Responsive Scrollable Menu

शराब बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों को लग सकते हैं पंख, ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह

जेएम फाइनेंशियल ने रेडिको खेतान के शेयरों के टारगेट प्राइस को 4,955 रुपये से बढ़ाकर 5,190 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि नए पैकेजिंग में लॉन्च होने के बाद 8PM Premium Black की ग्रोथ 20-25 फीसदी रह सकती है

Continue reading on the app

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नई दिल्ली। ग्वालियर में प्रस्तावित एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) के स्थल निरीक्षण और बेंगलुरु में निवेशकों के साथ हुई बैठक के बाद केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में TMZ की परियोजना के क्रियान्वयन और आगे की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप जमीनी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

निवेशकों ने दिखाई रूचि

आपको बता दें कि ग्वालियर में TMZ की स्थापना के लिए 30 जुलाई 2026 को केन्द्र सरकार के दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके बाद नई दिल्ली में पहली निवेशक राउंडटेबल में ₹3,500 करोड़ के निवेश और लगभग 14,000 रोजगार अवसरों की प्रतिबद्धता सामने आई। वहीं 4 अगस्त 2026 को मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में लगभग ₹2,000 करोड़ के अतिरिक्त निवेश की प्रतिबद्धता प्राप्त हुई, जिससे कुल प्रस्तावित निवेश ₹5,500 करोड़ और संभावित रोजगार अवसर 18,000+ हो गए।

भूमि का निरीक्षण

हाल ही में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थल निरीक्षण कर परियोजना की तैयारियों और जमीनी स्थिति की जानकारी ली थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर राउंडटेबल में निवेशकों के साथ विस्तार से चर्चा की थी।

अब नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर TMZ की आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में सिंधिया ने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों में तेजी लाने और निवेशकों के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। आपको बता दें कि TMZ के प्रथम चरण में 170 एकड़ का प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक क्लस्टर विकसित किया जाना है, जिसमें दूरसंचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों के लिए एकीकृत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

भारतीय क्रिकेट टीम और उसके प्रशंसकों के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर फिटनेस समस्याओं से घिर गए हैं। उनकी दाहिनी पिंडली (Calf) में नई चोट की पुष्टि हुई है, जिसके कारण वह कम से कम तीन सप्ताह के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हो गए हैं। इस ताजा चोट के चलते उनका आगामी न्यूजीलैंड दौरे के सीमित ओवरों (T20I और ODI) की श्रृंखला से बाहर होना तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण IND vs NZ T20 से बाहर हुए Rachin Ravindra

पंड्या को 20 सितंबर को वापसी करनी थी और चयनकर्ताओं ने उन्हें आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ छह अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला में भारत ए टीम में चुना था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हार्दिक के ताजा स्कैन में उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला। उन्हें दो सप्ताह पूरी तरह से आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला ने जापान से लौटकर उनकी रिपोर्ट देखी और वह तय करेंगे कि रिहैबिलिटेशन कब से शुरू हो सकता है।’’ 

न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को टी20 श्रृंखला से शुरू होगा जिसके बाद वनडे श्रृंखला खेलनी है। तब तक हार्दिक की वापसी की संभावना नहीं है। समझा जाता है कि बीसीसीआई चाहता था कि हार्दिक टीम के साथ एशियाई खेलों में जाये और वीजा के लिये उनका पासपोर्ट भी लिया गया था। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला से ठीक पहले फील्डिंग अभ्यास के दौरान उनके घुटने में दर्द उठा। उन्होंने ब्रेक लिया और फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करने ही वाले थे कि दर्द फिर उठ गया। स्कैन में चोट का पता चला। वह आईपीएल के बाद से बेंगलुरू में है और अब बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi 

Sat, 26 Sep 2026 08:36:00 +0530

  Videos
See all

संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान वॉकआउट पर भड़के Netanyahu, क्या कहा?| Israel | Iran | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T03:05:24+00:00

Pak Journalsit के सवाल पर S. Jaishankar बोले- आतंकी देश सवाल पूछ रहा है #shortvideo #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T03:04:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers