पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे का क्या रखें नाम? भगवान और पूर्वजों से जुड़े 25 नामों की लिस्ट
Pitru paksha born baby names: पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे के लिए नाम तलाश रहे हैं तो देखें भगवान और पूर्वजों से जुड़े 25 खूबसूरत नाम। जानें हर नाम का खास अर्थ।
Naveen Patnaik ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठाई मांग
बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शुक्रवार को मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। पटनायक की यह टिप्पणी एक समाचार पत्र की उस खबर के बीच आई है, जिसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े कई फैसलों और निर्देशों को लेकर तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद होने की बात कही गई है। इनमें नामों को हटाने और जोड़ने, नए मतदाताओं के लिए प्रपत्र में बदलाव तथा मतदाता आंकड़ों तक पहुंच से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।
पटनायक ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, “चुनाव आयुक्तों और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच गंभीर मतभेदों के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और पूरी एसआईआर प्रक्रिया पर गहन रूप से फिर से विचार किया जाना चाहिए।” ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि बीजद शुरू से ही इस एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करती रही है। इससे पहले पार्टी ने राज्य में एसआईआर प्रक्रिया में कई विसंगतियों का आरोप लगाया था और दावा किया था कि मतदाता सूची से 25 लाख से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम हटा दिए गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi






