Responsive Scrollable Menu

39 लाख में बिका बालापुर गणेश लड्डू, प्रसाद घर ले जाने की रईसों में गजब दीवानगी, 450 से शुरू हुई थी जंग

Balapur Ganesh Laddu Auction Record: हैदराबाद के प्रसिद्ध बालापुर गणेश उत्सव में इस साल 21 किलो के ऐतिहासिक लड्डू ने नीलामी के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रियल एस्टेट कंपनी के प्रमुख समा प्रणीत रेड्डी ने 39 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर इस प्रतिष्ठित प्रसाद को अपने नाम किया. साल 1994 में मात्र 450 रुपये से शुरू हुई यह परंपरा अब देश भर में आकर्षण का बड़ा केंद्र बन चुकी है.

Continue reading on the app

Govinda Wife: 'मेरा घर टूट रहा है, जेन-Z मेरा सपोर्ट करें' गोविंदा-कोमल रानी के अफेयर के बीच सुनीता आहूजा ने मांगी मदद, Video Viral

Govinda Wife: अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से चर्चा में है। गोविंदा का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की हिरोइन कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के अफेयर के चर्चे हैं।इसी बीच सुनीता आहूजा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भावुक बयान दिया है। उन्होंने अपने लिए जेन-जी और महिलाओं से सपोर्ट मांगा है। 

दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा हाल ही में कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने देवी काली से अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना की। सुनीता ने कहा- "मेरे भी जीवन में कुछ राक्षस हैं, और मैं माता के द्वार उन्हें ये कहने आई हूं कि माता उनका भी नाश करें।"  उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में चल रहे हालात को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि वह माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंची हैं।

‘मेरा घर बिना किसी वजह के टूट रहा है’
मंदिर के बाहर सुनीता ने मीडिया से भी भावुक अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर ऐसी स्थिति उनके अपने परिवार में होती तो वे कैसा महसूस करते, इस बारे में भी सोचना चाहिए। सुनीता ने कहा, "कृपया मुझे सपोर्ट करें। जितने भी जेन-जेड बच्चे हैं, औरतें हैं, मुझे सपोर्ट कीजिए। जो मेरे साथ हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा है। मेरा घर बिना वजह टूट रहा है।"

 

गोविंदा-कोमल रानी के रिश्ते को लेकर क्या है चर्चा?
गोविंदा और अभिनेत्री कोमल रानी का नाम पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों फिल्म ‘रूपा’ में साथ काम कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद उनके कथित रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई थी।

हालांकि, दोनों की ओर से इस कथित अफेयर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में उनके रिश्ते को लेकर सामने आ रही बातें फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स और अटकलों तक ही सीमित हैं।

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। उनका बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा हैं।

पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं सामने आ रही हैं। वहीं, कोमल रानी के साथ गोविंदा के कथित रिश्ते को लेकर भी सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में गोविंदा या कोमल रानी की ओर से किसी कथित अफेयर की पुष्टि नहीं की गई है।
 

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में एक दिन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 96 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a day in Test: टेस्ट क्रिकेट में एक दिन का खेल आमतौर पर धैर्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इतिहास में कई ऐसी ऐतिहासिक पारियां भी खेली गईं जिन्होंने पूरे मैच का पासा पलट दिया. सर डॉन ब्रैडमैन के बनाए गए 300 से ज्यादा रन से लेकर वैली हैमंड और वीरेंद्र सहवाग की तूफानी पारी और डेनिस कॉम्पटन के ताबड़तोड़ दोहरे शतक तक. इन पारियों ने साबित किया कि एक ही दिन का खेल क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड रचने के लिए काफी होता है.आइए जानते हैं टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन कौन हैं. Sat, 26 Sep 2026 22:12:23 +0530

  Videos
See all

Sikkim Landslide News: सिक्किम में कुदरत का रौद्र रूप, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन! | Rimbi | Gyalshing #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T18:33:06+00:00

CM Mohan Yadav | CM मोहन यादव को धमकी देने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार! #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T18:36:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers