Responsive Scrollable Menu

कौन है वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाला सबसे उम्रदराज क्रिकेटर, देखिए टॉप-5 प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

Oldest Player to Make ODI Debut: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अक्सर बल्ले और बॉल के साथ धमाल मचाते हुए नजर आते हैं और उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए दुनिया भर के लोग मैदान में आते हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ी बहुत जल्दी अपनी टीम के लिए खेले जाते हैं. तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी काफी बाद मौका मिलता है. अपनी टीम के लिए जो जल्दी खेल जाते हैं, वो डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाते हैं. वहीं जिनको सबसे बाद में मौका मिलता है, वो डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाते हैं. तो आज हम आपको वनडे में डेब्यू करने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. 

1 - नोलान क्लार्क

वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम नीदरलैंड्स के नोलान क्लार्क का मौजूद है. क्लार्क के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शामिल है. 17 फरवरी 1996 को भारत के वडोदरा में नीदरलैंड्स का मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ था. इसी मैच में क्लार्क ने अपना पहला वनडे खेला. उस समय उनकी उम्र 47 साल 240 दिन थी. इतनी अधिक उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखना अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी. उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है.

2 - नॉर्मन गिफर्ड

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर नॉर्मन गिफर्ड बने हुए हैं. उन्होंने अपने करियर का ज्यादातर हिस्सा टेस्ट क्रिकेट में बिताया था. 24 मार्च 1985 को शारजाह में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में उन्हें वनडे डेब्यू का मौका मिला. उस समय गिफर्ड की उम्र 44 साल 359 दिन थी. यानी वो अपने 45वें जन्मदिन से सिर्फ छह दिन दूर थे. अपने अनुभव और स्पिन गेंदबाजी के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई.

3 - राहुल शर्मा

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हांगकांग के राहुल शर्मा हैं. वो भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. जिन्होंने 16 जुलाई 2004 को एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले के समय उनकी उम्र 43 साल 306 दिन थी. इतनी उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना आसान नहीं था लेकिन राहुल ने अपने प्रदर्शन और जुनून से सभी फैंस का दिल जीत लिया.

4 - जेएल लाउ

नामीबिया के जेएल लाउ वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने 10 फरवरी 2003 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना पहला वनडे मैच खेला. यह मुकाबला विश्व कप के दौरान हुआ था. उस समय लाउ की उम्र 43 साल 236 दिन थी. इतनी उम्र में विश्व कप जैसे बड़े मंच पर उतरना उनके करियर में उन्होंने कई बार धमाकेदार प्रदर्शन किया.

5 - फ्लेवियन एपोंसो

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर नीदरलैंड्स के फ्लेवियन एपोंसो बने हुए है. वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में फ्लेवियन एपोंसो मौजूद हैं. उन्होंने भी 17 फरवरी 1996 को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी मैच में डेब्यू किया था, जिसमें नोलान क्लार्क ने रिकॉर्ड बनाया. 

ये भी पढ़ें : Afghanistan vs Nepal : कुशल भुर्टेल और ललित राजबंशी ने गेंद से मचाया तहलका, एशियन गेम्स में अफगानिस्तान को 102 रन पर रोका

Continue reading on the app

'हीरो की पत्नी को आप पसंद नहीं', तापसी पन्नू को फिल्म से कर दिया गया था बाहर, कहा- यह सबसे वाहियात वजह थी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के एक कड़वे और काले सच से पर्दा उठाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. उन्होंने दर्द बयां करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. मेकर्स की तरफ से उन्हें जो बेतुका बहाना मिला, उसने उनके भी होश उड़ा दिए. तापसी ने बताया कि उन्हें सिर्फ इसलिए फिल्म से हटाया गया क्योंकि हीरो की पत्नी उन्हें पसंद नहीं करती थी.

Continue reading on the app

  Sports

'बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम', भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

Shot Putter Manpreet Kaur Story: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में अंबाला की मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीतकर पूरे जिले और भारत देश का नाम रोशन किया है. यह एशियन गेम्स में उनका पहला पदक है. बहू की इस उपलब्धि से उनके सास-ससुर काफी खुश नजर आए. Sat, 26 Sep 2026 10:34:09 +0530

  Videos
See all

IMD Rain Alert: IMD का बारिश पर रेड अलर्ट! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश | IMD Rain Alert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T04:26:07+00:00

Cyclone Arnab Update: तबाही लेकर आया 'अर्नब', 17 राज्यों में भारी बारिश! | IMD Rain Alert | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T04:01:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers