले दुनिया के व्यापार और लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की वापसी फिर टली! अब इस इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर होने का खतरा

Hardik Pandya Return Delayed: हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं. पंड्या की दाहिनी पिंडली में दोबारा उठे दर्द ने वापसी की योजना पर पानी फेर दिया है. Fri, 25 Sep 2026 23:23:06 +0530

  Videos
See all

Sikkim Landslide: सिक्किम में बारिश के बीच लैंडस्लाइल, रुला रही कुदरत! | Latest News | Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T19:30:07+00:00

अपनी TRP बढ़ाने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल ना करें राहुल । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T19:35:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers