4 दिन से शेयरों लग रहा है अपर सर्किट, आज 52 वीक हाई पर स्टॉक, क्या है तेजी की वजह
Cubex Tubings के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत फिर से चढ़ गया। कंपनी के शेयरों में लगातार चौथे कारोबारी दिन को अपर सर्किट लगा है।
Pooja Meri Jaan Trailer: प्यार, जुनून और खौफनाक खेल में उलझीं मृणाल और हुमा, सस्पेंस-थ्रिल से भरपूर है कहानी, देखें ट्रेलर
Pooja Meri Jaan Trailer: मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिल का रोमांच मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत भले ही एक सामान्य कहानी की तरह होती है, लेकिन कुछ ही देर में मामला रहस्य, जुनून और कई अनसुलझे सवालों में बदलता नजर आता है।
कैसा है ट्रेलर?
ट्रेलर में मृणाल ठाकुर पूजा के किरदार में नजर आती हैं। पूजा एक युवा लड़की है, जो अपने करीबी दोस्त के लव प्रपोजल को स्वीकार नहीं करती। इसके बाद उसकी जिंदगी में एक के बाद एक परेशान करने वाली घटनाएं होने लगती हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पूजा के आसपास के लोगों और घटनाओं को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।
हुमा कुरैशी निभा रही हैं वकील का किरदार
हुमा कुरैशी फिल्म में सना नाम की वकील की भूमिका में हैं। वह पूजा से जुड़े मामले की जांच-पड़ताल करते हुए अलग-अलग लोगों के बयानों और घटनाओं के कई पहलुओं को समझने की कोशिश करती हैं। सना के सामने कहानी के अलग-अलग वर्जन आते हैं। ऐसे में उसका किरदार यह पता लगाने की कोशिश करता है कि आखिर सच क्या है और पूजा के साथ वास्तव में क्या हुआ था। फिल्म में रिजेक्शन, जुनून और रहस्य से भरपूर मुद्दे दिखेंगे जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे।
फिल्म की स्टारकास्ट
मृणाल ठाकुर और हुमा कुरेशी के अलावा फिल्म में विक्रम सिंह चौहान और विजय राज भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है। इसका निर्माण दिनेश विजान और अमर कौशिक ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया है।
‘पूजा मेरी जान’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
