Responsive Scrollable Menu

नितिन गडकरी का भोपाल दौरा: सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, समीक्षा बैठक ली

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को भोपाल दौरे पर पहुंचे। उनके दौरे की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नितिन गडकरी ने लालघाटी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रसेवा, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और मानव कल्याण से जुड़े विचारों का स्मरण किया। पौधारोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरीमुख्यमंत्री मोहन यादव और ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश में संचालित और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में चल रही सड़क परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों और आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने गडकरी को ‘रोड नेटवर्क ऑफ मध्यप्रदेश विजन-2047’ की जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश में जारी विभिन्न सड़क और विकास परियोजनाओं की प्रगति से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया। बैठक में संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का करेंगे शुभारंभ

नितिन गडकरी आज भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का शुभारंभ करने जा रहे हैं। सरकार की ओर से इस सेवा को ‘हर सफर होगा स्मार्ट, सुरक्षित और आसान’ के संदेश के साथ शुरू किया जा रहा है। सेवा के शुभारंभ को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस दौरे के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग से जुड़े प्रदेश के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के साथ आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की बैठक को मध्यप्रदेश के सड़क नेटवर्क और परिवहन से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Continue reading on the app

उज्जैन में 45 लाख की चांदी से सजे राजा गणेश, 20 किलो आभूषण और पारंपरिक बर्तनों से हुआ बप्पा का भव्य श्रृंगार

धार्मिक नगरी उज्जैन में गणेश उत्सव के आखिरी दिन एक बेहद अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां के पटनी बाजार स्थित सराफा बाजार में भगवान श्रीगणेश का 45 लाख रुपये की चांदी से भव्य श्रृंगार किया गया। सराफा यूथ फेडरेशन की ओर से सजाए गए इस पंडाल में बप्पा का रजत रूप देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम होते ही जैसे ही दर्शन शुरू हुए, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

पंडाल में रखे गए राजा-महाराजाओं के दौर के बर्तन और गहने

इस विशेष सजावट के लिए करीब 20 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है। पंडाल में राजा-महाराजाओं के जमाने के दुर्लभ एंटीक बर्तन और ऐतिहासिक आभूषण प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज एक प्राचीन छड़ी और चांदी का नारियल है। सराफा यूथ फेडरेशन से जुड़े 10 से ज्यादा बड़े व्यापारियों ने मिलकर इस पूरे श्रृंगार को अंतिम रूप दिया और पंडाल को राजशाही लुक दिया।

हर साल नई थीम पर सजता है बप्पा का दरबार

सराफा यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष प्रशांत सोनी ने बताया कि उनका संगठन पिछले 14 सालों से लगातार गणेश जी की स्थापना कर रहा है। समिति की कोशिश रहती है कि हर बार भक्तों को कुछ नया देखने को मिले। दो साल पहले पंडाल को असली भारतीय मुद्रा यानी नोटों से ढका गया था, जिसके बाद सोने के गहनों से श्रृंगार हुआ। इसी कड़ी में इस साल चांदी के एंटीक बर्तनों और गहनों की थीम रखी गई है।

रजत श्रृंगार के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जैसे ही बप्पा का यह अलौकिक रूप सामने आया, पटनी बाजार की गलियां भक्तों से खचाखच भर गईं। देर रात तक लोग परिवार समेत दर्शन करने और इस अनोखी सजावट की तस्वीरें कैमरे में कैद करने आते रहे। स्थानीय सराफा व्यापारियों का कहना है कि उज्जैन में इस तरह का प्रयोग पहली बार हुआ है। चांदी की चमक और प्राचीन आभूषणों की कारीगरी ने इस बार गणेशोत्सव में चार चांद लगा दिए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 4 पर, जडेजा-कुलदीप की वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित XI

India Likely XI 1st ODI against West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. एशियन गेम्स के कारण कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ टीम में अनुभव की कोई कमी नहीं है. हालांकि, श्रेयस अय्यर की जगह नंबर 4 पर दांव लगाने और तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की कमी को पूरा करने की चुनौती प्रबंधन के सामने रहेगी. Fri, 25 Sep 2026 19:42:06 +0530

  Videos
See all

टक्कर इतनी जोरदार कि हवा में उछला बाइक सवार #ludhiana #caraccident #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:11+00:00

Sahil Joshi | क्या है CJP की मांगें? | Abhijeet Dipke | #shorts #electioncommission #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers