लालबागचा राजा के दरबार में पहुंची अंबानी फैमिली, नीता अंबानी और पोती के बीच दिखा खूबसूरत बॉन्ड
Ambani Family Visit Lalbaugcha Raja: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस दौरान नीता अंबानी के अंदाज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. दरअसल, वह अपनी पोती गोद में लिए हुए बप्पा की पूजा और आशीर्वाद लेती हुई नजर आईं. दोनों की इस बॉन्डिंग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
नीता अंबानी और पोती के बीच दिखा खूबसूरत बॉन्ड
बप्पा के दरबार से सामने आया दादी-पोती का यह बेहद प्यारा और इमोशनल पल लोगों का दिल जीत रहा है, और सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत बॉन्डिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. लालबागचा राजा दरबार में अंबानी फैमिली का यह सादगी भरा और फैमिली अंदाज देखने लायक था. देश के सबसे अमीर फैमिली होने के बावजूद, बप्पा के लिए उनकी आस्था और बच्चों में संस्कार देना का यह तरीका लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. बता दें कि लालबागचा राजा के दरबार में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच फैमिली ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बप्पा का आशीर्वाद लिया.
एशियन गेम्स में नेपाल का उलटफेर:अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, 103 रन का टारगेट 18वें ओवर में हासिल किया
नेपाल ने एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर में सिर्फ 102 रन बना सकी। जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। नेपाल के लिए सुंदीप जोरा ने 34 और रोहित पौडेल ने 33 रन बनाए। नेपाल के कप्तान दीपेंद्र सिंह एरी ने 15 रन बनाए। कुशल भुर्तेल ने 4 विकेट लिए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने 16 रन के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फैसल खान अहमदजई और नजीबुल्लाह जादरान ने पारी संभाली। दोनों ने 30-30 रन बनाए। नांगेयालिया खान 17 रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल के कुशल भुर्तेल ने 4 और ललित राजबंशी ने 3 विकेट लिए। रोहित पौडेल ने नाबाद 33 रन बनाए 103 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल ने 12 रन तक दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद सुंदीप जोरा ने 34 रन और रोहित पौडेल ने नाबाद 33 रन बनाकर टीम को संभाला। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 15 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए फरीदून दावूदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई और अरब गुल ने एक-एक विकेट लिया। राशिद, गुरबाज, ओमरजई को आराम अफगानिस्तान की टीम में रेगुलर कप्तान राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे सीनियर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया था। तीनों को आराम दिया गया था। नेपाल या अफगानिस्तान से भिड़ सकता है भारत एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट में भारत सीधे क्वार्टरफाइनल खेलेगा। उसका सामना ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीम से 28 सितंबर को होगा। नेपाल ने आज अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। दोनों टीमों के पास 1-1 जीत है। अब ग्रुप-A में दूसरे स्थान की रेस अहम हो गई है। दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम ही क्वार्टरफाइनल में भारत से भिड़ेगी, यानी भारत का सामना नेपाल या अफगानिस्तान में से किसी एक से हो सकता है। फिलहाल हार के बावजूद अफगानिस्तान ग्रुप में टॉप पर है और नेपाल दूसरे नंबर पर है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स- अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया:डेब्यू मैच में अरब गुल ने लिए 4 विकेट, जापान 81 रन पर ऑलआउट अफगानिस्तान ने एशियन गेम्स की मेंस क्रिकेट में जीत के साथ अभियान शुरू किया। ग्रुप-ए के मुकाबले में अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 19.3 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











