WATCH Viral Video: कौन हैं प्रो. हिमांशु पटेल? भरे मंच पर क्यों पकड़ा छात्र का कॉलर?
‘जल्दी बोल, पनवेल निकलना है’… बस इतना कहना एक छात्र को भारी पड़ गया? रजत सूद के शो में आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रोफेसर ने छात्र को मंच पर बुलाकर उसका कॉलर पकड़ लिया? घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है, अब NSUI ने जांच और माफी की मांग की है।
Mushtaq Khan Death: मुश्ताक खान से मौत से 2 घंटे पहले मिले थे राजपाल यादव, बोले- 'अभी हाथ मिलाया था, यकीन नहीं हो रहा'
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। ‘वेलकम’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान ने 56 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। अभिनेता राजपाल यादव ने भी मुश्ताक खान के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की।
अस्पताल में हुई थी राजपाल यादव से आखिरी मुलाकात
राजपाल यादव ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर मुश्ताक खान की एक तस्वीर साझा की और उनके निधन पर दुख जताया। राजपाल ने पोस्ट में लिखा- "आज दोपहर में मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया, उनसे बातें की, उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और हमारी सारी बातें वह सुन रहे थे और रिएक्ट भी कर रहे थे। मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा की दो घंटे पहले मैं जिनसे मिला, जिनसे हाथ मिलाया, वो अब हमारे बीच नहीं है। ऊपर वाले के डिसिजन के आगे हम सब नतमस्तक हैं। मुश्ताक भाई हमेशा एक लोकप्रिय इंसान और अभिनेता थे, है और रहेंगे आपको बड़े दुखी हृदय के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
मुश्ताक के साथ मुलाकात का वीडियो भी किया था साझा
राजपाल यादव ने अस्पताल में मुश्ताक खान से हुई मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने उस वीडियो को हटा दिया और उसकी जगह मुश्ताक की तस्वीर पोस्ट करते हुए श्रद्धांजलि दी।
बाद में एक सोशल मीडिया यूजर ने राजपाल का वह वीडियो साझा कर दिया। वीडियो में मुश्ताक अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे हैं और राजपाल उनका हाथ पकड़े हुए दिखाई देते हैं। राजपाल उन्हें हिम्मत देते हुए जल्द ठीक होने की बात कहते सुनाई देते हैं।
कैंसर से जूझ रहे थे मुश्ताक खान
रिपोर्ट के मुताबिक, मुश्ताक खान कैंसर से जूझ रहे थे और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बताई गई थी और उन्हें आईसीयू में रखा गया था।
मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने ‘एचटी सिटी’ को उनके निधन की पुष्टि की। उनके मुताबिक, अभिनेता को पहले फेफड़ों का कैंसर हुआ था, जिससे वह ठीक हो गए थे। हालांकि, कुछ दिन पहले बीमारी दोबारा सामने आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शिवम के अनुसार, उस समय बीमारी अंतिम चरण में थी।
तीन दशक से ज्यादा लंबा रहा फिल्मी करियर
मुश्ताक खान ने साल 1980 में फिल्म ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया।
‘वेलकम’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ समेत कई फिल्मों में उनके किरदार दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi









