लग गई न मेडल्स की झड़ी! भारत के लिए कबड्डी में 2 पदक पक्के, जानिए एशियन गेम्स 2026 आज देश को मिले कितने मेडल
Asian Games 2026 : आज आइजी में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या में इजाफा हो गया है. आज यानी 25 सितंबर (शुक्रवार) को अब तक एशियन गेम्स में भारत के मेडल्स की संख्या 19 हो चुकी है, जबकि इंडिया के लिए कई पदक पहले ही पक्के हो गए हैं. यानी भारत के कई एथलीटों ने अलग-अलग इवेंट के सेमीफाइनल में और फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसका मतलब साफ है कि, भारत को ब्रॉन्ज या सिल्वर मेडल तो पक्का मिलने वाला है.
महिला कबड्डी टीम के पास मेडल जीतने का मौका
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के महिला कबड्डी फाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही भारत का एक पदक पक्का हो गया है. भारतीय टीम ने मैच के पहले पांच मिनट में ही असरदार रेड से पॉइंट्स जमा करके 9-5 की लीड ले ली. दूसरे हाफ में भी भारत ने बढ़त बनाए रखी और 48-24 से बड़ी जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बना ली. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला शनिवार को चीनी ताइपे या ईरान से होगा. भारत अब यहां से अगर फाइनल जीत जाता है तो उसके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा. वहीं हार के बाद भी भारत को सिल्वर मेडल मिल जाएगा.
???? INDIA INTO THE KABADDI FINAL! ????????????
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 25, 2026
India’s Women’s Kabaddi team storms into the final after a dominant 48-24 win over Nepal in the Semi Finals at Asian Games 2026!
LET’S GO FOR THE GOLD!!!! ???????? pic.twitter.com/PkltjQESCC
पुरुष कबड्डी टीम के निशाने पर होगा गोल्ड
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.आठ बार की विजेता और डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम पुरुषों की स्पर्धा के नौवें फाइनल में पहुंच गई है भारत ने पहले हाफ में 37 पॉइंट्स लिए, जबकि थाईलैंड सिर्फ 18 पॉइंट्स ही बना पाया. दूसरा हाफ भी भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा, क्योंकि उसने 29 पॉइंट्स लिए, जबकि थाईलैंड ने 10 पॉइंट्स लिए. अंत में थाईलैंड को 66-28 से भारत ने हरा दिया. फाइनल में टीम इंडिया का सामना ईरान या चीनी ताइपे में से किसी एक से हो सकता है.
INDIA ARE INTO KABADDI FINALS! ???? pic.twitter.com/Qxaghtt9A6
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 25, 2026
ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला दूसरा गोल्ड मेडल, सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में बिखेरा जलवा
खचाखच भरी मेट्रो में अंकल का देसी जुगाड़, बैग से निकाली कुर्सी और आराम से बैठ गए, अंदाज देख दंग हुए लोग!
Viral Video : खचाखच भरी मेट्रो में सीट न मिलने पर एक बुजुर्ग अंकल ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया कि आसपास के लोग देखते रह गए. उन्होंने अपने बैग से फोल्डिंग स्टूल निकाला और मेट्रो के फर्श पर रखकर आराम से बैठ गए. इसके बाद हेडफोन लगाकर बड़े सुकून से सफर का आनंद लेने लगे. देखें वीडियो..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









