Responsive Scrollable Menu

Mushtaq Khan: मुश्ताक खान को नम आंखों से किया गया सुपुर्द-ए-खाक, आखिरी विदाई देने पहुंचे फिल्मी सितारे

Mushtaq Khan: ‘वेलकम’, ‘आशिकी’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में नजर आए एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है।

आज दी गई अंतिम विदाई

जुमे की नमाज के बाद उनका जनाजा निकाला गया। इसके बाद यारी रोड कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया। उनके निधन के बाद सनी देओल, अनुपम खेर समेत कई फिल्मी सितारों ने दुख जताया। शुक्रवार को कई कलाकार उनके घर पहुंचे और उन्हें आखिरी विदाई दी।

आठ दिन पहले फिर लौटा कैंसर
मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनका निधन हुआ। उन्हें करीब पांच साल पहले फेफड़ों के कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे, लेकिन करीब आठ दिन पहले कैंसर फिर से लौट आया। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवम ने बताया कि उस समय कैंसर आखिरी स्टेज में पहुंच चुका था।

बेटे ने कहा- उनका काम याद रखें
मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने कहा कि यह परिवार और उन्हें चाहने वालों के लिए दुख की घड़ी है, लेकिन उनके पिता को सिर्फ उनके निधन के लिए नहीं, बल्कि उनके काम और यादों के लिए याद किया जाना चाहिए। मोहसिन ने बताया कि उनके पिता दोबारा काम पर लौटना चाहते थे, लेकिन उनकी सेहत ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।

थिएटर से शुरू हुआ था सफर
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में जन्मे मुश्ताक खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। साल 1980 में फिल्म ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

इन किरदारों से मिली पहचान
मुश्ताक खान ने 1990 के दशक में ‘आशिकी’, ‘सड़क’, ‘साथी’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘क्रांतिवीर’, ‘राजा’, ‘मेजर साब’ और ‘मन’ जैसी फिल्मों में काम किया। ‘आशिकी’ में रफू मास्टर और ‘हम हैं राही प्यार के’ में भगवती प्रसाद मिश्रा का उनका किरदार काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘जोड़ी नंबर 1’ और ‘राउडी राठौर’ जैसी फिल्मों में कॉमेडी और सहायक किरदार निभाए।

‘वेलकम’ के बल्लू से मिली खास पहचान
साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में मुश्ताक खान ने मजनू भाई के साथी बल्लू का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खास पहचान मिली। इसके बाद वह ‘वेलकम बैक’, ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बनाई।

यह भी पढ़े- मुश्ताक खान से मौत से 2 घंटे पहले मिले थे राजपाल यादव, बोले- 'अभी हाथ मिलाया था, यकीन नहीं हो रहा'

Continue reading on the app

MBA और कॉर्पोरेट जॉब का था प्लान, फिर मॉडलिंग ने बदली राह; वीडियो में जाने ऐसे एक्टर बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, ‘शेरशाह’ ने बदल दी किस्मत

MBA और कॉर्पोरेट जॉब का था प्लान, फिर मॉडलिंग ने बदली राह; वीडियो में जाने ऐसे एक्टर बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, ‘शेरशाह’ ने बदल दी किस्मत

Continue reading on the app

  Sports

एथलेटिक्स और स्क्वॉश में भारत की बल्ले-बल्ले, एक ही दिन में जीते 7 मेडल, बॉक्सिंग में 3 पदक पक्के

India at Asian Games Day 9 Roundup: भारत ने रविवार को एशियाई खेलों में 7 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. एथलेटिक्स में पारुल चौधरी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में कांस्य पदक जीता, जबकि एनसी सोजन और सर्वेश कुशारे ने रजत पदक हासिल किए. तेजास्विन शंकर और हरिता भद्रा ने भी कांस्य पदक अपने नाम किए. स्क्वाश में अनाहत सिंह और अभय सिंह ने ऐतिहासिक रजत पदक जीते. बॉक्सिंग में तीन पदक पक्के हुए, हालांकि बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. Sun, 27 Sep 2026 22:57:32 +0530

  Videos
See all

New Rules From 1 October : 1 अक्टूबर से बदल रहे ये नियम? | Banking | Fixed Deposit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T17:45:15+00:00

Breaking News: मोबाइल फोन यूजर्स से जुड़ी बड़ी खबर, अब 28 दिन की जगह 30 दिन वाला होगा रिचार्ज ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T17:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers