Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, मेजबान जापान को 3-1 से हराया

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, मेजबान जापान को 3-1 से हराया

Continue reading on the app

एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में:जापान को 3-1 से हराया, पूल-B में लगातार चौथी जीत से टॉप-2 स्थान पक्का

नागोया एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। गिफू प्रिफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए पूल-बी के मुकाबले में भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज की और 12 अंक के साथ टॉप-2 में जगह सुनिश्चित की। लालरेमसियामी ह्मार्जोटे, इशिका चौधरी और नवनीत कौर ने भारत के लिए गोल किए, जबकि जापान की ओर से शिहो कोबायाकावा ने एक गोल किया। लालरेमसियामी ने दिलाई बढ़त भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले क्वार्टर में नवनीत कौर ने गोल की कोशिश की, लेकिन जापानी गोलकीपर यू कुडो ने उनके शॉट को रोक दिया। गोलकीपर के रोकने के बाद गेंद वापस मैदान में आई। इसी गेंद पर लालरेमसियामी ने सबसे पहले पहुंचकर उसे गोलपोस्ट में डाल दिया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। जापान ने पहले क्वार्टर में बराबरी की कोशिश की। उसे पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता पुनिया ने माहो उएनो के प्रयास को रोक दिया। इशिका के गोल से भारत 2-0 आगे, नवनीत ने बढ़त 3-0 की भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले क्वार्टर में नवनीत कौर ने गोल की कोशिश की, लेकिन जापानी गोलकीपर यू कुडो ने उनके शॉट को रोक दिया। गोलकीपर के रोकने के बाद गेंद वापस मैदान में आई। इसी गेंद पर लालरेमसियामी ने सबसे पहले पहुंचकर उसे गोलपोस्ट में डाल दिया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। जापान ने पहले क्वार्टर में बराबरी की कोशिश की। उसे पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता पुनिया ने माहो उएनो के प्रयास को रोक दिया। जापान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत ने बढ़त बचाई अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में जापान ने एक गोल कर अंतर कम किया। शिहो कोबायाकावा ने जोरदार तोमाहॉक शॉट पर गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद जापान ने लगातार हमले किए और पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन सविता पुनिया की अगुआई में भारतीय डिफेंस ने दबाव को अच्छी तरह संभाला और जापान को दूसरा गोल नहीं करने दिया। भारत टॉप-2 में, जापान और थाईलैंड के बीच होगी टक्कर भारत के 4 मैचों में 12 अंक हो गए हैं। जापान 9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। थाईलैंड अपने बाकी मैच जीतकर 12 अंक तक पहुंच सकता है। हालांकि, जापान और थाईलैंड के बीच होने वाले आखिरी पूल मैच के कारण दोनों टीमें भारत के 12 अंकों की बराबरी नहीं कर सकतीं। भारत पूल-बी में अपना आखिरी मुकाबला रविवार को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने हांगझू में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चेस ओलिंपियाड- भारत का टॉप पर पहुंचने का मौका छूटा:अजरबैजान ने 2-2 पर रोका, विमेंस में सविता श्री ने लगातार 7वां मैच जीता समरकंद में चल रहे 46वें FIDE चेस ओलिंपियाड के 8वें राउंड में डिफेंडिंग चैंपियन भारत की मेंस और विमेंस टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya Injury: हार्दिक को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी संकट

हार्दिक पांड्या की वापसी पर फिर ग्रहण लग गया है. दाहिनी पिंडली में दोबारा दर्द के कारण ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर, न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.

The post Hardik Pandya Injury: हार्दिक को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी संकट appeared first on Prabhat Khabar.

Sat, 26 Sep 2026 00:00:00

  Videos
See all

Cyclone Arnab Update: Urban Cyclone ने दिखाया रौद्र रूप, आज कहां-कहां बरसेगा कहर? Weather Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T00:00:30+00:00

J&K Vidhansabha में मचा घमासान, विरोध के बीच जोरदार हंगामा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T00:10:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers