'वो कभी हार नहीं मानते', अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान संग काम करने का बताया अनुभव, तारीफ में पढ़े कसीदे
महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के मंच पर सुपरस्टार शाहरुख खान की जमकर तारीफ की. उन्होंने किंग खान के साथ 'कभी खुशी कभी गम' और 'मोहब्बतें' जैसी फिल्मों में काम किया है. बिग बी ने उनके काम करने के अंदाज पर दिल खोलकर बात की. उन्होंने बताया कि शाहरुख एक ऐसे इंसान हैं, जो किसी भी मुश्किल परिस्थिति में कभी हार नहीं मानते हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह सामने वाले का हौसला और आत्मविश्वास दोगुना कर देते हैं.
'आप मेरी आंखों में आंसू बनकर साथ थे', किताब के जरिये पिता आए याद, इमोशनल हुए संजय मिश्रा
संजय मिश्रा ने अपने यादगार किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाया और रुलाया है. अब आपको उनके ऑफस्क्रीन किरदार के बारे में जानने का मौका मिलेगा. दरअसल, वे अपनी आत्मकथा ‘हम सीखते-सीखते रह गए’ लेकर आ रहे हैं, जो जनवरी में विश्व पुस्तक मेले में लोगों के सामने होगी. उन्होंने किताब में थियेटर से लेकर नेशनल अवॉर्ड जीतने तक के सफर, किस्सों और जिंदगी के अनुभवों को बयां किया है. संजय मिश्रा ने अपनी यह आत्मकथा अपने दिवंगत पिता को समर्पित की है, जिन्हें याद करके वे अक्सर इमोशनल हो जाते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






