शनि की चाल से कुंभ वाले होने वाले हैं मालामाल, धन-दौलत में बढ़ोतरी के बनेंगे योग
शनि की वक्री चाल कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में अहम रह सकती है। अटका हुआ पैसा वापस आने, आय बढ़ने और कारोबार में रुके काम आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। हालांकि खर्च पर नियंत्रण और बचत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। परिवार और वाणी के मामले में भी संयम बरतना फायदेमंद रहेगा।
मेटा को निर्देश-मोदी और महिला की मॉर्फ्ड फोटो तुरंत हटाएं:दिल्ली हाईकोर्ट बोला- बात सिर्फ महिला की नहीं, देश के PM की है; कॉकरोच पार्टी को भी नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने मेटा को निर्देश दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महिला की मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ की गई) तस्वीर वाले आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाए। हाई कोर्ट ने महिला की मॉर्फ्ड तस्वीर के मामले पर कहा कि यह सिर्फ़ एक महिला का मामला नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री से जुड़ा मामला है। कोर्ट यह सुनिश्चित करेगा कि दिल्ली पुलिस इस मामले को लेकर संवेदनशील रहे। दिल्ली हाई कोर्ट ने CJP के नेताओं सौरव दास और अभिजीत दिपके को नोटिस जारी किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ एक महिला की मॉर्फ्ड और अश्लील तस्वीर फैलाई थी। यह याचिका उसी महिला ने दायर की थी, जिसकी तस्वीर से छेड़छाड़ करके डीपफेक तस्वीर बनाई गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ही इस मामले पर तत्काल सुनवाई की सहमति दी थी। चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच सुनवाई के लिए आज ही सूचीबद्ध करने पर सहमति जताने के बाद जस्टिस गिरीश कथपालिया ने मामले की सुनवाई की । न्यायालय ने आदेश दिया, खबर लगातार अपडेट हो रही है….
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan






