Spicy Quinoa khichdi: चावल की जगह क्विनोआ से बनाएं स्पाइसी खिचड़ी, स्वाद के साथ मिलेगी हेल्दी डाइट
Spicy Quinoa khichdi: खिचड़ी का नाम सुनते ही आमतौर पर चावल और दाल से बनी पारंपरिक डिश का ख्याल आता है। लेकिन अगर आप रोज के खाने में थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं तो क्विनोआ से बनी स्पाइसी खिचड़ी ट्राय कर सकते हैं। इसमें सब्जियों और मसालों का स्वाद इसे सामान्य खिचड़ी से अलग और ज्यादा चटपटा बना देता है।
क्विनोआ को कई लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं क्योंकि यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे दाल, सब्जियों और भारतीय मसालों के साथ पकाकर स्वादिष्ट वन-पॉट मील तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे नाश्ते, लंच या हल्के डिनर के रूप में भी परोसा जा सकता है।
स्पाइसी क्विनोआ खिचड़ी के लिए सामग्री
- क्विनोआ - 1 कप
- मूंग दाल - 1/2 कप
- प्याज - 1 बारीक कटा
- टमाटर - 1 बारीक कटा
- गाजर - 1 छोटी कटी हुई
- मटर - 1/2 कप
- शिमला मिर्च - 1/2 कप कटी हुई
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी
- अदरक - 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी - 1 बड़ा चम्मच
- पानी - करीब 3 कप
- हरा धनिया - सजाने के लिए
क्विनोआ खिचड़ी बनाने की विधि
इस तरह तैयार करें स्पाइसी क्विनोआ खिचड़ी
सबसे पहले क्विनोआ को अच्छी तरह धोकर कुछ मिनट के लिए पानी में भिगो दें। मूंग दाल को भी धोकर अलग रख लें। क्विनोआ को अच्छी तरह धोना जरूरी है, इससे इसकी सतह पर मौजूद प्राकृतिक कड़वाहट कम करने में मदद मिलती है।
अब प्रेशर कुकर या मोटे तले वाले पैन में तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसके बाद प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं।
अब इसमें टमाटर, गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट भूनें। हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसालों को सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
इसके बाद धुली हुई क्विनोआ और मूंग दाल डालें। सभी चीजों को करीब एक मिनट तक भूनने के बाद पानी डालें। मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर करीब 2-3 सीटी आने तक पकाएं।
प्रेशर अपने आप निकलने दें। कुकर खोलने के बाद खिचड़ी को हल्के हाथ से चलाएं। अगर यह ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा गर्म पानी डालकर एक-दो मिनट और पकाया जा सकता है। आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालें।
स्वाद बढ़ाने के लिए ये चीजें डालें
अगर आपको ज्यादा स्पाइसी स्वाद पसंद है तो खिचड़ी में थोड़ी काली मिर्च, चिली फ्लेक्स या बारीक कटी हरी मिर्च बढ़ा सकते हैं। इसे दही, हरी चटनी या नींबू के साथ परोसने से स्वाद और बेहतर हो जाता है। चाहें तो ऊपर से थोड़ा घी डालकर भी सर्व कर सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Blood Sugar Level: सुबह उठते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, शरीर में बढ़े शुगर लेवल का दे सकते हैं संकेत
Masala Tava Paneer Recipe: बिना ज्यादा मेहनत बनाएं मसाला तवा पनीर, रोटी के साथ लगेगा लाजवाब
Brown Makeup: ऑफिस से गेटटुगेदर तक ब्राउन मेकअप देगा सॉफ्ट लुक, ऐसे करें सही शेड्स का इस्तेमाल
Brown Makeup: किसी गेटटुगेदर या ऑफिसियल वर्क के लिए आप जा रही हैं, तो ब्राइट मेकअप सूट नहीं करता। खासकर तब, जब पार्टी का माहौल ऐसा हो, जहां थोड़ा सोबर लुक वाला मेकअप ही अच्छा लगे। इसी के मद्देनजर इन दिनों मेकअप में एक नया ट्रेंड ब्राउन मेकअप का आया है, जो देखने में हैवी और ओवरडन नजर नहीं आता, बल्कि सॉफ्ट, एलिगेंट और नेचुरल ग्लो देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस मेकअप के बारे में जानें, ताकि इसे सही तरह से अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकें।
सबसे पहले करें मॉयश्चराइज
मेकअप अच्छा दिखे, इसके लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर चेहरे को मॉयश्चराइज करें। इसके बाद अपनी स्किन टोन के हिसाब से प्राइमर और हल्का फाउंडेशन या स्किन टिंट लगाएं। बहुत ज्यादा फुल-कवरेज बेस लगाने से बचें, क्योंकि इस लुक की खूबसूरती इसकी नेचुरल फिनिश में है।
ब्राउन आईशैडो
जब आप चेहरे पर बेस तैयार कर लें, फिर उसके बाद आंखों का मेकअप करें। इसके लिए हल्के ब्राउन कलर का आईशैडो आइलिड पर अच्छी तरह ब्लेंड करें। आंखों के बाहरी कोने पर थोड़ा डार्क ब्राउन आईशैडो लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अगर आप ग्लैमरस टच चाहती हैं, तो बीच की आइलिड पर हल्का शिमर लगा सकती हैं। इससे आंखें ज्यादा आकर्षक दिखाई देंगी।
ब्राउन काजल या आईलाइनर
इस मेकअप में ब्लैक आईलाइनर की जगह ब्राउन आईलाइनर का इस्तेमाल करेंगी, तो आपकी आंखें और खूबसूरत लगेंगी। साथ ही, इससे आंखों को नेचुरल लुक मिलेगा। आप आईलाइनर को स्मज करके आंखों को स्मोकी लुक भी दे सकती हैं। अगर काजल लगाने का मन है, तो आईलाइनर न लगाएं। काजल को भी ब्राउन शेड में लगाएं। इससे आंखें सॉफ्ट और खूबसूरत नजर आएंगी।
गालों को ब्लश करें
अगर आप अपने गालों को नेचुरल ब्राउन लुक देना चाहती हैं, तो पिंक ब्लश की जगह ब्राउन ब्लश का इस्तेमाल करें। इससे आपका लुक आकर्षक नजर आएगा। गालों के ऊपरी हिस्से पर हल्का ब्रोंजर लगाकर उसे ब्लश के साथ अच्छी तरह ब्लेंड करें। इससे चेहरे को वॉर्म लुक मिलेगा और मेकअप को परफेक्ट फिनिशिंग मिलेगी।
अप्लाई करें ब्राउन लिपस्टिक
जब बात नेचुरल लुक की आती है, तो ऐसे में होठों पर ज्यादा डार्क कलर की लिपस्टिक लगाने से बचें। नेचुरल और सॉफ्ट लुक के लिए ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। पहले ब्राउन लिप लाइनर से लिप्स को आउटलाइन करें और फिर बीच में न्यूडब्राउन लिप कलर लगाएं। अगर आपको ज्यादा ग्लॉसी लुक पसंद है, तो ऊपर से हल्का लिप ग्लॉस लगा सकती हैं। ब्राउन में भी लिपस्टिक के कई शेड आते हैं, लेकिन आपको लाइट शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।
यूज करें कम हाईलाइटर
इस मेकअप लुक में बहुत ज्यादा चमकदार हाइलाइटर लगाने की जरूरत नहीं होती है। चीकबोंस, नाक के ब्रिज और कपिड्स बो पर हल्का गोल्डन हाईलाइटर लगाएं। इससे चेहरे पर नेचुरल और सॉफ्ट ग्लो आएगा। सबसे आखिर में हाईलाइटर लगाने के बाद आपका मेकअप नेचुरल लुक देगा और चेहरा आकर्षक नजर आएगा। यह मेकअप सोबर नजर आता है। इससे आपका लुक बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आएगा।
निधिगोयल
(मेकअप आर्टिस्ट साधना शर्मा से बातचीत पर आधारित)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










