Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: शगुन शर्मा को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे अमन गांधी, बोले- 'डर लगता है, बस वो मूव ऑन न कर ले...'

Aman Gandhi-Shagun Sharma: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में हर रोज नए-नए ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहे हैं. जहां घर में एक तरफ लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं तो दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स अपने दिल की बात करते भी शेयर करते दिख रहे हैं. बिग बॉस में ईशा रिखी, उदिति सिंह, गुल्लू और कनिका मान अपने रिश्तों के बारे में बात करते दिखे. अब इस लिस्ट में अमन गांधी (Aman Gandhi) का नाम भी जुड़ गया है. वह अपनी कथित एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा (Shagun Sharma) को याद कर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. जिसके बाद उन्हें माही विज, अरिश्फा और आम्रपाली ने संभाला. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से डर लगता है कि जब वो बाहर जाएं तो उनकी गर्लफ्रेंड ने मूव ऑन न कर लिया हो.  

शगुन शर्मा को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे अमन गांधी

वीडियो में देखा जा सकता है कि अमन गांधी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा को याद कर रो रहे हैं और वह अपनी आखों से टिश्यू पेपर से आंसू साफ कर रहे हैं. अमन गांधी कहते हैं, 'अब समझ आ रहा है कि वह क्यों साउथ अफ्रीका जाकर भी उनसे बात करती थी.' वहीं, इसके आगे वह यह भी कहते हैं कि उन्हें इस बात का डर है कि कहीं वो मूव ऑन न कर ले.  वीडियो में अरिश्फता कहती हैं, 'अरे अरे भाई रो रहा है, जिसके बाद वह कहते हैं, नहीं ऐसी कोई बात नहीं है. उन्हें वीडियो में अपने आसूंओं को छिपाते हुए दिखा जा सकता है. जिसके बाद माही कहती हैं, 'अपने प्यार को याद करके रो रहा है. रिश्ता लेकर जाना पड़ेगा अब.'

'डर लगता है, बस वो मूव ऑन न कर ले...'

वहीं अमन गांधी ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, 'अब मुझे लग रहा है कि क्यों साउथ अफ्रीका जाकर वो सिर्फ मुझसे ही बात कर रही थीं. अब समझ आता है.' जिस पर अरिश्फा कहती हैं, 'उनको भी वही फील हो रहा होगा.' इसके बाद अमन कहते हैं, 'जब आप रिश्ते में बहुत करीब होते हैं तो ऐसा ही फील होता है. मैं बस उम्मीद कर रहा हूं कि जब मैं बाहर जाऊं न तो वो मूव ऑन न कर ले वो सोच के डर लगता है.' उनकी बात सुनकर माही विज और आम्रपाली दुबे ने कहा, 'बहन मूवऑन नहीं करना हां, देखो भाई रो रहा है. इंतजार करना प्लीज.' लेकिन अरिश्फा खान ने इसी बीच कहा कि मुझे नहीं लगता कि वो इंतजार करेंगी. वहीं अमन गांधी ने जवाब दिया, 'हां क्योंकि इतना लंबा वक्त तो हो गया है ना.'

सास भी कभी बहू थी 2 में आए थे दोनों साथ नजर

शगुन और अमन गांधी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में साथ नजर आए थे. उन्होंने नवंबर 2025 में मीडिया संग बातचीत में अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था. दोनों ने यह भी बताया कि वे दोनों 'क्योंकि 2..' के पहले से एक-दूसरे को जानते हैं. इसके अलावा,अमन ने साउथ अफ्रीका का जिक्र किया. बीते दिनों रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग के लिए शगुन शर्मा वहां गई थीं. ऐसे में माना जा रहा है कि शगुन और अपने बारे में ही अमन ने बात की. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पर शगुन शर्मा कैसे रिएक्ट करती हैं. 

शगुन शर्मा के बारे में जानिए

शगुन शर्मा पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं. हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की रहने वाली शगुन ने 2015 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्हें 'इश्क पर ज़ोर नहीं', 'ससुराल गेंदा फूल 2', 'ये है चाहतें' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जैसे शो से पॉपुलैरिटी मिली थी. वह स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. जहां उन्होंने कई खतरनाक स्टंट्स करती किए हैं. हालांकि, वह बाद में शो से फिनाले से पहले ही एलिमिनेट हो गई थीं.  

ये भी पढ़ें: 'मेरा घर टूटा रहा है...', कोमल रानी के खिलाफ खुलकर सामने आईं सुनिता आहूजा, इमोशनल होकर औरतों और जैन-जी से मांगा सपोर्ट

Continue reading on the app

ड्रोन नियम, पीएलआई और आयात प्रतिबंध ने मिलकर बदली तस्वीर, 'मेक इन इंडिया' ने खड़ा किया भारत का ड्रोन इकोसिस्टम: स्मित शाह

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। मेक इन इंडिया पहल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) के अध्यक्ष स्मित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने भारत में ड्रोन उद्योग के विकास की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि ड्रोन क्षेत्र उन उद्योगों में शामिल है, जिन्हें मेक इन इंडिया से सबसे अधिक लाभ मिला है और आज देश का पूरा ड्रोन इकोसिस्टम इसी नीति आधारित बदलाव का परिणाम है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में स्मित शाह ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत सरकार ने कारोबार को आसान बनाने, विनिर्माण को बढ़ावा देने और नई तकनीकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि ड्रोन उद्योग में हुए बदलाव इस बात का प्रमुख उदाहरण हैं कि किस तरह सही नीतियां किसी नए क्षेत्र को तेजी से आगे बढ़ा सकती हैं।

स्मित शाह ने आगे कहा, ड्रोन क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा बदलाव ड्रोन नियम 2021 के लागू होने के बाद आया। इन नियमों ने उद्योग के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दिया और पूरे इकोसिस्टम को अधिक खुला एवं निवेश अनुकूल बनाया।

उन्होंने बताया कि पहले जहां ड्रोन उद्योग कई नियामकीय चुनौतियों का सामना कर रहा था, वहीं नए नियमों ने कंपनियों, स्टार्टअप्स और निवेशकों के लिए अवसरों के द्वार खोल दिए। इससे देश में ड्रोन तकनीक के विकास और उपयोग को नई गति मिली।

ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने कहा, सरकार द्वारा शुरू की गई उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना ने घरेलू ड्रोन विनिर्माण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन मिला, जिससे देश में ड्रोन निर्माण क्षमता बढ़ी और स्थानीय कंपनियों को प्रतिस्पर्धी बनने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि इससे भारत में ड्रोन निर्माण का माहौल तैयार हुआ और उद्योग को दीर्घकालिक विकास का आधार मिला।

स्मित शाह ने कहा कि ड्रोन नियम 2021 और पीएलआई योजना के साथ-साथ ड्रोन आयात पर लगाए गए प्रतिबंध ने भी उद्योग को नई दिशा दी।

उन्होंने कहा कि इन तीनों नीतियों ने मिलकर देश में संपूर्ण ड्रोन इकोसिस्टम तैयार करने का काम किया। आयात प्रतिबंध के कारण घरेलू कंपनियों को अपनी तकनीक और उत्पाद विकसित करने का अवसर मिला, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला।

डीएफआई के अध्यक्ष ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई इन नीतियों ने केवल ड्रोन निर्माण ही नहीं बढ़ाया, बल्कि अनुसंधान, नवाचार, रोजगार और स्टार्टअप गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया।

स्मित शाह ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में जो ड्रोन इकोसिस्टम दिखाई देता है, वह मेक इन इंडिया और नीति उदारीकरण के संयुक्त प्रभाव का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि ड्रोन क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि स्पष्ट नीति, प्रोत्साहन योजनाएं और उद्योग समर्थक दृष्टिकोण मिलकर किसी भी उभरते क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 11 साल से टूटने की बाट जोह रहा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Fastest fifties in ODI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपने आक्रामक तेवरों से मैच का पासा पलटा है, लेकिन एबी डिविलियर्स, मैथ्यू फोर्ड , सनथ जयसूर्या , कुसल परेरा और मार्टिन गप्टिल की पारियां सबसे खास हैं. इन 5 धुरंधरों ने न सिर्फ महज कुछ ही गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का कारनामा किया, बल्कि अपनी तूफानी बल्लेबाजी और चौके-छक्कों की बरसात से विरोधी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया. Sat, 26 Sep 2026 22:36:28 +0530

  Videos
See all

S Jaishankar At UNGA : संयुक्त राष्ट्र से विदेश मंत्री एस जयशंकर आतंकवाद पर पाकिस्तान को सुनाया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T20:17:35+00:00

Trump Tariff: टैरिफ पर भारत ने खेल कर दिया? | Russia Oil | India | America | Bilateral Relation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T20:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers